Numerology: प्यार में भी दिमाग से काम लेती हैं इस मूलांक की लड़कियां, इमोशन में बहकर नहीं लेती कोई फैसला
अंक ज्योतिष के अनुसार, मूलांक 4 वाली लड़कियां प्यार और रिश्तों में भावनाओं के बजाय सोच-समझकर फैसला लेती हैं। वे ...और पढ़ें

मूलांक 4 की लड़कियां प्यार में होती हैं प्रैक्टिकल । (Picture Credit- AI Generated)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। अंक ज्योतिष के अनुसार, जिन लड़कियों का जन्म महीने की 4, 13, 22 या 31 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 4 माना जाता है। माना जाता है कि इन लड़कियों का स्वभाव बाकी लोगों से थोड़ा अलग होता है। खासकर प्यार और रिश्तों की बात करें तो ये भावनाओं में बहने के बजाय सोच-समझकर फैसला लेना पसंद करती हैं। आइए जानते हैं कि आखिर मूलांक 4 वाली लड़कियों की लव लाइफ कैसी होती है और पार्टनर से इनका रिश्ता कैसा होता है।
प्यार में होती हैं काफी प्रैक्टिकल
मूलांक 4 वाली लड़कियां प्यार को लेकर सिर्फ भावनाओं पर भरोसा नहीं करतीं। किसी रिश्ते में आने से पहले वे सामने वाले व्यक्ति को अच्छी तरह समझने की कोशिश करती हैं। वे यह देखती हैं कि उनका पार्टनर उनके लिए कितना सही है और क्या यह रिश्ता लंबे समय तक चल सकता है। इस मूलांक वाली लड़कियों का मानना होता है कि सिर्फ प्यार होना काफी नहीं होता है। उस रिश्ते को निभाने के लिए व्यक्ति में समझदारी, भरोसा और एक-दूसरे का हर स्थिति में साथ देना भी जरूरी होता है। यही वजह है कि ये जल्दबाजी में कोई बड़ा फैसला लेने से बचती हैं।
दिमाग से सोचकर करती हैं प्यार
मूलांक 4 का संबंध राहु से माना जाता है। अंक ज्योतिष में राहु को तेज सोच, तर्क और अलग तरीके से सोचने वाला ग्रह माना गया है। इसके स्वामित्व वाले अंक के लोग भी ऐसे ही होते हैं। इसी कारण मूलांक 4 वाली लड़कियां भी किसी रिश्ते को लेकर काफी सोच-विचार कर सकती हैं। वे अपने पार्टनर के साथ भविष्य को लेकर भी गंभीर रहती हैं। प्यार में आगे बढ़ने से पहले वे इस बात को परखती है कि सामने वाला व्यक्ति उनके साथ ईमानदार है या नहीं और रिश्ते में स्थिरता कितनी रहेगी।
भरोसा करने में लेती हैं समय
मूलांक 4 वाली लड़कियां हर किसी पर आसानी से भरोसा नहीं करतीं। शुरुआत में वे थोड़ी रिजर्व और शांत नजर आ सकती हैं। वे सामने वाले को समय देती हैं और उसके व्यवहार को समझने की कोशिश करती हैं। अगर उन्हें एक बार किसी पर पूरा भरोसा हो जाए, तो वे उस रिश्ते को पूरी ईमानदारी से निभाने की कोशिश करती हैं।
पार्टनर के लिए बनती हैं मजबूत सहारा
भले ही ये लड़कियां बाहर से थोड़ी सख्त या कैलकुलेटिव नजर आएं, लेकिन अंदर से अपने करीबियों की बहुत परवाह करती हैं। अपने पार्टनर के मुश्किल समय में वे उसका साथ छोड़ने के बजाय उसके साथ खड़ी रहना पसंद करती हैं। मुसीबत आने पर ये भावुक होने के बजाय समस्या का हल निकालने की कोशिश करती हैं। यही खूबी उन्हें एक मजबूत और भरोसेमंद पार्टनर बना सकती है।
दिल की बातें आसानी से नहीं बतातीं
मूलांक 4 वाली लड़कियां अपनी भावनाएं हर किसी के सामने खुलकर जाहिर नहीं करतीं। उन्हें अपने दिल की बात कहने में थोड़ा समय लग सकता है। कई बार वे प्यार करती हैं, लेकिन उसे शब्दों में बताने के बजाय अपने काम से जाहिर करती हैं।
यह भी पढ़ें- न्यूमेरोलॉजी: अपना काम निकलते ही नौ-दो ग्यारह हो जाते हैं इस मूलांक के लोग, इतना मतलबी इंसान शायद ही देखा हो
यह भी पढ़ें- न्यूमेरोलॉजी: मूलांक के अनुसार जानें कब चमकेगी आपकी किस्मत, करियर में किस उम्र में मिलेगी बड़ी सफलता
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है
