इमरजेंसी फंड के मामले में सबसे आगे रहते हैं इस मूलांक के लोग, क्या आप भी हैं इनमें से एक?
अंक ज्योतिष के अनुसार, मूलांक 4 और 8 के लोग इमरजेंसी फंड बनाने में सबसे आगे रहते हैं, क्योंकि वे व्यवस्थित और दूरदर्शी होते हैं। ...और पढ़ें

ये मूलांक इमरजेंसी फंड बनाने में सबसे आगे (Picture Credits- AI Image)
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। जीवन में कई बार ऐसी परिस्थितियां आती हैं, जब अचानक से नौकरी छूट जाए, मेडिकल इमरजेंसी आ जाए या किसी भी तरह का बजडा खर्च सामने आ जाए, ऐसे हालात में Emergency Fund सबसे जरूरी वित्तीय सुरक्षा कवच मदद करता है।
अंक ज्योतिष के अनुसार कुछ खास मूलांक के लोग स्वभाव से काफी सतर्क, योजना बनाकर चलने वाले और भविष्य के परिणामों के प्रति सजग रहने वाले माने जाते हैं। इन्हीं खास गुणों की वजह से कुछ खास मूलांक के लोग Emergency Fund बनाने में अन्य सभी मूलांक के लोगों से आगे रहते हैं।
मूलांक 4 Emergency Fund के मामले में कैसे?
जिन भी लोगों का मूलांक 4 है, पैसों के मामले में ये लोग काफी व्यवस्थित, सुलझे, अनुशासित और व्यावहारिक सोच रखते हैं। ये लोग फालतू के पैसे खर्च करने के बजाय भविष्य के लिए पैसा जोड़ने पर भरोसा रखते हैं।
यही वजह है कि, कठिन परिस्थितियों में इनके पास अच्छी खासी बचत होती है, जो उन्हें किसी के सामने हाथ फैलाने से रोकती है।
मूलांक 8 Emergency Fund के मामले में कैसे?
अंक ज्योतिष के अनुसार, मूलांक 8 का सीधा संबंध धैर्य, मेहनत और दीर्घकालिक योजनाओं से जुड़ा होता है। माना जाता है कि, ये लोग बेहतर भविष्य बनाने के लिए और पैसा सेव करने के लिए जोखिम उठाते हैं। इसलिए मुश्किल समय में इनके पास Emergency Fund तैयार रहता है।
खबरें और भी
अन्य मूलांक Emergency Fund के मामले में कैसे?
यह बिल्कुल भी जरूरी नहीं कि, मूलांक 8 और 4 के अलावा अन्य अंक के जातक पैसा सेव करने में उतने अच्छे नहीं होते हैं। इसके लिए व्यक्ति की अच्छी आदतें और वित्तीय समझ के आधार पर भी Emergency Fund तैयार कर सकता है। अंक ज्योतिष में सिर्फ संभावित व्यक्तिगत स्वभाव की बात की जाती है, न कि आर्थिक परिणामों के बारे में।
असल वित्तीय सफलता आपकी सही समझ, खर्च पर कंट्रोल, बचत की आदत और निवेश से जुड़े मामलों में पर निर्भर करती है।
Emergency Fund कितना होना चाहिए?
वित्तीय से जुड़े जानकारों का मानना है कि, किसी भी व्यक्ति के पास कम से कम 3 से 6 महीने का Emergency Fund होना ही चाहिए। जिन भी लोगों की नौकरी अस्थिर है या परिवार की जिम्मेदारियां ज्यादा हैं, तो 6 से 12 महीने तक का खर्च हमेशा Emergency Fund में रखना ही चाहिए।
यह भी पढ़ें- इस मूलांक के लोग Social media के सबसे ज्यादा दीवाने, रहते हैं 24/7 ऑनलाइन
यह भी पढ़ें- कौन-सा मूलांक WhatsApp पर सबसे देर से रिप्लाई करता है? अंक ज्योतिष में छिपा जवाब
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें।