इन मूलांकों के दोस्तों के साथ होती है 'सिबलिंग वाली बॉन्डिंग', झगड़ कर भी नहीं आती प्यार में कमी
जानें किन मूलांकों के दोस्तों के साथ होती है सिबलिंग जैसी बॉन्डिंग। ये दोस्त झगड़ते भी हैं और खूब प्यार भी करते हैं। ...और पढ़ें

किन दोस्तों के साथ आती है भाई-बहन वाली फीलिंग। (Picture Credit- AI Generated)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। कुछ रिश्ते ऊपर से बनकर आते हैं, तो कुछ हम खुद बनाते हैं, दोस्ती ऐसा ही एक रिश्ता होता है। बहुत किस्मत वाले होते हैं वो लोग जिन्हें अच्छे और जीवनभर साथ निभाने वाले दोस्त मिल जाते हैं। कुछ दोस्त तो ऐसे होते हैं, जिनके साथ सगे भाई-बहन जैसी फीलिंग आती है। अंकशास्त्र में कुछ ऐसे ही मूलांकों के बारे में बताया गया है, जिनके साथ दोस्ती का रिश्ता किसी वरदान से कम नहीं लगता।
मूलांक 3:
मूलांक 3 वालों का स्वभाव बहुत ज्यादा मिलनसार होता है। यह दोस्त दिमाग से नहीं दिल से करते हैं और दिल के रिश्तों को ये लोग आखिरी सांस तक निभाते हैं। जिन लोगों को एक बार ये दोस्त कह देते हैं, उनके लिए इनके मन में कभी खटास नहीं आती है। कठिन से कठिन परिस्थितियों में ये लोग अपने दोस्तों के साथ खड़े रहते हैं। जीवन में कितने ही बदलाव आ जाएं, अपने दोस्त के लिए इनके मन में जो प्यार होता है वो कभी नहीं बदलता है। ऐसे दोस्तों को पाकर कोई सिबलिंग कनेक्शन फील कर सकता है।
मूलांक 6:
मूलांक 6 वालों से अधिक कोई भावुक हो ही नहीं सकता है। हर रिश्ते को ये लोग उसमें डूबकर निभाते हैं। इनके लिए दोस्त एक बहुत महत्वपूर्ण रिश्ता है। अपने दोस्त से इनका रिश्ता श्रीकृष्ण और सुदामा वाला होता है। दोस्त को कष्ट में देखकर ये भी दुख में डूब जाते हैं। अपने दोस्त को खुश करने के लिए ये किसी भी हद तक जा सकते हैं। हां, छोटी-छोटी बातों में ये अपने दोस्तों से झगड़ा भी कर लेते हैं, मगर कुछ ही क्षण में इनका गुस्सा छूमंतर हो जाता है और दोस्त के लिए मन में प्यार कभी खत्म नहीं होता है।
मूलांक 9:
मूलांक 9 वाले स्वभाव से बहुत वफादार होते हैं। इनके लिए दोस्ती का मतलब है, जिंदगी का एक सबसे अहम रिश्ता, जिसके बिना इनकी जिंदगी ही रुक जाए। ये लोग अपने दोस्तों को लेकर बहुत अधिक पजेसिव होते हैं। इन्हें चाहिए कि इनका दोस्त केवल इनका बनकर रहे। कई बार अपने दोस्तों से ये लोग छोटी-छोटी बातों पर लड़ाई भी कर लेते हैं, मगर बाद में फिर से एक हो जाते हैं।
खबरें और भी
अतः आपके जीवन में यदि इन मूलांकों में से किसी एक मूलांक वाला दोस्त हो, तो खुद को लकी समझें।
यह भी पढ़ें- फ्रेंडशिप डे स्पेशल: सुदामा की सादगी से कर्ण की वफादारी तक, 5 पौराणिक कथाओं से सीखें दोस्ती के असली मायने
यह भी पढ़ें- आपका दोस्त सच्चा है या मतलबी? विदुर नीति के इन 5 गुणों से आज ही करें चेक
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।