विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मूलांक 3 वालों के लिए सबसे अच्‍छा करियर ऑप्‍शन, इन फील्ड्स में मिलती है बड़ी सफलता

Updated: Wed, 29 Jul 2026 09:01 AM (IST)

मूलांक 3 वालों के लिए करियर में सफलता का राज जानें। रचनात्मकता, बोलने की कला और नेतृत्व गुण वाले इस अंक के लोगों के लिए टीचिंग, मीडिया, लेखन, बिजनेस औ ...और पढ़ें

मूलांक 3 वालों के लिए करियर के बेहतरीन विकल्प जानें

मूलांक 3 वालों के लिए करियर के बेहतरीन विकल्प जानें

HighLights

  1. मूलांक 3 वाले चंचल और स्पष्टवादी स्वभाव के होते हैं।

  2. पत्रकारिता, कानून, काउंसलर इनके लिए उत्तम करियर विकल्प।

  3. बृहस्पति के प्रभाव से शिक्षा और संचार में माहिर।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। अंकशास्त्र के हिसाब से केवल व्यक्ति के भविष्य की गणना नहीं की जाती है, बल्कि व्यक्ति के स्वभाव को देखते हुए इस बात तक का अंदाजा लगाया जा सकता है कि वह किस क्षेत्र में माहिर होगा और उसका प्रोफेशन क्या हो सकता है।

आज हम आपको बताएंगे कि अंकशास्‍त्र मूलांक 3 वालों के सबसे बेस्‍ट करियर ऑप्‍शन क्‍या बताता है। आपको बता दें कि अंकशास्‍त्र के मुताबिक अंक 3 वाले बहुत ही चंचल स्‍वभाव के होते हैं और बहुत स्‍पष्‍ट बातचीत करने वाले होते हैं। ऐसे में इनके लिए तीन कार्यक्षेत्र सबसे अच्छे रहते हैं, जो कम्युनिकेशन से ही जुड़े होते हैं।

पत्रकारिता

मूलांक 3 वाले बहुत अच्छे पत्रकार हो सकते हैं। इन्हें नए विषयों पर बातचीत करना और खोज करना बहुत अच्छा लगता है। किसी भी विषय की गंभीरता को भी ये लोग बहुत अच्छे से समझते हैं, इसके साथ-साथ ये लोग बहुत अच्छे लेखक भी होते हैं।

कानून से जुड़ा क्षेत्र

अंकशास्त्र के आधार पर मूलांक 3 वालों को कानून से जुड़े क्षेत्र में भी कामयाबी मिलती है। ये एक अच्छे वकील हो सकते हैं। इन्हें अपनी बातों को बखूबी पेश करना आता है और ये स्वभाव से निष्पक्ष होते हैं। इनका सबसे अच्छा गुण है कि ये हमेशा सही का साथ देते हैं। इन्हें सच की लड़ाई बहुत अच्छे से लड़नी आती है। इनमें यह भी खास बात होती है कि ये जो भी बोलते हैं ठोस सबूत के साथ बोलते हैं।

खबरें और भी

काउंसलर

मूलांक 3 वालों की कम्‍युनिकेशन स्किल कमाल की होती है और ये लोग बहुत अच्‍छे काउंसलर साबित हो सकते हैं। खासतौर पर एजुकेशन के क्षेत्र में इनकी अच्‍छी पकड़ होती है, क्‍योंकि इन्‍हें पढ़ाई लिखाई से विशेष लगाव होता है। इतना ही नहीं, अमूमन मूलांक 3 वाले हाईली एजुकेटेड होते हैं और अकेडमिक से जुड़े होते हैं। काउंसलर नहीं तो ये लोग एक अच्‍छी शिक्षक भी बन सकते हैं। मूलांक 3 बृहस्‍पति के प्रभाव क्षेत्र में आता है और बृहस्‍पति सभी देवताओं के गुरु कहलाते हैं।

अतः यदि आपका मूलांक भी 3 है, तो आपको एक बार ऊपर दिए गए करियर ऑप्शन के बारे में जरूर सोचना चाहिए।

यह भी पढ़ें- क्‍या आपका मूलांक 3 है? घर, मोबाइल, गाड़ी खरीदते समय इन अंकों से करें परहेज

यह भी पढ़ें- 'शब्दों से वार' करने में माहिर होते हैं मूलांक 3 वाले, भूलकर भी इन अंक वालों को नहीं लेना चाहिए इनसे पंगा

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।