विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

इन 4 तारीखों पर जन्मे लोग 25 की उम्र में ही चूम लेते हैं सफलता के कदम, पढ़ें क्या कहता है अंक ज्योतिष?

Updated: Mon, 24 Aug 2026 04:14 PM (IST)

क्या आपकी जन्म तिथि आपको कम उम्र में अमीर बना सकती है? अंक ज्योतिष के अनुसार, इन तारीखों पर जन्मे लोग बेहद कम उम्र में ही जीवन में बड़ा मुकाम हासिल कर लेते हैं।

आपके बारे में क्या कहता है अंक ज्योतिष? (AI-Generated Image)

आपके बारे में क्या कहता है अंक ज्योतिष? (AI-Generated Image)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। अंक ज्योतिष के अनुसार, कुछ खास तारीखों पर जन्म लेने वाले लोग पैदाइशी किस्मत के धनी होते हैं। इन लोगों में बचपन से ही ऐसा हुनर और जुनून होता है कि ये महज 25 साल से कम उम्र में पहुंचते-पहुंचते अपनी जिंदगी में एक बड़ा मुकाम हासिल कर लेते हैं।

1, 10, 19 और 28 तारीख

जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 1, 10, 19 या 28 तारीख को होता है, उनका मूलांक 1 बनता है। इस अंक का स्वामी सूर्य है। सूर्य की तरह ही इन लोगों का स्वभाव बहुत तेज और ऊर्जावान होता है। इनमें पैदाइशी लीडरशिप क्वालिटी (नेतृत्व क्षमता) होती है। ये लोग दूसरों के अधीन काम नहीं करते, बल्कि खुद का रास्ता बनाने का जज्बा इन्हें कम उम्र में ही शोहरत दिला देता है।

3, 12 और 21 तारीख

मूलांक 3 वाले लोगों के मार्गदर्शक गुरु (बृहस्पति) माने जाते हैं। ये लोग स्वभाव से काफी ज्ञानी, शांत और कड़े अनुशासन में रहने वाले होते हैं। किस्मत अक्सर इनका साथ देती है और ये जिस भी काम में हाथ डालते हैं, उसे पूरी लगन से मुकाम तक पहुंचाने का काम करते हैं। शिक्षा और करियर के मामले में इस नंबर वाले लोग हमेशा अपने साथ वालों से काफी आगे रहते हैं।

9, 18 और 27 तारीख

इसके बाद बात करते हैं नंबर 9 की। अंक ज्योतिष की दुनिया में 9 नंबर को बेहद ताकतवर और प्रभावशाली माना जाता है। 9 अंक का स्वामी मंगल है, जो ऊर्जा और साहस का प्रतीक है। इस मूलांक के लोग पूरी तरह निडर होते हैं और किसी भी चुनौती से घबराते नहीं हैं। इसके अलावा, हार न मानने की इनकी जिद इन्हें 25 की उम्र के आसपास ही करियर के शिखर पर पहुंचा देती है। ये लोग किसी भी तरह का जोखिम उठाने से पीछे नहीं हटते।

5, 14 और 23 तारीख

किसी भी महीने की 5, 14 या 23 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 5 होता है। इस नंबर पर बुध ग्रह का सीधा प्रभाव होता है, जिसे ज्योतिष में बुद्धि और व्यापार का देवता कहा गया है। इन तारीखों पर जन्मे लोग दिमाग के बहुत तेज होते हैं और बातचीत करने में माहिर होते हैं। इनके अंदर किसी भी बिजनेस को समझने की एक गजब की प्राकृतिक सूझबूझ होती है। अपनी इसी व्यावहारिक समझदारी के चलते ये लोग बहुत जल्दी पैसा कमाना शुरू कर देते हैं।

यह भी पढ़ें- जन्मतिथि में छिपा है आपके लाइफ पार्टनर का राज, मूलांक 1 से 9 तक के आधार पर जानें उनका पूरा स्वभाव

यह भी पढ़ें- हमेशा भीड़ से अलग हटकर पहचान बनाते हैं इन मूलांकों वाले लोग, क्या आप भी हैं इस लिस्ट में शामिल ?

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें।