मूलांक 1 वाले शादी से पहले जान लें ये बात, किन अंकों के साथ नहीं बनता तालमेल
अंक ज्योतिष के अनुसार, मूलांक 1 वाले लोगों को शादी के लिए पार्टनर चुनते समय कुछ विशेष बातों का ध्यान रखना चाहिए। मुख्य रूप से उन्हें कुछ तिथियों में ज ...और पढ़ें

मूलांक 1 वाले शादी से पहले जानें, किन अंकों से नहीं बनता है सही तालमेल (Picture Credit:AI Generated)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। शादी दो दिलों का रिश्ता नहीं होता बल्कि दो परिवारों का अटूट मेल भी माना जाता है। आपसी समझ और बेहतर तालमेल से इस रिश्ते को और मजबूत बनाया जा सकता है। भविष्य को बेहतर बनाने के लिए ही हिंदू शादियों में कुंडली मिलान को महत्वपूर्ण माना जाता है।
वहीं अंकज्योतिष भी आपके रिश्ते बनाने में मदद करता है। हर एक मूलांक दूसरे से अलग गुणों वाला होता है और सबमें कुछ न कुछ खूबियां और खामियां देखी जाती हैं।
अंक ज्योतिष में 1 से लेकर 9 तक के मूलांकों के स्वभाव और व्यवहार का अध्ययन किया जाता है और ऐसा माना जाता है कि हर अंक दूसरे के एक अलग तरह का रिश्ता रखता है।
जब मूलांकों के लिए बात शादी की आती है तो हर एक मूलांक दूसरे के अनुकूल नहीं माना जाता है और कई बार गलत तालमेल होने से रिश्ते टूटने का डर भी बना रहता है। अगर आपका मूलांक 1 है तो आइए आपको बताते हैं कि ऐसे कौन से अंक हैं जिनसे आपको शादी नहीं करनी चाहिए।
मूलांक 1 वाले लोगों का स्वभाव
मूलांक 1 वाले लोग जन्म से ही लीडर होते हैं। ये लोग आत्मनिर्भर, निर्णायक, साहसी और महत्वाकांक्षी होते हैं। मूलांक 1 को सूर्य का नंबर माना जाता है और सूर्य के प्रभाव से इनके भीतर नेतृत्व की अद्भुत क्षमता होती है।
हालांकि, कभी-कभी इनमें ईगो और गुस्सा थोड़ा ज्यादा हो जाता है, जिसकी वजह से रिश्तों में खटास आ सकती है, लेकिन यदि ये सामंजस्य बनाकर चलते हैं तो शुभ फल मिलते हैं और इनका रिश्ता सफल होता है। ये लोग उनमें से हैं जो किसी के भी अधीन रहकर काम करना पसंद नहीं करते हैं, इसलिए इनकी कई बार कुछ मूलांक के लोगों से अच्छा सामंजस्य नहीं बन पाता है।
खबरें और भी
प्यार और रिश्तों के मामले में कैसे होते हैं मूलांक 1 के लोग
मूलांक 1 पर सूर्य का प्रभाव होने के कारण जब ये प्यार करते हैं, तो उसमें पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ करते हैं, लेकिन इनका स्वभाव किसी से दबने वाला नहीं होता है जिसकी वजह से पार्टनर के साथ कभी-कभी नोकझोंक हो जाती है।
ये अपने पार्टनर से भी उसी समर्पण और वफादारी की उम्मीद करते हैं जैसे वो खुद होते हैं। कभी-कभी इनकी जिद्द की वजह से रिश्तों में दूरियां आ सकती हैं। इनका रिश्ता तभी सफल हो सकता है जब पार्टनर में बहुत ज्यादा धैर्य और समझदारी हो।

मूलांक 1 को किस मूलांक से शादी नहीं करनी चाहिए?
मूलांक 1 के लिए कुछ ऐसे मूलांक हैं जिनसे भूलकर भी शादी नहीं करनी चाहिए। उनमें से एक है मूलांक 8 जो मूलांक 1 के साथ शादी के लिए बिलकुल अनुकूल नहीं माना जाता है।
मूलांक 8 के स्वामी शनिदेव हैं और सूर्य देव के साथ शनि की शत्रुता मानी जाती है। वैसे तो शनि और सूर्य में पिता और पुत्र का रिश्ता है लेकिन आपसी मतभेद बने रहते हैं।
इसी वजह से मूलांक 1 को कभी मूलांक 8 के लोगों से शादी नहीं करनी चाहिए, नहीं तो इनके जीवन में अनायास ही समस्याएं आती हैं और मनमुटाव भी बने रहते हैं।
अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 1, 10, 19 या 28 है तो आपका मूलांक 1 है और आपको उन लोगों से शादी करने से बचना चाहिए जिनका जन्म किसी भी महीने की 8, 17 या 26 तारीख को हुआ है क्योंकि उनका मूलांक 8 होगा।
अगर आपका मूलांक भी 1 है तो कोशिश करें कि शादी के लिए पार्टनर चुनते समय यहां बताई बातों का ध्यान रखें जिससे आपके वैवाहिक रिश्तों में तनाव न आएं।
यह भी पढ़ें- Numerology: जोखिम उठाने से नहीं डरते इस मूलांक के लोग, हर चुनौती का डटकर करते हैं सामना
यह भी पढ़ें- मूलांक 1 और 3 वाले बनते हैं अच्छे दोस्त, इन बातों पर पीठ पीछे करते हैं एक-दूसरे की चुगली
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।