loading ads...
विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

Deep Thinker होते हैं इस मूलांक के लोग, दिमाग पढ़ने में होते हैं माहिर

Updated: Tue, 21 Apr 2026 03:48 PM (IST)

...और पढ़ें

News Article Hero Image

आध्यात्मिक व्यक्तित्व वाले होते हैं ये लोग (Picture Credit: Freepik)

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। अंक ज्योतिष शास्त्र में व्यक्ति की जन्म तिथि को बहुत ही महत्वपूर्ण दर्जा दिया गया है, क्योंकि इससे आप अपना मूलांक जान सकते हैं। व्यक्ति की जन्म की तारीख को जोड़कर मूलांक निकाला जाता है। जैसे अगर आपका जन्म किसी महीने की 25 तारीख को हुआ है, तो आपका मूलांक 2+5 = 7 होगा। हर मूलांक पर उससे संबंधित ग्रह का भी जरूरी तौर पर प्रभाव पड़ता है।

केतु द्वारा शासित है यह मूलांक

आज हम बात कर रहे हैं मूलांक 7 के जातकों की। अंक ज्योतिष शास्त्र में माना गया है कि जिस व्यक्ति का जन्म किसी महीने की 7, 16, या 25 तारीख को हुआ है, तो उसका मूलांक 7 होगा। यह मूलांक केतु ग्रह द्वारा शासित है। अगर मूलांक 7 वालों के स्वभाव की बात करें, तो केतु ग्रह के प्रभाव से मूलांक 7 के जातक रहस्यमयी, दार्शनिक और आध्यात्मिक व्यक्तित्व वाले होते हैं। आमतौर पर ये लोग स्वतंत्र और बुद्धिमान होने के साथ-साथ रचनात्मक भी होते हैं।

मूलांक 7 के मुख्य गुण

  • मूलांक 7 के लोग अंतर्मुखी (Introvert) होते हैं और आसानी से दूसरों से घुल-मिल नहीं पाते।
  • इन लोगों को भविष्य की घटनाओं का पहले से ही आभास हो जाता है।
  • आध्यात्मिक कार्यों के प्रति इन लोगों की विशेष रुचि होती है।
  • जीवन में चुनौतियां स्वीकार करना इन्हें पसंद होता है।
Mulank 7 ai
(Picture Credit- AI Generated)

इन क्षेत्रों में कमाते हैं नाम

अगर मूलांक 7 वाले अपने अहंकार को नियंत्रित रखें, तो यह जीवन में सफलता हासिल कर सकते हैं। साथ ही इन लोगों को अपनी भावनाओं को साझा करना भी सीखना चाहिए। अंक ज्योतिष शास्त्र में माना गया है कि रिसर्च, लेखन, या फिर तकनीकी क्षेत्रों में यह लोग सफल होते हैं। साथ ही यह लोग गहन विचारक (Deep Thinker) होते हैं।

चुनौतियां और कमियां

अगर मूलांक 7 के जातकों की कमियों की बात की जाए, तो यह लोग किसी भी विषय को लेकर बहुत ज्यादा सोचते हैं। साथ ही छोटी-छोटी बातों पर चिड़चिड़े हो जाते हैं। अंक ज्योतिष शास्त्र में माना गया है कि मूलांक 7 वाले लोग अपने बल पर अच्छा-खासा धन कमाते हैं, लेकिन बचत करने में पीछे रह जाते हैं। कभी-कभी इनकी गंभीर प्रकृति के कारण इन्हें जीवन में समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

शुरुआती जीवन में मूलांक 7 वालों को संघर्ष और कभी-कभी आत्मविश्वास की कमी का सामना करना पड़ सकता है। लेकिन 30 साल की उम्र के बाद इनका जीवन अधिक स्थिर होता है। साथ ही किस्मत भी इनका पूरा साथ देती है।

यह भी पढ़ें- इन 3 राशियों के लिए शुभ होती है तांबे की अंगूठी, पहनते ही शुरू होगा आपका गोल्डन टाइम

यह भी पढ़ें- इस मूलांक की लड़कियां घर में लाती हैं खुशियों की बहार, इनके जन्म से ही चमक जाता है परिवार का भाग्य

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।