लव मैरिज होगी या अरेंज? अपनी जन्मतिथि से अभी जान लें किस मूलांक को मिलता है मनचाहा पार्टनर
अंक शास्त्र के अनुसार, मूलांक 6 वाले लोग प्रेम और विवाह के मामलों में भाग्यशाली होते हैं, क्योंकि इन पर शुक्र ग्रह का प्रभाव रहता है। ये लोग आकर्षक, व ...और पढ़ें

क्या आपको मिलेगा मनचाहा हमसफर? (Image Source: AI-Generated)
HighLights
मूलांक 6 वाले प्रेम और विवाह में भाग्यशाली होते हैं।
इन पर शुक्र ग्रह का विशेष प्रभाव रहता है।
मूलांक 6 के लोग आकर्षक और वफादार होते हैं।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। अंक शास्त्र में मूलांक को बेहद महत्वपूर्ण माना गया है। व्यक्ति के जन्म की तारीख से मूलांक तय होता है। हर मूलांक का स्वामित्व किसी न किसी ग्रह के पास होता है।
अंक शास्त्र में एक ऐसे मूलांक के बारे में बताया गया है, जिसको प्रेम, विवाह और आकर्षण के मामले में भाग्यशाली माना जाता है। अब आपके मन में सवाल आ रहा होगा कि आखिर वो कौन-सा मूलांक है, तो चलिए इस आर्टिकल में आपको बताते हैं कि किस मूलांक को मनचाहा पार्टनर मिलता है।
अंक शास्त्र के अनुसार, जिन लोगों का जन्म महीने की 6, 15 या 24 तारीख को होता है, उनका मूलांक 6 होता है। इस मूलांक के स्वामी शुक्र हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शुक्र को प्रेम, सौंदर्य, रोमांस, कला और भौतिक सुखों का कारक माना गया है। इस मूलांक के लोगों पर शुक्र का प्रभाव अधिक होता है। यही कारण है कि मूलांक 6 वाले लोगों को मनचाहा पार्टनर मिलता है।
क्या है मूलांक 6 वालों की खासियत
- मूलांक 6 वालों पर शुक्र ग्रह का प्रभाव अधिक होने के कारण सुंदर, सौम्य और आकर्षक होते हैं। इसलिए लोग इनकी तरफ आकर्षित हो जाते हैं।
- इसके अलावा मूलांक 6 वाले लोगों में प्यार बहुत होता है। ये लोग अपने पार्टनर को जीवन में सदैव खुश रखते हैं और अच्छा महसूस कराने के नए-नए तरीके खोजते रहते हैं।
- ये लोग पार्टनर से अपनी मन की बात बोलने में हिचकिचाते नहीं हैं।
- जब ये किसी से एक बार प्यार कर लेते हैं, तो पूरे दिल से करते हैं और उसकी जीवन में सदैव केयर करते हैं। साथ ही रिश्ते में वफादार होते हैं।
- ये लोग वाद-विवाद जैसे मामलों से दूर रहते हैं और वैवाहिक जीवन में शांति और तालमेल बनाए रखते हैं।
यह भी पढ़ें- अपनी बातों में फंसाने में माहिर होते हैं इस मूलांक के लोग, बड़े-बड़े टेक देते हैं इनके सामने घुटन
कैसे करें शुक्र ग्रह को प्रसन्न?
- अगर आप शुक्र ग्रह को प्रसन्न करना चाहते हैं, तो शुक्रवार के दिन सफेद वस्तुओं का दान करें। जैसे- दूध, दही, चावल, चीनी आदि। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इन चीजों का दान करने से शुक्र ग्रह मजबूत होता है और जीवन में सभी सुख मिलते हैं।
- शुक्र बीज मंत्र- इसके अलावा शुक्र का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए रोजाना या शुक्रवार के दिन 'ॐ शुं शुक्राय नम:' या 'ॐ द्रां द्रीं द्रौं स: शुक्राय नम:' मंत्र का जप करें।
यह भी पढ़ें- इन 2 मूलांक वालों के साथ भूलकर भी न करें पार्टनरशिप, वरना बिजनेस हो जाएगा चौपट!
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- इन मूलांक के लोगों की वफादारी की दुनिया देती है मिसाल, प्यार में कभी नहीं दिखाते पीठ
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।