विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

वैवाहिक जीवन में हर दिन खुशियां मनाते हैं ये 2 मूलांक, जानिए रिश्ते की सबसे बड़ी खूबी

Updated: Fri, 10 Jul 2026 11:45 AM (IST)

अंक शास्त्र के अनुसार, मूलांक 3 और मूलांक 5 वाले कपल्स का वैवाहिक जीवन बहुत खुशहाल रहता है। गुरु और बुध से प्रभावित ये मूलांक एक-दूसरे की भावनाओं को स ...और पढ़ें

बेस्ट कपल की क्या है खूबियां (Picture Credit- AI Generated)

बेस्ट कपल की क्या है खूबियां (Picture Credit- AI Generated) 

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। अंक शास्त्र में मूलांक को अधिक महत्वपूर्ण माना गया है। व्यक्ति के जन्म की तारीख का योग मूलांक होता है। मूलांक की मदद से व्यक्ति का स्वभाव, प्रतिभा, खूबियां और कमजोरियों के बारे में पता लगाया जा सकता है। हर मूलांक का स्वामी एक विशेष ग्रह होता है।

इसलिए हर मूलांक पर उसके ग्रह का अधिक प्रभाव रहता है। अंक शास्त्र के अनुसार, ऐसे 2 मूलांक हैं, जिनके कपल हमेशा खुश रहते हैं और रिश्ते मधुर रहते हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि वो कौन से मूलांक हैं, जिनकी जोड़ी को बहुत ही शानदार और खास माना जाता है। ऐसे में आइए इस आर्टिकल में आपको बताते हैं इन मूलांक के बारे में।

मूलांक 3 और 5 की जोड़ी

जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 3, 12, 21, या 30 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 3 होता है और जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 5, 14, या 23 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 5 होता है। अंक शास्त्र के अनुसार, मूलांक 3 के स्वामी ग्रह गुरु है और मूलांक 5 स्वामी ग्रह बुध है। इसलिए इन दोनों मूलांकों पर गुरु और बुध का अधिक प्रभाव रहता है। इसलिए मूलांक 3 और 5 वालों की जोड़ी को खास माना जाता है।

क्या होती हैं खूबियां

मूलांक 3 वालों पर गुरु का अधिक प्रभाव की वजह से बातों को स्पष्ट रखने में माहिर होते हैं। साथ ही ये लोग बुद्धिमान और समझदार होते हैं।
वहीं मूलांक 5 वाले लोग जीवन में बदलाव अपनाने में माहिर होते हैं। साथ ही ये लोग ऊर्जावान और चंचल होते हैं।

खबरें और भी

_mulank 3 or 5

(Picture Credit- AI Generated) 

रिश्ते होते हैं खास

मूलांक 3 और 5 वाले अपनी भावनाएं और विचार व्यक्त करने में माहिर होते हैं। इन मूलांक के कपल के बीच गलतफहमियां ज्यादा दिनों तक नहीं टिकतीं। इन लोगों की दोस्ती पक्की होती है और जीवन में ये एक-दूसरे के साथ खूब मस्ती करते हैं। जिंदगी के हर दिन को खुशी से बिताते हैं।

अंक शास्त्र के अनुसार, मूलांक 3 वाले लोग रिश्ते में समझदारी से काम करते हैं और मूलांक 5 वाले रिश्ते में नयापन भर देते हैं। इसलिए इन मूलांक के कपल की जोड़ी खूब खास मानी जाती है।

यह भी पढ़ें- मूलांक 4 वालों की तरक्की में रुकावट बन सकता है यह दिन, कभी न शुरू करें कोई नया काम

जरूर करें ये काम

मूलांक 3 वाले कुंडली में गुरु को मजबूत करने के लिए गुरुवार के दिन भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना करें और केसर या हल्दी का तिलक माथे पर लगाएं।
मूलांक 5 वाले बुध को प्रसन्न करने के लिए बुधवार के दिन हरि चीजों का दान करें। इससे शुभ परिणाम प्राप्त होते हैं।

यह भी पढ़ें- मूलांक 4 वालों को इन बातों की कभी नहीं करनी चाहिए फिक्र, किस्मत खुद बना देगी हर रास्ता आसान

यह भी पढ़ें- मूलांक 7 वाले लोग दिखते हैं शांत, उनकी ये आदतें उन्हें बनाती हैं खास; हल्‍के में लेंगे तो हो सकता है पछतावा

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।