मूलांक 4 की इन तारीखों में जन्मे लोगों से नहीं बनती अच्छी जोड़ी, शादी से पहले जरूर जानें वजह
मूलांक 4 वाले लोग अपनी लव लाइफ में प्रैक्टिकल और समर्पित होते हैं। ये जिससे भी शादी करते हैं रिश्ते ...और पढ़ें

मूलांक 4: किन मूलांकों के साथ बनती है जोड़ी (Picture Credit: AI Generated)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। किसी भी सफल रिश्ते के लिए आपस में तालमेल होना सबसे जरूरी है और जब बात हो शादी की तब तो बात ही कुछ अलग है। शादी प्यार, भरोसे और कमिटमेंट का एक लंबा सफर है। शादी के रिश्तों को बनाने में अक्सर लोग कुंडलियों का मिलान करते हैं, जिससे आगे रिश्ते में कोई मन मुटाव ना आए।
ऐसे ही मूलांकों का आपस में मिलना भी बहुत जरूरी होता है। अंक ज्योतिष में सभी जन्म तिथियों का एक निश्चित मूलांक होता है, जिसके प्रभाव से उनका स्वभाव अलग-अलग होता है। कोई भी मूलांक एक आधार को दिखाता है और बताता है कि व्यक्ति शादीशुदा जिंदगी, प्यार और कमिटमेंट को किस नजरिए से देखता है।
जब बात मूलांक 4 की हो तो ये लोग हमेशा शादी के लिए एक ऐसा पार्टनर चुनना चाहते हैं, जो अच्छा तालमेल बनाकर चले और शादीशुदा जिंदगी में कोई समस्या भी न आए। आइए आपको बताते हैं मूलांक 4 को किससे शादी करनी चाहिए और कौन सी जन्म तिथियां इनसे शादी के लिए अनुकूल नहीं मानी जाती हैं।
मूलांक 4 वालों की लव लाइफ
अंक ज्योतिष में मूलांक 4 वाले लोग अपनी लव लाइफ में प्रैक्टिकल और प्यार के मामलों में समर्पित होते हैं। वे अपने रिश्तों को हमेशा गंभीरता से लेते हैं, क्योंकि वे भरोसे और अच्छे मूल्यों पर आधारित लंबे समय तक चलने वाले रिश्ते ही बनाना चाहते हैं। उनके लिए प्यार का मतलब होता है कि हमेशा उसके लिए वफादार रहा जाएं।
मूलांक 4 की लव लाइफ हमेशा प्रैक्टिकल सोच पर आधारित होती है। ये लोग ज्यादा भावुक होने के बजाय प्रैक्टिकल रहना पसंद करते हैं और जिससे प्यार करते हैं उसी से शादी करना चाहते हैं। उनके साथी हमेशा सपोर्ट और स्थिरता के लिए उन पर भरोसा कर सकते हैं। ये लोग अपने रिश्ते के प्रति पूरी तरह समर्पित होते हैं और उसे सफल बनाने की कोशिश करते हैं।
मूलांक 4 के साथ शादी के लिए कौन है बेस्ट
मूलांक 4 के लोग अगर मूलांक 1 के साथ शादी करें यानी कि जिनका जन्म 01, 10 या 19 तारिख को हुआ है, तो इनकी जोड़ी बहुत अच्छी मानी जाती है और इन दोनों का आपस में प्यार हमेशा बना रहता है।
मूलांक 4 और 8 की जोड़ी को भी बहुत अच्छा माना जाता है। मूलांक 4 को उन लोगों से शादी करनी चाहिए जिनका जन्म किसी भी महीने की 8, 17 या 26 तारीख को हुआ है और उनका मूलांक 8 है। यह मेल महत्वाकांक्षा और व्यावहारिकता का मेल माना जाता है। दोनों ही रिश्ते में सामंजस्य बनाने के लिए एक -दूसरे का साथ देते हैं।
इसके अलावा मूलांक 4 और मूलांक 6 यानी 06, 15, 24 तारीख को जन्में लोगों की जोड़ी भी बहुत अच्छी मानी जाती है।
इसके अलावा मूलांक 4 के लोग यदि अपने ही मूलांक के लोगों से शादी करते हैं तो यह भी एक परफेक्ट मैच होता है।
किन तारीखों में जन्मे लोगों से नहीं बनती जोड़ी?
मूलांक 4 और मूलांक 3 यानी कि जिनका जन्म 3, 12 या 21 तारीख को हुआ है उन्हें शादी नहीं करनी चाहिए। मूलांक 3 का बेपरवाह रवैया और रिश्तों को ठीक से न समझ पाना आपके वैवाहिक जीवन को खराब कर सकता है।
मूलांक 4 के लोगों को मूलांक 5 वालों से भी शादी नहीं करनी चाहिए। यानी कि किसी भी महीने की 5, 14 और 23 तारीख को जन्मे लोग मूलांक 4 के साथ शादी के लिए अनुकूल नहीं माने जाते हैं और इन्हें आपस में शादी नहीं करनी चाहिए।
अगर आपका मूलांक 4 है और आप जल्दी ही शादी की योजना बना रहे हैं, तो आपके लिए ये जान लेना जरूरी है कि शादी के लिए कौन अनुकूल है और कौन नहीं।
यह भी पढ़ें- मूलांक 2 वाले भूलकर भी न करें इन जन्म तिथि के लोगों से शादी, रिश्ते में हमेशा बनी रहेगी अनबन
यह भी पढ़ें- मूलांक 3 वालों को इन तारीखों में जन्मे लोगों से भूलकर भी नहीं करनी चाहिए शादी, जीवनभर रहता है मनमुटाव
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।
