इस खास तारीख को जन्मे वाले लोगों की ऐशो-आराम से कटती है जिंदगी, रोमांस के होते हैं दीवाने
अंक शास्त्र के अनुसार, जिन लोगों का मूलांक 6 होता है, वे शुक्र देव के प्रभाव से बेहद रोमांटिक, आकर्षक और लग्जरी पसंद होते हैं। ये लोग जीवन में अपार सफ ...और पढ़ें

मूलांक 6 वालों की खासियत (AI-Generated Image)
HighLights
मूलांक 6 वाले शुक्र देव के प्रभाव से रोमांटिक होते हैं
इन्हें लग्जरी और सुख-सुविधाओं से भरी जिंदगी पसंद होती है
करियर में अपार सफलता और धन कमाते हैं ये लोग
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। अंक शास्त्र में हर मूलांक का संबंध किसी न किसी ग्रह से होता है। उस ग्रह का प्रभाव व्यक्ति पर पड़ता है। अंक शास्त्र में एक ऐसे मूलांक के बारे में बताया गया है, जिस पर शुक्र का प्रभाव अधिक होता है और पैदाइशी रोमांटिक होते हैं। साथ ही इनका व्यक्तित्व बेहद आकर्षक होता है। ऐसे में आइए इस आर्टिकल में आपको बताते हैं किस मूलांक में होते हैं ये गुण।
मूलांक 6
अंक शास्त्र के अनुसार, जिन लोगों का जन्म महीने की 6, 15 या 24 तारीख को होता है, उनका मूलांक 6 होता है। इस मूलांक के स्वामी शुक्र देव हैं, जिन्हें सौंदर्य, प्रेम, कला और आकर्षण का कारक माना गया है। इसलिए मूलांक 6 वालों पर शुक्र देव का प्रभाव अधिक होता है।
मूलांक 6 वालों की खासियत
- लग्जरी और सुख-सुविधाओं के दीवाने मूलांक 6 वाले लोग राजाओं जैसी जिंदगी अधिक पसंद करते हैं। ये लोग अपने घर की सजावट में पैसा खर्च करते हैं।
- शुक्र ग्रह का प्रभाव अधिक होने की वजह से ये लोग पैदाइशी रोमांटिक होते हैं। इनकी पर्सनालिटी शानदार होती है। इसलिए इनकी तरफ लोग खिंचे चले आते हैं।
- इसके अलावा मूलांक 6 वाले प्यार जताने में अधिक माहिर होते हैं। ये लोग अपने पार्टनर को जीवन में सदैव खुश रखते हैं और जीवन में पार्टनर को कोई कमी महसूस नहीं होने देते।
- इन लोगों का स्वभाव अधिक दयालु होता है और घर में सभी के साथ मिलकर रहना पसंद करते हैं।
- ये लोग वाद-विवाद की समस्या को सरलता से दूर करते हैं और अधिकतर लोग इनकी सलाह लेते हैं।
- शुक्र के प्रभाव की वजह से करियर में अपार सफलता मिलती है और जीवन में खूब पैसा कमाते हैं।
मूलांक 6 वाले भूलकर भी न करें ये गलतियां
- मूलांक 6 वालों को आय और खर्चों के बीच संतुलन बनाकर रखना चाहिए।
- किसी से वाद-विवाद न करें।
- किसी के बारे में गलत न सोचें।
- बड़े-बुर्जुगों और महिलाओं का अपमान भूलकर भी न करें।
- तामसिक भोजन का सेवन न करें।
ऐसे करें शुक्र देव को प्रसन्न
अगर आप शुक्र देव की कृपा प्राप्त करना चाहते हैं, तो शुक्रवार के दिन सुबह स्नान करने के बाद शुक्र देव की पूजा करें और "ॐ द्रां द्रीं द्रौं सः शुक्राय नमः" मंत्र का जप करें। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस मंत्र का जप करने से शुक्र देव का आशीर्वाद प्राप्त होता है। शुक्रवार के दिन धन की देवी माता लक्ष्मी की पूजा करें और उन्हें सफेद फूल, बताशे या खीर अर्पित करें।
यह भी पढ़ें- इस मूलांक में होता है राजाओं जैसा एटीट्यूड, बिना रुके करते हैं कड़ी मेहनत
यह भी पढ़ें- अपनी बातों में फंसाने में माहिर होते हैं इस मूलांक के लोग, बड़े-बड़े टेक देते हैं इनके सामने घुटना
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें।