विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

मूलांक 4 का राहु फैक्टर! जानें कैसे थलापति विजय की तरह इस नंबर वाले लोग फर्श से अर्श तक पहुंचते हैं?

Updated: Fri, 08 May 2026 03:11 PM (IST)

अंक ज्योतिष में मूलांक 4 और राहु का क्या है कनेक्शन? आइए इस आर्टिकल में सझमते हैं। ...और पढ़ें

preferred source google
News Article Hero Image

Numerology 4: राहु के इस मूलांक में छिपी है अचानक किस्मत बदलने की शक्ति। 

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। मूलांक 4 वाले व्यक्तियों का जीवन किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं होता। राहु के प्रभाव के कारण इनके जीवन में सब कुछ अचानक होता है। थलापति विजय की तरह ये जातक अपनी मेहनत और लीक से हटकर सोचने की क्षमता के कारण भीड़ में अपनी अलग पहचान बनाते हैं। ये लोग परंपराओं को चुनौती देने वाले और अपनी मेहनत के दम पर सबकुछ हासिल करने वाले होते हैं।

WhatsApp Image 2026-05-08 at 3.17.16 PM

करियर

मूलांक 4 वाले जातक करियर की शुरुआत में काफी संघर्ष करना पड़ता हैं। इन्हें आसानी से कुछ भी नहीं मिलता, लेकिन जब राहु की कृपा होती है, तो ये रातों-रात सफलता की ऊंचाइयों को छू लेते हैं। ये लोग तकनीकी क्षेत्र, राजनीति, अभिनय और रिसर्च में बहुत सफल होते हैं। इनकी सबसे बड़ी खूबी इनका मैनेजमेंट और अनुशासन का तरीका होता है। विजय की तरह ये भी अपने काम के प्रति बेहद समर्पित होते हैं, जो इन्हें एक साधारण इंसान से सुपरस्टार बना देता है।

लव लाइफ

प्यार के मामले में मूलांक 4 वाले जातक थोड़े शांत हो सकते हैं। ये आसानी से अपनी भावनाओं को जाहिर नहीं करते, लेकिन एक बार किसी का हाथ थाम लें, तो उम्र भर वफादारी निभाते हैं। इनका वैवाहिक जीवन उतार-चढ़ाव भरा हो सकता है, लेकिन ये अपने परिवार के प्रति बहुत जिम्मेदार होते हैं। इन्हें ऐसे पार्टनर की तलाश होती है जो इनके स्वभाव को समझ सके। साथ ही मुश्किल वक्त में भी इनका साथ दे।

सेहत

राहु प्रधान होने की वजह से इन जातकों को मानसिक तनाव और अनिद्रा जैसी समस्या से अक्सर परेशान रहते हैं। मूलांक 4 वालों को पेट से जुड़ी बीमारियां या अचानक होने वाली चोटों के प्रति सावधान रहना चाहिए। अच्छी सेहत के लिए इन्हें योग और ध्यान करना चाहिए।

खबरें और भी

इन मूलांक के लोगों की भी अचानक चमकती है किस्मत

मूलांक 5, 7 और 8 के लोगों की भी अचानक किस्मत खुलती है। जीवन के शुरुआती समय में ये बहुत संघर्ष करते हैं, लेकिन जब इनकी किस्मत खुलती है, तो यह इतना नाम और पैसा कमाते हैं कि सात पीढ़ियों तक राज करते हैं।

यह भी पढ़ें: भले ही खुद के पास कुछ न हो, लेकिन दूसरों को कभी निराश नहीं करते इस मूलांक के लोग

यह भी पढ़ें: इस मूलांक की लड़कियां होती हैं पति की 'धड़कन', क्या आपकी डेट ऑफ बर्थ भी यही है?

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।