इन 2 मूलांकों की जोड़ी होती है खास, दोस्ती ही नहीं शादी के लिए भी दिखती है शानदार बॉन्डिंग
अंक ज्योतिष के अनुसार कुछ ऐसी जन्म तिथियां हैं जो आपस में बहुत अच्छे रिश्ते बनाते हैं। इन मूलांकों के लोग एक दोस्त और पार्टनर के रूप में सबसे अच्छे हो ...और पढ़ें

अंक ज्योतिष में मूलांक 7 और 2 की जोड़ी है सबसे खास (Picture Credit: AI Generated)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। अंक ज्योतिष के अनुसार, कुछ ऐसे मूलांक हैं जिनकी जोड़ी हमेशा बेस्ट मानी जाती है। इन मूलांकों के दोस्त हों, बिजनेस पार्टनर हों या फिर जीवनसाथी, ये हमेशा एक दूसरे के लिए खास रिश्ता बनाते हैं और हमेशा एक अच्छे कपल की तरह रहते हैं।
किसी भी मूलांक का व्यवहार उसके स्वामी ग्रह के स्वभाव से ही निर्धारित होता है। ऐसे में यदि उस मूलांक का स्वामी ग्रह उग्र है तो मूलांक भी उग्र माना जाता है और इसे किसी से भी सामंजस्य बनाने में समस्याएं आ सकती हैं।
वहीं विनम्र स्वभाव के मूलांक किसी भी अंक के साथ अच्छी समझ दिखाते हैं और रिश्तों को मजबूत बनाते हैं। 1 से लेकर 9 तक सभी मूलांकों का अलग स्वभाव और पसंद होती है और जब ये कोई भी रिश्ता जैसे शादी या दोस्ती का बनाते हैं, तो उसमें उनके स्वभाव का सीधा आर दिखने लगता है। आइए आपको ऐसे दो मूलांकों के बारे में बताते हैं जो किसी भी रिश्ते में बहुत अच्छी समझ दिखाते हैं।
मूलांक 7 और मूलांक 2 होते हैं सबसे अच्छे पार्टनर
मूलांक 7 और 2 को अंक ज्योतिष में सबसे अच्छा पार्टनर माना जाता है। अगर इन दोनों मूलांकों की आपस में शादी होती है या फिर दोनों प्रेम जीवन में होते हैं तो ये एक-दूसरे की बहुत ज्यादा रिस्पेक्ट करते हैं और कभी भी सामने वाले को नीचे नहीं दिखाते हैं।
खबरें और भी
ये एक ऐसी जोड़ी के रूप में सामने आते हैं जो हमेशा सामने वाली की मदद के लिए तत्पर रहते हैं और जब कभी रिश्ते में झुकने की बात आती है तो दोनों ही आगे रहते हैं।
मूलांक 7 को केतु और 2 को चंद्रमा का अंक माना जाता है और इसी वजह से दोनों एक-दूसरे के पूरक होते हैं। इनकी कभी भी आपस में लड़ाई नहीं होती है और ये न सिर्फ शादी बल्कि दोस्ती और बिजनेस में भी बेस्ट पार्टनर के रूप में सामने आते हैं।
मूलांक 7 के लोगों का स्वभाव कैसा होता है?
मूलांक 7 का स्वामी ग्रह केतु होता है, जिसके प्रभाव से इस मूलांक के लोग बहुत ज्यादा भावुक होते हैं। ये ऐसे मूलांक हैं जो अपने ज्यादातर निर्णय दिल से लेते हैं। चूंकि केतु को एक आध्यात्मिक ग्रह माना जाता है और इसी वजह से मूलांक 7 वाले लोग बहुत ज्यादा आध्यात्म की मानते हैं। ये लोग धर्म में रूचि रखते हैं और काफी शांत स्वभाव के होते हैं।
ये एक ऐसा मूलांक होता है जो हमेशा अपने पार्टनर के लिए वफादार होता है और किसी भी परिस्थिति में साथ नहीं छोड़ता है। अगर आपका जन्म किसी भी महीने के 7, 16 या 25 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक 7 माना जाएगा और ये आपके स्वाभाव की खूबियां हैं।
मूलांक 2 के लोगों का स्वभाव कैसा होता है?
मूलांक 2 लोग बहुत जल्दी दूसरों से भावनात्मक रिश्ता बना लेते हैं। ये उनमें से होते हैं जो स्वभाव से बहुत ज्यादा संवेदनशील होते हैं और दूसरों के साथ बहुत जल्दी दिल से जुड़ जाते हैं।
ये जिसके साथ भी दोस्ती करते हैं या शादी करते हैं उस रिश्ते को बहुत ज्यादा वफादारी से निभाते हैं। अगर इनकी लव लाइफ और शादीशुदा जिंदगी की बात करें तो ये कभी भी पार्टनर को धोखा नहीं देते हैं।
मूलांक 2 का स्वामी ग्रह चंद्रमा को माना जाता है जिसके प्रभाव की वजह से ये लोग जिसके साथ भी जुड़ते हैं पूरे मन से जुड़ते हैं। शांत स्वभाव का होने की वजह से ये लोग दिल से हर रिश्ता निभाते हैं।
अगर आपका मूलांक भी 7 या 2 ही तो आपका आपसी रिश्ता बहुत अच्छा हो सकता है। इन दोनों मूलांक के लोग आपस में बहुत शानदार बॉन्डिंग रखने वाले होते हैं और एक पार्टनर के रूप में बेस्ट माने जाते हैं।
यह भी पढ़ें- Numerology: इन लोगों का साथ नहीं छोड़ती किस्मत, क्या आपका मूलांक भी हैं इनमें शामिल?
यह भी पढ़ें- अंक ज्योतिष: मूलांक 7, 5 और 3 के लोग होते हैं व्यंग्य और हाजिरजवाबी में माहिर
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।