loading ads...
विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

रश्मिका और विजय की तरह होती है इन दो मूलांक की केमिस्ट्री, बेस्ट फ्रेंड्स बनकर बिताते हैं जिंदगी

Updated: Mon, 30 Mar 2026 02:53 PM (IST)

अंक ज्योतिष के अनुसार, मूलांक 5 और मूलांक 9 का मेल एक बेहतरीन जोड़ी बनाता है। रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा जैसे सितारों की केमिस्ट्री इसका उदाहरण ...और पढ़ें

News Article Hero Image

Mulank 9 or 5 - विजय-रश्मिका क्यों हैं एक-दूसरे के लिए परफेक्ट?

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। अंक ज्योतिष में अंकों का खेल केवल भविष्य बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह दो व्यक्तियों के बीच के की केमिस्ट्री को भी बखूबी बताते हैं। जब हम फिल्मी जगत के सबसे चर्चित सितारों की बात करते हैं, तो रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा का नाम तुरंत दिमाग में आता है। अंक ज्योतिष के अनुसार, इन दोनों के मूलांक का मेल एक पावर कपल यानी बेस्ट फ्रेंड्स की बेहतरीन मिसाल पेश करता है। आइए जानते हैं मूलांक 5 और 9 के बीच के उस ज्योतिषीय कनेक्शन को, जो इन्हें रश्मिका और विजय की तरह सुपरहिट बनाता है।

WhatsApp Image 2026-03-30 at 2.40.45 PM

बुद्ध और मंगल का होता है मिलन

अंक ज्योतिष में मूलांक 5 का स्वामी बुध है, जो बुद्धि का प्रतीक है। वहीं, मूलांक 9 का स्वामी मंगल है, जो ऊर्जा, साहस और जुनून का प्रतीक है।

  • मूलांक 5 - इनका व्यक्तित्व मिलनसार होता है। ये बदलाव पसंद करते हैं और किसी भी माहौल में ढल जाते हैं।
  • मूलांक 9 - ये स्वभाव से थोड़े गुस्सैल लेकिन बेहद वफादार होते हैं। इनमें लीड करने की अद्भुत क्षमता होती है।

जब 5 और 9 का साथ होता है, तो बुद्ध की चतुरता और मंगल की ऊर्जा मिलकर एक ऐसा संतुलन बनाती है, जिसे तोड़ पाना मुश्किल होता है।

क्यों बेस्ट फ्रेंड्स होते हैं ये दो मूलांक?

मूलांक 5 (Mulank 5) को अपनी आजादी प्यारी है और मूलांक 9 (Mulank 9) कभी किसी पर पाबंदी नहीं लगाता। रश्मिका और विजय की केमिस्ट्री में भी यही है। ये एक-दूसरे के काम का सम्मान करते हैं और मुश्किल वक्त में सबसे मजबूत सहारा बनकर खड़े रहते हैं। इनकी दोस्ती का आधार बिना शर्त होता है, जो इन्हें जीवनभर के लिए सबसे अच्छे दोस्त बना देता है।

मूलांक 9 के लिए ये नंबर भी होते हैं बेस्ट

मूलांक 9 वालों के लिए 1 और 3 नंबर वाले व्यक्ति भी जबरदस्त पार्टनर साबित होते हैं।

मूलांक 9 के लिए 9 नंबर भी है बेहद खास

9 नंबर वालों की 9 नंबर वालों के साथ ट्यूनिंग जबरदस्त होती है। चाहे बिजनेस पार्टनरशिप हो या दोस्ती, एक ही मूलांक होने की वजह से इनकी ऊर्जा और विचार मेल खाते हैं। यह मेल पावर कपल की तरह काम करता है।

इन अंकों से रहें सावधान

मूलांक 9 वालों को नंबर 2 और नंबर 7 के साथ सामंजस्य बिठाने में थोड़ी मुश्किल आ सकती है, क्योंकि नंबर 2 बहुत संवेदनशील और 9 बहुत गुस्से वाले होते हैं। इन दो मूलांक के साथ इनके वैचारिक मतभेद हो जाते हैं।

यह भी पढ़ें: विराट-अनुष्का की तरह सुपरहिट होती है इन 2 मूलांकों की जोड़ी, कहलाते हैं 'मेड फॉर ईच अदर'

यह भी पढ़ें- रणवीर सिंह को 'एनर्जी किंग' बनाता है ये खास मूलांक, कहीं आपका नंबर भी यही तो नहीं?

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।