विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मूलांक से जानिए आपका सबसे बड़ा Red Flag क्या है, जो बिगाड़ सकता है आपके रिश्ते!

Updated: Thu, 18 Jun 2026 12:23 PM (IST)

अंक ज्योतिष के अनुसार प्रत्येक मूलांक के सबसे बड़े 'रेड फ्लैग्स' यानी नकारात्मक स्वभाव या कमजोरियों होतीहै। यह जानकारी व्यक्ति के स्वभाव और व्यवहार को ...और पढ़ें

मूलांक से जानिए आपका सबसे बड़ा Red Flags क्या है? (Picture Credit- AI Generated)

मूलांक से जानिए आपका सबसे बड़ा Red Flags क्या है? (Picture Credit- AI Generated)  

HighLights

  1. प्रत्येक मूलांक के व्यक्तित्व से जुड़े संभावित 'रेड फ्लैग्स' जानें।

  2. मूलांक 1 का जिद्दीपन, मूलांक 2 की अत्यधिक भावुकता प्रमुख कमजोरियां।

  3. मूलांक 3 का नियंत्रण स्वभाव, मूलांक 9 का कठोर व्यवहार भी शामिल।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। अंक ज्योतिष (Numerology) एक खास तरह का ज्योतिष शास्त्र जो अंक की मदद से व्यक्ति की सोच, स्वभाव और व्यवहार को दर्शाता है। हालांकि इस बात को ध्यान में रखना बेहद जरूरी है कि, अंक ज्योतिष वैज्ञानिक रूप से सिद्ध ज्ञान नहीं है, बल्कि एक पारंपरिक मान्यताएं और आध्यात्मिक अध्ययन से जुड़ा विषय है। आइए जानते हैं मूलांक अनुसार Red Flags के संभावित संकेत क्या हैं?

मूलांक 1 (1, 10, 19, 28)

जिन भी लोगों का मूलांक 1 होता है, ऐसे लोग स्वभाव से काफी ईमानदार, स्वाभिमानी दृढ़ संकल्पशील होते हें। इस अंक के लोगों में नेतृत्व करने की क्षमता होती है। लेकिन कई बार किसी बात या विचार पर राय एक समान न होने पर जिद्दी और अहंकारी हो जाते हैं।

इनका सबसे बड़ा Red Flags यही है कि, हर बात में लीडर बनने की कोशिश करते हैं, जिस वजह दूसरों की सलाह को मानने में कठिनाई आती है।

मूलांक 2 (2, 11, 20, 29)

मूलांक 2 के जातकों का स्वामी चंद्रमा होता है, जो मन का कारक माना जाता है। इस अंक के जातक स्वभाव से काफी कल्पनाशील, भावुक और रचनात्मकता से भरे होते हैं।

इस अंक के लोगों का सबसे बड़ा Red Flages यही है कि, अपनी भावनाओं को काबू में नहीं रख पाते है। हर छोटी-छोटी बातों को दिल से लगा लेने की आदत इनके रिश्तों पर नकारात्मक प्रभाव दिखाती है।

मूलांक 3 (3, 12, 21, 30)

जिन भी लोगों का मूलांक 3 हैं, वे बृहस्पति ग्रह द्वारा शासित होते हैं। इस अंक के जातकों का स्वभाव काफी स्वाभिमानी, साहसी, संघर्षशील और मुश्किलों से हार न मानने वाला होता है।

मूलांक 3 के Red Flages की बात की जाए तो दूसरों को कंट्रोल करने और अपनी राय को सही ठहराने की आदत सामने वाले लोगों को असहज कर सकती है।

मूलांक 4 (4, 13, 22, 31)

ऐसे लोग जिनका मूलांक 4 होता है स्वभाव से काफी क्रांतिकारी, साहसी और व्यावहारिक होते हैं। राहु इस अंक का स्वामी है, जिस वजह से इनका सबसे बड़ा Red Flages कई बार काफी जिद्दी और विद्रोही स्वभाव का हो जाना, जिससे इन्हें टकराव का सामना करना पड़ सकता है।

मूलांक 5 (5, 14, 23)

जिन भी लोगों का मूलांक 5 होता है, वे स्वभाव से काफी साहसी, कर्मशील, बुद्धिमानी और स्वाभाविक होते हैं। ये लोग चुनौतियों को चेलेंज के रूप में स्वीकार करते हैं।

बात की जाए मूलांक 5 के Red Flages की तो इन्हें कमिटमेंट से बचना चाहिए। कई बार नई चीजों के प्रति लगाव कई बार इन्हें लंबे समय तक अपने फैसले पर टिकने नहीं देता है।

मूलांक 6 (6, 15, 24)

मूलांक 6 का स्वामी शुक्र ग्रह को माना जाता है, जो प्रेम और शांति का प्रतीक है। अंकशास्त्र के अनुसार मूलांक 6 के जातक दिखने में काफी सुंदर होते हैं और जिन्हें बुढ़ापा देरी से आता है।

खबरें और भी

स्वभाव से शांत, सौंदर्य और कलाप्रेमी होने के बावजूद इस अंक के जातकों का सबसे बड़ा Red Flages जरूरत से ज्यादा उम्मीद रखना। रिश्तों को बेहतर बनाने के चक्कर में कई बार निराश और विवाद की स्थिति देखने को मिल सकती है।

मूलांक 7 (7, 16, 25)

मूलांक 7 का स्वामी केतु ग्रह है। इस अंक के जातक स्वभाव से काफी खुले विचार और असामान्य व्यक्तित्व के धनी होते हैं। इन्हें अपनी बात कहना में डर नहीं लगता है।

मूलांक 7 के जातकों का सबसे बड़ा Red Flages उनका लोगों से दूरी बनाकर रखना। किसी के साथ भी अपनी फीलिंग शेयर नहीं करना, जिससे वजह से लोग इन्हें रहस्यमयी या अलग-थलग समझ सकते हैं।

मूलांक 8 (8, 17, 26)

जिन भी लोगों का मूलांक 8 है, शनि ग्रह उनका स्वामी है। मूलांक 9 के जातक बिना किसी दिखावे के अपनी जिंदगी जीना पसंद करते हैं। स्वभाव से शांत, गंभीर और निश्चल प्रवृति होने के कारण यह चीज गंभीरता से सोचते हैं।

मूलांक 8 का सबसे बड़ा Red Flages यह है कि, गुस्से में जल्दी रिएक्ट करते हैं। भावनात्मक रूप से लिए गए फैसले बाद में इनके दुख का कारण बनते हैं।

मूलांक 9 (9, 18, 27)

मूलांक 9 के जातकों का स्वामी मंगल को माना जाता है। मंगल जो खुद साहस और ऊर्जा का कारक है, जिस वजह से इस अंक के लोग काफी उत्साही और ऊर्जावान होते हैं।

शरीर से ताकतवार होने के साथ इन्हें अनुशासन में जीना पसंद है। मूलांक 9 का सबसे बड़ा Red Flags कई बार कठोर या ज्यादा गंभीर हो जाना है, जिस वजह से ये काम और जिम्मेदारियों में इतना खो जाते हैं कि, रिश्तों को समय नहीं दे पाते।

यह भी पढ़ें- पैसा बचाने में माहिर होते हैं इस मूलांक के लोग; कभी नहीं होते हैं कंगाल!

यह भी पढ़ें- आपकी खुशबू में छिपा है किस्मत का कनेक्शन, मूलांक से चुनें सही परफ्यूम

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।