अंक ज्योतिष राशिफल जून 2026: करियर और लव लाइफ के लिए कैसा रहेगा यह महीना, किन मूलांक को मिलेगी सफलता?
जून का यह महीना मई की भागदौड़ भरी ऊर्जा के बाद एक सुकून और गहरी भावनात्मक दस्तक लेकर आया है। चलिए ऐस्ट्रॉलजर से जानते हैं सभी मूलांकों के जातकों के लि ...और पढ़ें

पढ़ें जून 2026 का अंक ज्योतिष राशिफल। (Picture Credit: Freepik)
भानुप्रिया मिश्रा, एस्ट्रोपत्री। पिछला महीना जहां हमें बदलाव और नए प्रयोगों की ओर धकेल रहा था, वहीं जून की ऊर्जा हमें उन चीजों के पास खींच रही है जो असल में मायने रखती हैं प्यार, परिवार, स्थिरता और अपनों का साथ।
यह महीना हमें याद दिलाता है कि सफलता की अंधी दौड़ में आगे बढ़ना ही सब कुछ नहीं है, बल्कि अपनों के साथ मजबूत रिश्ते बनाना और मन की शांति को संजोना भी उतना ही जरूरी है। जून का समय रिश्तों को संवारने, घर-परिवार के बीच सामंजस्य बिठाने और अपनी जिम्मेदारियों को दिल से निभाने का सबसे सही मौका है।
मूलांक 1 (1, 10, 19, 28) पर जन्मे लोग
कामकाज: इस महीने आप पर जिम्मेदारियों का बोझ थोड़ा अधिक रह सकता है। आपकी स्वाभाविक लीडरशिप और स्वतंत्रता की चाहत बनी रहेगी, लेकिन इस माह आपको जल्दबाजी दिखाने के बजाय स्थिरता पर अधिक ध्यान देना होगा। कार्यक्षेत्र में आपकी भूमिका बड़ी हो सकती है और टीम आपसे परिपक्व निर्णयों की उम्मीद रखेगी। आर्थिक रूप से घर या परिवार से जुड़े किसी निवेश के लिए यह समय बहुत ही शुभ है।
रिश्ते: रिश्तों में वफादारी और सुरक्षा की भावना बढ़ेगी। ध्यान रहे, किसी की देखभाल या मार्गदर्शन करने के चक्कर में आप उन पर हावी न होने लगें। नेतृत्व करें, पर अपने व्यवहार में नरमी बनाए रखें।
सेहत: काम के अधिक बोझ से मानसिक तनाव बढ़ सकता है, इसलिए अपने काम और निजी जीवन के बीच एक साफ संतुलन बनाकर चलें।
लकी रंग: लाल, क्रीम | लकी नंबर: 1, 6
मूलांक 2 (2, 11, 20, 29) पर जन्मे लोग
कामकाज: जून आपके लिए बहुत ही सहयोगी साबित होगा। आपकी भावनाओं और अंतरात्मा की आवाज का तालमेल इस महीने की ऊर्जा के साथ बहुत अच्छे से बैठ रहा है। काम के मोर्चे पर आपको सराहना मिलेगी और आपकी पार्टनरशिप पहले से अधिक मजबूत होगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा, बस अपनी भावनाओं में बहकर फालतू के खर्चों से बचने की थोड़ी कोशिश जरूर करें।
रिश्ते: यह महीना प्रेम और निजी रिश्तों के लिए बहुत मधुर है। अगर आप शादी की बात सोच रहे हैं, तो यह समय बहुत अनुकूल है। एक-दूसरे के करीब आने और पुरानी गलतफहमियों को जड़ से मिटाने के लिए यह सबसे बेहतरीन दौर है।
सेहत: आपकी भावनात्मक सेहत का सीधा असर आपकी शारीरिक ऊर्जा पर पड़ेगा, इसलिए मन को शांत रखने के लिए संगीत या जल स्रोतों (जैसे नदी या सागर) के पास समय बिताएं।
लकी रंग: सफेद, हल्का गुलाबी | लकी नंबर: 2, 6
खबरें और भी
मूलांक 3 (3, 12, 21, 30) पर जन्मे लोग
कामकाज: इस महीने आप अपनी कला और हुनर का इस्तेमाल सिर्फ मनोरंजन के लिए नहीं, बल्कि करियर में स्थिरता पाने के लिए करेंगे। लेखन, मार्केटिंग, डिजाइनिंग और संचार से जुड़े काम आपको एक नई पहचान दिलाएंगे। आपका मुख्य ध्यान अब काम में निरंतरता बनाए रखने पर होना चाहिए, जिससे आपकी प्रतिष्ठा में बढ़ोत्तरी हो।
रिश्ते: आपका चुलबुला अंदाज लोगों को आकर्षित तो करेगा, पर इस महीने आपको अपनी भावनाओं में थोड़ी गंभीरता लानी होगी। अगर आप किसी के साथ रिश्ते में हैं, तो गंभीर बातचीत से बचने की कोशिश न करें, वरना दूरियां बढ़ सकती हैं।
सेहत: मन की चंचलता को रोकने के लिए योग और डांस जैसी गतिविधियों को अपने डेली रूटीन का हिस्सा बनाएं।
लकी रंग: पीला, पीच| लकी नंबर: 3, 6
मूलांक 4 (4, 13, 22, 31) पर जन्मे लोग
कामकाज: जून आपके लिए बहुत ही अनुकूल है क्योंकि स्थिरता और अनुशासन वे गुण हैं जो आपमें पहले से कूट-कूट कर भरे हैं। काम में आपको एक बेहतर ढांचा मिलेगा, जिससे आप अपनी जिम्मेदारी को बखूबी निभा पाएंगे। रियल एस्टेट और घर से जुड़े मामलों के लिए यह महीना बहुत फायदेमंद रहेगा, लोग आपकी कार्यकुशलता पर आंख बंद करके भरोसा करेंगे।
रिश्ते: आपका भावनात्मक पक्ष और अधिक निखरेगा। आप अपने करीबियों और परिवार के प्रति ज्यादा जुड़ाव महसूस करेंगे। बस अपनी बात को खामोश रहकर जताना बंद करें और अपनों के सामने खुलकर अपने जज्बात व्यक्त करें।
सेहत: काम की थकान के चलते शरीर में जकड़न महसूस हो सकती है, इसलिए चलने और स्ट्रेचिंग को अपनी आदत में जरूर शामिल करें।
लकी रंग: हरा, क्रीम | लकी नंबर: 4, 6
मूलांक 5 (5, 14, 23) पर जन्मे लोग
कामकाज: मई के मुकाबले जून की रफ्तार आपको थोड़ी धीमी लग सकती है, क्योंकि यह महीना जिम्मेदारी और स्थिरता की मांग कर रहा है। हो सकता है आपको यह बंधन जैसा लगे, पर यह महीना आपको सिखाएगा कि निरंतरता ही असली सफलता है। क्लाइंट्स के साथ संबंध सुधारने और टीम के काम पर अपना पूरा ध्यान लगाएं।
रिश्ते: आपकी आजाद ख्याली को आज थोड़े कमिटमेंट और समय की जरूरत है। अगर आप अपने साथी को पर्याप्त समय नहीं देंगे, तो अनबन की स्थिति पैदा हो सकती है। भावनाओं में गहराई लाने का प्रयास करें।
सेहत: अपने नर्वस सिस्टम को आराम दें। बहुत ज्यादा सोशल मीडिया और भागदौड़ से बचें और पूरी नींद लें।
लकी रंग: आसमानी नीला, सफेद | लकी नंबर: 5, 6
करियर को लेकर आगे क्या संकेत हैं? अपनी फ्री पर्सनलाइज्ड करियर कुंडली देखें।
मूलांक 6 (6, 15, 24) पर जन्मे लोग
कामकाज: यह महीना आपके लिए सबसे शक्तिशाली और सफल रहने वाला है। आपके मूलांक की ऊर्जा जून की यूनिवर्सल ऊर्जा के साथ पूरी तरह तालमेल बिठा रही है। ब्यूटी, हॉस्पिटैलिटी, डिजाइनिंग, एजुकेशन और हीलिंग जैसे क्षेत्रों में आपको बड़ी कामयाबी मिलेगी। वरिष्ठ अधिकारियों से भी आपको भरपूर सहयोग और प्रशंसा प्राप्त होगी।
रिश्ते: रोमांस के लिहाज से यह महीना बहुत ही शानदार है। रिश्तों में गहराई, आपसी जुड़ाव और प्यार बढ़ेगा। शादी या परिवार से जुड़े किसी भी बड़े फैसले को लेने के लिए यह सबसे बेहतरीन समय है।
सेहत: आप अच्छा महसूस करेंगे, बस दूसरों की समस्याओं का बोझ खुद पर न लादें। खुद की देखभाल करना बहुत जरूरी है।
लकी रंग: गुलाबी, क्रीम | लकी नंबर: 6
मूलांक 7 (7, 16, 25) पर जन्मे लोग
कामकाज: इस महीने आपको अपने कामकाज में दूसरों के साथ मिलकर काम करने की जरूरत पड़ेगी। रिसर्च, शिक्षा और लेखन जैसे क्षेत्रों के लिए यह समय बढ़िया है। ऑफिस की राजनीति से खुद को बचाकर रखें और फालतू की भावनात्मक उलझनों में पड़ने के बजाय अपने काम पर ध्यान केंद्रित रखें।
रिश्ते: रिश्ते आज काफी गहरे हो सकते हैं। आप अंदर ही अंदर भावनात्मक स्पष्टता चाहेंगे, लेकिन आपकी खामोशी पार्टनर को गलतफहमी में डाल सकती है। छोटी-छोटी बातों के जरिए अपना प्यार जाहिर करें, इससे रिश्ता मजबूत होगा।
सेहत: मानसिक ओवरथिंकिंग से नींद में खलल पड़ सकता है। खुद को तरोताजा करने के लिए एकांत में समय बिताएं और ध्यान का अभ्यास करें।
लकी रंग: इंडिगो, सफेद | लकी नंबर: 7, 6
शादी में देर की वजह क्या हो सकती है? फ्री पर्सनलाइज्ड विवाह भविष्य देखें।
मूलांक 8 (8, 17, 26) पर जन्मे लोग
कामकाज: जून में स्थिरता और जिम्मेदारी का तालमेल आपके काम को और आगे बढ़ाएगा। हो सकता है आप पर काम का दबाव बढ़े, पर अनुशासन के साथ काम करने पर आपको बड़ी पहचान मिलेगी। आपको कोई ऐसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है, जो भविष्य में आपकी स्थिति और रुतबे को और ज्यादा मजबूत कर देगी।
रिश्ते: इस महीने आपको समझ आएगा कि केवल पैसा या पद ही काफी नहीं है, रिश्तों की गरमाहट भी जरूरी है। परिवार को समय दें, वरना भावनात्मक दूरी बढ़ सकती है। साथी के साथ मधुर संबंधों पर ध्यान दें।
सेहत: तनाव का असर पाचन और ब्लड प्रेशर पर पड़ सकता है, इसलिए संतुलित जीवनशैली अपनाएं और देर रात तक काम न करें।
लकी रंग: गहरा नीला, क्रीम | लकी नंबर: 8, 6
मूलांक 9 (9, 18, 27) पर जन्मे लोग
कामकाज: करियर में आपको एक नई स्पष्टता मिलेगी। आप केवल पैसों के पीछे भागने के बजाय उन कामों की ओर प्रेरित होंगे जिनसे आपको संतोष मिले। सोशल वर्क, काउंसलिंग, शिक्षा और लोगों की सेवा जैसे कामों के लिए यह महीना बहुत अच्छा है। काम के दौरान भावनात्मक संवेदनशीलता बढ़ सकती है, इसलिए किसी भी बात पर तुरंत प्रतिक्रिया देने से बचें।
रिश्ते: यह महीना पुरानी यादों और बीते हुए कल को सुधारने का है। अगर कोई पुरानी बात आपको परेशान कर रही है, तो उसे माफ कर आगे बढ़ें। यह आपको मानसिक शांति और नई खुशियों के लिए रास्ता देगा।
सेहत: शारीरिक मेहनत के साथ-साथ आउटडोर वॉक और योग करें, इससे मन की भारीपन कम होगी और ऊर्जा बढ़ेगी।
लकी रंग: मरून, सफेद | लकी नंबर: 9, 6
पढ़ें साल 2026 का अंक राशिफल
अंकज्योतिष विशेषज्ञ: भानुप्रिया मिश्रा, Astropatri.com, फीडबैक के लिए लिखें: hello@astropatri.com
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।