विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जानें किस जन्मतिथि वाले लोगों की कब होगी शादी और कैसी रहेगी मैरिड लाइफ?

Published: Fri, 11 Sep 2026 04:50 PM (IST)Updated: Sat, 12 Sep 2026 09:32 AM (IST)

अंक ज्योतिष के अनुसार, जन्मतिथि व्यक्ति के स्वभाव और वैवाहिक जीवन पर गहरा प्रभाव डालती है। आपकी जन्मतिथि के आधार ...और पढ़ें

जन्म तिथि से शादी का समय (Picture Credits- AI Images)

जन्म तिथि से शादी का समय (Picture Credits- AI Images)

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। शादीशुदा जीवन की सफलता में दो व्यक्तियों की आंतरिक ऊर्जा का मिलना बेहद जरूरी है। अंक ज्योतिष के मुताबिक, हमारी जन्म तिथि हमारे स्वभाव और व्यवहार के बारे में काफी कुछ बताती है। ऐसे में शादी जैसे मामलों में अंक शास्त्र की भूमिका अहम मानी जाती है।

शादी कब और कैसे होगी या शादी के बाद जीवनसाथी के साथ रिश्ता कैसा रहेगा? ये कुछ ऐसे जरूरी सवाल हैं जिनके बारे में हर कोई जानना चाहता है। अंक ज्योतिष के माध्यम से व्यक्ति की डेट ऑफ बर्थ से हम शादी से जुड़ी कई बातों का पता लगा सकते हैं।

अंक शास्त्र के अनुसार, 1, 10, 19 और 28 तारीख को जन्म लेने वाले लोगों की शादी जीवन में स्थिरता आने के बाद होनी की संभावना बताई जाती है। जिन भी लोगों की डेट ऑफ बर्थ 2, 6, 11, 15, 20, 24 या 29 है, ऐसे लोगों की जल्दी शादी होने की संभावना मानी जाती है। जबकि 

मूलांक 3 और 4 का हाल

इसी तरह जिन भी लोगों का जन्मतिथि 3, 12, 21 और 30 है, उनकी लव मैरिज होने की संभावना अधिक होती है। वहीं 4, 13, 22 और 31 तारीख को जन्में लोगों की शादी में देरी का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन इनकी शादी लंबे समय तक टिकती है।

मूलांक 5 और 6 से जुड़े जातकों को शादी से पहले जीवन में कुछ संघर्ष का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि इनकी शादीशुदा लाइफ बेहद खुशनुमा मानी जाती है।

अंक शास्त्र के अनुसार जिन लोगों की जन्मतिथि 7, 16 या 25 तारीख है, उन्हें शादी में अक्सर देरी का सामना करना पड़ सकता है। जबकि 8, 17 और 26 तारीख में जन्में लोगों को एक सही उम्र के बाद बेहतर पार्टनर मिलने की संभावना अधिक होती है।

9, 18 और 27 तारीख में जन्मे लोगों का शादी के बाद अपने पार्टनर के प्रति गहरा लगाव रहता है। इस अंक के जातक जीवन में अच्छे पार्टनर बनते हैं।

क्या सिर्फ अंक मिलाने से शादी सफल हो सकती है?

अंक ज्योतिष के अनुसार, सिर्फ अंकों का मिलान करना ही काफी नहीं है। यह केवल एक मार्गदर्शन है। एक सफल शादी के लिए आपसी समझ, सम्मान और धैर्य बेहद जरूरी है।

अंक ज्योतिष आपको सिर्फ संकेत दे सकता है कि किस तरह से आप पार्टनर के साथ सामंजस्य स्थापित कर सकते हैं। अंक ज्योतिष का ज्ञान यह जानने में मदद करता है कि कौन-सा साथी आपके स्वभाव और जीवनशैली के लिए सही रहेगा।

यह भी पढ़ें- किसी महारानी से कम नहीं होता इन तारीखों पर जन्मी लड़कियों का रुतबा, शुक्र के प्रभाव से जीती हैं लग्जरी लाइफ

यह भी पढ़ें- मूलांक 4 की इन तारीखों में जन्मे लोगों से नहीं बनती अच्छी जोड़ी, शादी से पहले जरूर जानें वजह

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।