विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मुसीबत में कभी साथ नहीं छोड़ते इन मूलांकों के लोग, अंक ज्योतिष में माने जाते हैं सबसे मददगार

Updated: Sun, 12 Jul 2026 12:45 PM (IST)

किसी भी व्यक्ति की जन्म तिथि उसके चरित्र, स्वभाव और व्यवहार के लिए जिम्मेदार मानी जाती है। जन्म तिथि के अनुसार ही मूलांक का अनुमान लगाया जाता है। आइए ...और पढ़ें

अंक ज्योतिष: ये मूलांक वाले लोग होते हैं सबसे सच्चे और मददगार साथी (Picture Credit: AI Generated)

अंक ज्योतिष: ये मूलांक वाले लोग होते हैं सबसे सच्चे और मददगार साथी (Picture Credit: AI Generated)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। अंक ज्योतिष के अनुसार, हर मूलांक में अपनी एक अलग खूबी होती है। कोई विनम्र स्वभाव का होता है, तो कोई कठोर। कोई हमेशा दूसरों से आगे निकलने के बारे में सोचता है, तो कोई दूसरों को साथ लेकर आगे बढ़ता है।

कुछ मूलांक के लोग ऐसे होते हैं जो रिश्तों में स्वाभाविक रूप से ज्यादा समर्पित होते हैं, दूसरों की देखभाल करने वाले और भरोसेमंद होते हैं। यही नहीं दूसरों की मदद करने के लिए भी हमेशा सबसे आगे ही रहते हैं।

वहीं कुछ ऐसे भी होते हैं जो खुद की आजादी को अहमियत देते हैं और अपने बारे में सोचते हुए ही आगे बढ़ते हैं। किसी भी मूलांक का स्वभाव उनके स्वामी ग्रह के प्रभाव से उग्र या शांत होता है। हम आपको कुछ ऐसे मूलांक और जन्म तिथियों के बारे में बताने जा रहे हैं जो हमेशा दूसरों की मदद के लिए आगे रहते हैं और बड़ी से बड़ी मुसीबत में भी साथ नहीं छोड़ते हैं।

मूलांक 4

मूलांक 4 वाले लोग हमेशा दूसरों के बारे में सोचते हैं। ये ऐसे लोग होते हैं जिनके लिए अपनी इच्छाओं से ज्यादा दूसरों की बातें मायने रखती हैं और ये दूसरों के लिए कुछ भी करने की इच्छा रखते हैं।

खबरें और भी

जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 4, 13, 22 या 31 तारीख को हुआ है उनका मूलांक 4 माना जाता है। ये ऐसे लोग होते हैं जो किसी भी परिस्थिति में दूसरों को नुकसान नहीं पहुंचा सकते हैं।

इनके ऊपर राहु का शासन होता है और राहु के प्रभाव से ये भले ही अपने हर फैसले दिमाग से क्यों न लें, लेकिन इनकी नीयत हमेशा दूसरों के बारे में ही सोचने की होती है। करियर हो या पढ़ाई ये दूसरों को साथ लेकर ही आगे बढ़ते हैं।

मूलांक 7

मूलांक 7 वाले स्वभाव से बहुत ज्यादा भावुक होते हैं और हमेशा दूसरों की मदद के लिए तैयार होते हैं। इनका स्वामी ग्रह केतु है और उसके प्रभाव की वजह से मूलांक 7 के लोग अपने ज्यादातर फैसले दिल से ही लेते हैं।

इनमें एक ऐसी क्षमता मौजूद होती है जिसकी वजह से लोग इनकी तरफ खींचे चले आते हैं। कभी भी किसी को ना कह पाने की इनकी आदत इनके लिए कई बार परेशानी की वजह भी बन सकती है।

ये उन लोगों में से होते हैं जो अपनी इच्छाओं के बारे में कभी नहीं सोचते हैं और किसी भी हाल में सबको खुश रखना चाहते हैं। अगर आपका जन्म भी किसी महीने की 07, 16 या 25 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक भी 7 होगा और ये आपके व्यक्तित्व की खूबियां हो सकती हैं।

ये दो मूलांक ऐसे होते हैं जो बहुत ज्यादा इमोशनल, भरोसेमंद और दूसरों के बारे में हमेशा सोचने वाले माने जाते हैं। राहु और केतु के प्रभाव से इनके स्वभाव में हमेशा दूसरों की मदद करने की भावना दिखाई देती है।

यह भी पढ़ें- ससुराल में हमेशा राज करती हैं इन मूलांकों की लड़कियां, सास-ससुर की होती हैं लाडली

यह भी पढ़ें- इन 2 मूलांक के लोगों पर मेहरबान होती है किस्मत, स्मार्ट वर्क से मिलती है हर तरफ सफलता

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।