इस मूलांक में होता है राजाओं जैसा एटीट्यूड, बिना रुके करते हैं कड़ी मेहनत
मूलांक 1 वाले व्यक्तियों में सूर्य देव के प्रभाव से राजाओं जैसा एटीट्यूड और उच्च सोच होती है। ये लोग कड़ी मेहनत, स्वतंत्रता और नेतृत्व क्षमता के बल पर ...और पढ़ें
-1781603196092_m.webp)
कैसे होते हैं मूलांक 1 वाले (AI-Generated Image)
HighLights
मूलांक 1 वाले होते हैं राजाओं जैसे एटीट्यूड वाले
कड़ी मेहनत और नेतृत्व क्षमता से पाते हैं सफलता
सूर्य देव की पूजा से मिलती है विशेष कृपा
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। अंक ज्योतिष में मूलांक को बेहद महत्वपूर्ण माना गया है। व्यक्ति के जन्म की तारीख के अंकों का योग उसका मूलांक कहलाता है। व्यक्ति के मूलांक की मदद से उसके करियर और स्वभाव के बारे में पता चलता है।
अंक ज्योतिष में एक ऐसे मूलांक के बारे में बताया गया है, जो जीवन में कड़ी मेहनत करते हैं और राजाओं जैसा एटीट्यूड होता है। साथ ही सोच भी काफी ऊंची होती है। अब आपके मन में सवाल आ रहा होगा कि आखिर वो कौन-सा मूलांक है, तो ऐसे में आइए आपको बताते हैं इस मूलांक के बारे में।

(AI-Generated Image)
मूलांक 1
जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 1, 10, 19 या 28 तारीख को होता है, उनका मूलांक 1 माना जाता है। इस मूलांक के स्वामी सूर्य देव हैं। इसलिए इस मूलांक वालों पर सूर्य देव का प्रभाव अधिक रहता है। सूर्य देव के प्रभाव के कारण स्वभाव और व्यक्तित्व में सूर्य के समान तेज और राजाओं जैसा एटीट्यूड देखने को मिलता है। ये लोग जीवन में बड़े स्तर पर जीना अधिक पसंद करते हैं और इनकी सोच काफी अलग होती है। ये भीड़ से अपनी एक अलग पहचान बनाकर रखते हैं।
कठोर परिश्रम- मूलांक 1 वाले जीवन में अधिक मेहनत करते हैं और कभी भी मेहनत करने से पीछे नहीं हटते। इसलिए इन्हें जीवन में सफलता मिलती है। लक्ष्यों को हासिल करने के लिए दिन-रात मेहनत करते हैं।
स्वतंत्रता प्रेमी- मेहनती के अलावा ये लोग किसी के नीचे दबकर काम करना पसंद नहीं करते। जीवन में अपने फैसले खुद लेते हैं। इसलिए 1 मूलांक वालों को स्वतंत्रता प्रेमी कहा जाता है।
कैसा होता है करियर?
मूलांक 1 वालों को करियर में सफलता मिलती है। ये अक्सर उच्च पदों पर देखे जाते हैं। इन लोगों में नेतृत्व क्षमता बेहद खास देखने को मिलती है। ये जीवन में जोखिम उठाने से कभी नहीं नहीं डरते। इसलिए इन्हें करियर में बड़ी सफलता मिलती है।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- अपनी बातों में फंसाने में माहिर होते हैं इस मूलांक के लोग, बड़े-बड़े टेक देते हैं इनके सामने घुटना
मूलांक 1 वाले ऐसे करें सूर्य देव को प्रसन्न
- मूलांक 1 वालों को सूर्य देव की पूजा-अर्चना जरूर करनी चाहिए। रोजाना सूर्य को तांबे के लोटे से जल अर्पित करें।
- सूर्य को अर्घ्य देते समय "ॐ ह्रां ह्रीं ह्रौं सः सूर्याय नमः" या सरल मंत्र "ॐ सूर्याय नमः" मंत्र का जप करें।
- पूजा के दौरान आदित्य हृदय स्तोत्र और शिव चालीसा का पाठ जरूर करें।
- मंदिर या गरीब लोगों में अन्न-धन समेत आदि चीजों का दान करें। इससे सूर्य देव प्रसन्न होंगे और कारोबार में सफलता मिलेगी।
यह भी पढ़ें- लव मैरिज होगी या अरेंज? अपनी जन्मतिथि से अभी जान लें किस मूलांक को मिलता है मनचाहा पार्टनर
यह भी पढ़ें- इन 2 मूलांक वालों के साथ भूलकर भी न करें पार्टनरशिप, वरना बिजनेस हो जाएगा चौपट!
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें।