लव लाइफ न्यूमरोलॉजी : अपने मूलांक के आधार पर जानें 'प्रेम विवाह' के कितने चांस हैं ?
अंक ज्योतिष के अनुसार, अपने मूलांक के आधार पर जानें कि आपके प्रेम विवाह या अरेंज मैरिज के कितने अवसर हैं। यह लेख प्रत्येक मूलांक (1 से 9) के लिए विवाह से जुड़े संकेतों और संभावनाओं का विस्तृत विश्लेषण प्रस्तुत करता है।

मूलांक के अनुसार प्रेम जीवन के बारे में जानेंं। (Picture Credit- AI Generated)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। अंक ज्योतिष के माध्यम से केवल अंक के आधार पर अपने व्यक्तित्व के बारे में ही जान लेना काफी नहीं है, बल्कि अंक शास्त्र के माध्यम से आप अपने भविष्य के बारे में भी काफी कुछ जान सकते हैं। इतना ही नहीं, अगर आप अपने विवाह को लेकर उत्सुक हैं और जानना चाहते हैं कि आपकी लव मैरिज होगी या अरेंज, तो अंक शास्त्र के माध्यम से यह भी जाना जा सकता है। चलिए हम आपको एक से नौ तक के मूलांक वालों के विवाह से जुड़े संकेतों के बारे में बताते हैं।
मूलांक 1:
मूलांक 1 का संबंध सूर्य से माना जाता है। इस मूलांक के लोग आत्मविश्वासी, स्वतंत्र विचारों वाले और अपने फैसले खुद लेने वाले हो सकते हैं। हालांकि प्रेम संबंधों के मामले में ये अपनी भावनाओं को आसानी से जाहिर नहीं करते। कई बार इन्हें कोई पसंद होता भी है, तो ये लोग उससे अपने मन की बात नहीं कर पाते हैं।
मूलांक 2:
मूलांक 2 का स्वामी चंद्रमा ग्रह को माना जाता है। इस अंक वाले लोग भावुक, संवेदनशील और रिश्तों को महत्व देने वाले होते हैं। इन्हें अपने पार्टनर से भावनात्मक जुड़ाव होता है। अगर इन्हें सच्चा प्यार मिल जाए तो वे रिश्ते को पूरी ईमानदारी से निभाने की कोशिश करते हैं। इनके लिए लव मैरिज और अरेंज मैरिज दोनों की संभावना हो सकती हैं ।
मूलांक 3:
मूलांक 3 का संबंध गुरु यानी बृहस्पति ग्रह से माना जाता है। इस मूलांक वाले लोग मिलनसार, सामाजिक और अपनी भावनाएं व्यक्त करने वाले होते हैं। ये लोग सामने वाले के रूप सौंदर्य पर मोहित होकर उसे पसंद नहीं करते हैं, बल्कि इन्हें इंटेलिजेंट, बातचीत में अच्छे और भविष्य को लेकर सजग लोग पसंद आते हैं। अंक ज्योतिष के अनुसार, मूलांक 3 वालों के लिए लव मैरिज के चांस मजबूत माने जाते हैं।
मूलांक 4:
मूलांक 4 का संबंध राहु ग्रह से होता है। 4 मूलांक वाले व्यावहारिक और अपने फैसलों को लेकर स्पष्ट रहने वाले होते हैं। हालांकि, इनके लिए परिवार और सामाजिक प्रतिष्ठा का भी काफी महत्व होता है। इन्हें यदि अपनी पसंद और बराबरी वाला कोई मिल जाता है, तो यह लव मैरिज कर सकते हैं। वहीं इनके बड़े बुजुर्ग इन्हें कोई ऐसा रिश्ता बता दें, जो इनके लायक हो, तो ये लोग अरेंज मैरिज करने से पीछे नहीं हटते हैं।
मूलांक 5:
मूलांक 5 का स्वामी ग्रह बुध माना जाता है। इस अंक वाले लोगों को स्वतंत्रता, बातचीत और नई चीजों का अनुभव करना पसंद होता है। नए लोगों से संपर्क बनाना और अच्छा बॉन्ड बना लेना इन लोगों के लिए बेहद आसान होता है। ये लोग अपनी पसंद को लेकर काफी स्पष्ट रहते हैं। इन्हें जब कोई व्यक्ति पसंद आता है तो वे रिश्ते को आगे बढ़ाने में ज्यादा संकोच नहीं करते। इसलिए मूलांक 5 वालों के लिए लव मैरिज के चांस काफी मजबूत माने जाते हैं।
मूलांक 6:
मूलांक 6 का संबंध शुक्र ग्रह से होता है। शुक्र को प्रेम, आकर्षण, सौंदर्य और वैवाहिक सुख का कारक माना जाता है। इसलिए मूलांक 6 को प्रेम और रिश्तों के मामले में विशेष अंक माना जाता है।
मूलांक 6 वाले लोग रोमांटिक होते हैं और अपने पार्टनर के साथ भावनात्मक जुड़ाव रखते हैं। अगर इन्हें किसी से सच्चा प्यार हो जाए तो वे रिश्ते को विवाह तक ले जाने की कोशिश करते हैं। अंक शास्त्र में मूलांक 6 वालों के लिए लव मैरिज के चांस सबसे मजबूत माने जाते हैं।
मूलांक 7:
मूलांक 7 का संबंध केतु ग्रह से होता है। इस अंक वाले लोग शांत, गहरे विचारों वाले और अपनी भावनाओं को लेकर थोड़े निजी स्वभाव के होते हैं। मन में क्या चल रहा है, ये लोग जल्दी किसी को नहीं बताते हैं। कई बार तो इन्हें कोई पसंद भी होता है, तो उससे अपनी भावनाओं को व्यक्त नहीं कर पाते हैं। बहुत सोच-विचार करने के बाद ही ये लोग किसी रिश्ते को लेकर आगे बढ़ते हैं। इनकी लव मैरिज के चांस इसलिए बहुत ही कम होते हैं।
मूलांक 8:
मूलांक 8 का शनि ग्रह के स्वामित्व वाला अंक होता है। इस अंक वाले लोग मेहनती, गंभीर और जिम्मेदार स्वभाव के होते हैं। ये अपनी भावनाओं को आसानी से दूसरों के सामने व्यक्त नहीं कर पाते। प्रेम संबंधों में भी इन्हें विश्वास बनाने में समय लगता है। कई बार करियर और जिम्मेदारियों को प्राथमिकता देने के कारण इनके विवाह में देरी हो सकती है। इसलिए मूलांक 8 वालों के लिए अरेंज मैरिज की संभावना अधिक मानी जाती है।
मूलांक 9:
मूलांक 9 का स्वामी मंगल ग्रह होता है। यह बहुत ही ऊर्जावान ग्रह है और इसकी ऊर्जा 9 अंक वाले जातकों में भी झलकती है। इस अंक के लोग साहसी, भावुक और अपने फैसलों को लेकर दृढ़ होते हैं। जब इन्हें किसी से प्यार होता है तो वे अपने रिश्ते को लेकर काफी गंभीर होते हैं और रिश्ते की डोर को कभी कमजोर नहीं होने देते हैं। अपने पार्टनर को अपना जीवनसाथी बनाने के लिए ये लोग हमेशा मजबूती के साथ खड़े रहते हैं। इनकी लव मैरिज होने के बहुत अधिक चांसेज होते हैं।
यह भी पढ़ें- 55 की उम्र तक 90 % तक अपनी जिम्मेदारी पूरी कर लेते हैं इस मूलांक के लोग, आखिर में बिताते हैं सुख का जीवन
यह भी पढ़ें- अंक ज्योतिष: सीधापन पड़ता है भारी, इन 3 मूलांक वाले लोगों की मासूमियत का फायदा उठाते हैं चालाक लोग
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।
