'शब्दों से वार' करने में माहिर होते हैं मूलांक 3 वाले, भूलकर भी इन अंक वालों को नहीं लेना चाहिए इनसे पंगा
मूलांक 3 वाले लोग देव गुरु बृहस्पति के प्रभाव से वाकपटुता में माहिर होते हैं और शब्दों से वार करने में सक्षम होते हैं। कुछ मामलों में इनसे बचकर ही रहन ...और पढ़ें

मूलांक 3 वाले वाकपटुता में उस्ताद होते हैं। (Picture Credit- AI Generated)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। अंक शास्त्र के अनुसार मूलांक 3 वाले लोग वैसे तो बहुत सीधे और शालीन होते हैं, मगर बात जब हाजिरजवाबी की होती है, तो इनसे बचकर रहना जरूरी हो जाता है। दरअसल, इस अंक के स्वामी देव गुरु बृहस्पति होते , इसलिए मूलांक 3 वालों में इस ग्रह के सभी स्वभाव होते हैं।
बृहस्पति को सभी देवताओं का गुरु कहा गया है, एक गुरु से किसी मुद्दे पर बहस में जीत पाना मुश्किल होता है। ऐसे में मूलांक 3 वालों के लिए कहा जाता है कि वे 'शब्दों से वार' करते हैं। वाकपटुता में इन्हें कोई भी टक्कर नहीं दे सकता है। खासतौर पर अंकशास्त्र में ऐसे तीन मूलांकों के बारे में बताया गया है, जिन्हें बिल्कुल भी मूलांक 3 वालों से टक्कर नहीं लेनी चाहिए। चलिए हम आपको इन मूलांक वालों के बारे में बताते हैं।
मूलांक-1
अंक 1 के स्वामि सूर्य हैं। इनका स्वभाव थोड़ा जिद्दी होता है और इन्हें अपनी बात मनवाने की आदत होती है।जब इनका टकराव मूलांक-1 वालों से होता है, तो इनका जिद्दी स्वभाव काम नहीं आता है। दरअसल, अंक 3 वालों की ज्ञान के आगे अंक 1 के जिद्दी स्वभाव को घुटने टेकने पड़ते हैं।ऐसे में कभी भी मूलांक 1 वालों को अंक 3 वालों से पंगा नहीं लेना चाहिए।
मूलांक-8
मूलांक 8 के स्वामी शनि देव हैं। इन्हें कर्म और न्याय का देवता कहा गया है। तर्क-वितर्क करना इन्हें नहीं आता है। वहीं मूलांक 3 वाले वाकपटुता में उस्ताद होते हैं। किसी मुद्दे पर बहुत ही मजबूती के साथ वे अपने विचार रखते हैं। ऐसे में जब इन दोनों अंकों का किसी बात में आमना-सामना हो जाता है, तो अपनी बात को रखने में मूलांक 8 वालों को दिक्कत महसूस होती है।
खबरें और भी
मूलांक-9
अंक 9 के स्वामी मंगल हैं। यह बहुत ही उग्र ग्रह है। इसलिए मूलांक 9 वाले लोग भी उग्र स्वभाव के होते हैं। अपनी बातों को मनवाने की ज़िद इनमें भी कम नहीं होती है, मगर कहते हैं न कि क्रोध में व्यक्ति की बुद्धि भ्रष्ट हो जाती है, इनके साथ ऐसा ही होता है। वहीं दूसरी तरफ मूलांक 3 वालों को अपनी बातों को नपे-तुले शब्दों में बोलने की आदत होती है। ऐसे में जब दोनों लोग आपस में टकराते हैं, तो अपने तीखे शब्दों के वार से अंक 3 वाले अंक 9 वालों की बोलती बंद कर देते हैं।
अतः अंक 3 वालों का स्वभाव नर्म होता है, मगर गलत बात इन्हें बर्दाश्त नहीं होती है और फिर यह अपने ज्ञान से सामने वाले को मात देने तक की क्षमता रखते हैं।
यह भी पढ़ें- मूलांक 1 और 3 वाले बनते हैं अच्छे दोस्त, इन बातों पर पीठ पीछे करते हैं एक-दूसरे की चुगली
यह भी पढ़ें- मूलांक 4 वालों को इन बातों की कभी नहीं करनी चाहिए फिक्र, किस्मत खुद बना देगी हर रास्ता आसान
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।