विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

55 की उम्र तक 90 % तक अपनी जिम्मेदारी पूरी कर लेते हैं इस मूलांक के लोग, आखिर में बिताते हैं सुख का जीवन

Updated: Tue, 18 Aug 2026 02:09 PM (GMT+05:30)

अंक ज्योतिष के अनुसार, मूलांक 5 वाले लोग 55 वर्ष की आयु तक अपनी अधिकांश जिम्मेदारियां पूरी कर लेते हैं और सुखमय जीवन जीते हैं। बुध ग्रह से शासित ये व्यक्ति बुद्धिमान, व्यावहारिक और समय के पाबंद होते हैं, जो उन्हें जीवन में सफल बनाता है।

मूलांक 5 वालों के बारे में जानें। (Picture Credit- AI Generated)

मूलांक 5 वालों के बारे में जानें। (Picture Credit- AI Generated)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। किसी व्‍यक्ति की जन्म की तारीखें भी उस व्यक्ति के व्यवहार और भविष्य के बारे में बहुत कुछ बयां कर देती हैं।अंक ज्योतिषशास्‍त्र में कुछ ऐसी ही जन्‍म तिथियों के बारे में बताया गया है, जो वक्‍त रहते ही अपनी सारी जिम्‍मेदारियों को पूरा कर लेती हैं। अंक ज्‍योतिष के अनुसार अगर किसी व्यक्ति का जन्म महीने की 5,14 या 23 तारीख को हुआ है, तो उसका मूलांक 5 माना जाता है। ये लोग 55 की उम्र तक अपनी लगभग सारी जिम्‍मेदारियों को पूरा कर लेते हैं।

दरअसल अंक ज्योतिष की मानें तो मूलांक 5 वाले लोग तेज दिमाग, समझदार और व्यावहारिक स्वभाव के होते हैं। कहा जाता है कि ये लोग जीवन में अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी समझते हैं और उन्हें समय पर पूरा करने की कोशिश करते हैं। इसी वजह से 55 वर्ष की उम्र तक ये लोग अपने जीवन की लगभग 90 प्रतिशत बड़ी जिम्मेदारियां पूरी कर लेते हैं। चलिए इन लोगों के बारे में विस्तार से जानते हैं।

बुध ग्रह होता है मूलांक 5 वालों का स्‍वामी

अंक ज्योतिष में मूलांक 5 का स्‍वामी बुध ग्रह होता है। बुध को बुद्धि, तर्क, संवाद, व्यापार और निर्णय क्षमता का प्रतीक माना जाता है। इसी कारण मूलांक 5 वाले लोगों को तेज दिमाग वाला और परिस्थितियों के अनुसार खुद को ढालने वाला माना जाता है। वे किसी समस्या का समाधान जल्दी खोजने की कोशिश करते हैं और जरूरत पड़ने पर अपनी योजना में बदलाव करने से घबराते नहीं हैं।

तेजी से काम करने की क्षमता

मूलांक 5 वाले लोगों की एक खासियत उनकी गति मानी जाती है। ये लोग काम को लंबे समय तक टालना पसंद नहीं करते और जल्द से जल्द उसे पूरा करने की कोशिश करते हैं। ये लोग समय की कीमत को बखूबी समझते हैं। कई जिम्मेदारियों को एक साथ संभालने की भी इनके अंदर क्षमता होती है। इसी कारण वे परिवार, करियर और आर्थिक मामलों में संतुलन बनाना भी जानते हैं।

सही समय पर फैसला लेना

अंक ज्योतिष के अनुसार मूलांक 5 वाले लोग परिस्थितियों को समझकर जल्दी निर्णय लेने में सक्षम होते हैं। वे किसी भी काम में बहुत ज्यादा समय लगाने की बजाय उपलब्ध विकल्पों में से उसे जल्‍दी पूरा करने का प्रयास करते हैं। काम को लेकर बैठना या फिर किसी के ऊपर टाल देना इनकी फितरत नहीं होती है।

भविष्य की योजना बनाने वाले

मूलांक 5 के लोगों को भविष्य को लेकर योजना बनाने वाला भी माना जाता है। वे अपनी जरूरतों और लक्ष्यों को ध्यान में रखकर आगे की तैयारी पहले से ही कर लेते हैं। बच्‍चों की ए‍जुकेशन से लेकर अपना घर खरीदने के को लेकर धन संचय करना और योजना बनाना, यह सारे काम ये लोग पहले ही कर लेते हैं।

अतः अंक ज्योतिष के अनुसार मूलांक 5 वाले लोगों में तेज बुद्धि, व्यावहारिक सोच, बेहतर निर्णय क्षमता और समय का सही इस्तेमाल करने वाले गुण होते हैं। इसलिए सही समय पर इनकी सारी जिम्मेदारियां पूरी होती जाती हैं।

यह भी पढ़ें- बेस्ट फ्रेंड नहीं होते फिर भी मूलांक 5 वालों के शुभचिंतक होते हैं इन अंकों के लोग

यह भी पढ़ें- Numerology: जल्दी बदलता है इस मूलांक का मूड, मुश्किल होता है इन्हें समझ पाना

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है