मूलांक के अनुसार अपने पास रखें ये खास चीजें, बढ़ेगा आत्मविश्वास और मिलेगी सफलता
अंकशास्त्र के अनुसार, व्यक्ति को अपने मूलांक के आधार पर कुछ विशेष वस्तुएं अपने पास रखनी चाहिए। ये वस्तुएं आत्मविश्वास, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा बढ़ाने में सहायक मानी जाती हैं, जिनका संबंध संबंधित ग्रह से होता है।

मूलांक अनुसार अपने पास रखें खास चीजें (Picture Credits- AI Image)
HighLights
प्रत्येक मूलांक के लिए विशेष वस्तुएं बताई गई हैं।
ये वस्तुएं आत्मविश्वास, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा बढ़ाती हैं।
मूलांक के स्वामी ग्रह से जुड़ी वस्तुएं रखने की सलाह।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। अंकशास्त्र में व्यक्ति की जन्मतिथि का इस्तेमाल करके उसके मूलांक की गणना की जाती है। अंक ज्योतिष से जुड़े जानकारों का मानना है कि, 1 से 9 तक के प्रत्येक संख्या में कुछ खास गुण, रंग और प्रतीकात्मक वस्तुएं होती हैं जिनका इस्तेमाल आत्मविश्वास, एकाग्रता और पॉजिटिव एनर्जी बढ़ाने के लिए किया जा सकता है।
भले ही वैज्ञानिक आधार न हो कि, किसी खास वस्तु को साथ में रखने से ऊर्जा आपके पक्ष में काम करती हैं। लेकिन कई लोग ऐसी पारंपरिक प्रथाओं का पालन करते हैं और अपने लक्ष्यों को हासिल करने में सफल होते हैं। आइए जानते हैं मूलांक अनुसार आपको अपने साथ क्या रखना चाहिए?
मूलांक 1 (1, 10, 19, 28)
जिन लोगों क जन्म दी गई तिथियों पर हुआ है, उनका मूलांक 1 है और इस अंक का स्वामी सूर्य को माना जाता है, जो आत्मविश्वास, महत्वाकांक्षी और नेतृत्व क्षमता प्रदान करता है।
इस अंक से जुड़े लोगों को अपने साथ एक छोटा-सा गोल्डन कलर का आभूषण, एक तांबे का सिक्का या लाल रंग की कोई भी वस्तु रखनी चाहिए।
मूलांक 2 (2, 11, 20, 29)
मूलांक 2 का स्वामी चंद्रमा को माना जाता है। इस अंक जुड़े लोग स्वभाव से काफी संवेदनशील, सहज और कल्पनावादी होते हैं।
मूलांक 2 के जातकों को अपने साथ चांदी के रंग की कोई भी वस्तु, एक सफेद रुमाल या मोती जैसी साधारण एक्सेसरी रखनी चाहिए।
मूलांक 3 (3, 12, 21 या 30)
अंक शास्त्र के मुताबिक, मूलांक 3 का स्वामी बृहस्पति ग्रह को माना जाता है और यह परंपरागत रूप से ज्ञान, संचार, आशावादी और विकास से जुड़ा माना जाता है। इस अंक के स्वामी को अपने पास पीली रंग की वस्तु,पेन, रुमाल रखना चाहिए।
मूलांक 4 (4, 13, 22, 31)
अंक ज्योतिष में मूलांक 4 का स्वामी राहु को बताया जाता है, जो जीवन में सोच, दृढ़ संकल्प और चीजों को अलग तरीके से करने की इच्छा का कारक है।
इस अंक के जातकों को अपने साथ हमेशा गहरे नीले या भूरे रंग का कोई सामान या साधारण धातु की चाबी का गुच्छा रखना चाहिए।
मूलांक 5 (5, 14, 23)
मूलांक 5 का संबंध बुध ग्रह से माना जाता है। बुध ग्रह संचार, बुद्धि, अनुकूलनशीलता और व्यावसायिक कुशलता का प्रतीक माना जाता है।
मूलांक 5 से जुड़े जातकों को अपने पास हमेशा हरे रंग का पेन, वॉलेट एक्सेसरी या कोई हरी वस्तु जरूर रखनी चाहिए।
मूलांक 6 (6, 15 या 24)
अंक ज्योतिष में मूलांक 6 का संबंध शुक्र ग्रह से बताया जाता है, जो सौंदर्य, रिश्तों, रचनात्मकता और आराम से जुड़ा माना जाता है।
इस अंक के जातकों को अपने पास हमेशा सफेद, गुलाबी, हल्के रंग के आभूषण, या कोई मनमोहक छोटी-सी वस्तु जरूर रखनी चाहिए।
मूलांक 7 (7, 16, 25)
मूलांक 7 का संबंध केतु से जुड़ा माना जाता है, जो आत्मनिरीक्षण, आध्यात्मिकता और विश्लेषण और अंतर्ज्ञान से जुड़ा होता है।
मूलांक 7 से जुड़े जातकों को अपने पास साधारण प्राकृतिक पत्थर या बैंगनी रंग का सहायक उपकरण या फिर एक छोटी नोटबुक रखनी चाहिए।
मूलांक 8 (8, 17, 26)
मूलांक 8 का संबंध शनि ग्रह से जुड़ा माना जाता है। यह अनुशासन, धैर्य, जिम्मेदारी से जुड़ा ग्रह माना जाता है।
ऐसे में मूलांक 8 के जातकों को अपने पास हमेशा गहरे नीले या काले रंग का कोई सामान, पेन, बटुआ या चाबी का गुच्छा रखना चाहिए।
मूलांक 9 (9, 18, 27)
मूलांक 9 का स्वामी मंगल ग्रह को माना जाता है। यह अंक ऊर्जा, कर्म और दृढ़ संकल्प का ग्रह माना जाता है।
इस अंक से जुड़े लोगों को अपने पास लाल रंग का सहायक उपकरण, एक लाल पेन या कोई अन्य छोटी वस्तु रखनी चाहिए।
यह भी पढ़ें- न चाहते हुए भी कई बार 'बेईमानी' कर बैठते हैं इन जन्मतिथि पर जन्में लोग, बाद में होता है पछतावा
यह भी पढ़ें- आप कंजूस हैं या खर्चीले? आपके मूलांक में छिपा है आपके खर्चों का राज!
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें।
