विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बातचीत के 'प्रो' और फ्लर्टिंग के मामले में सबसे आगे होते हैं इन मूलांक के लोग

Updated: Fri, 19 Jun 2026 03:49 PM (IST)

अंक शास्त्र के अनुसार, कुछ खास मूलांक वाले जातक स्वभाव से मिलनसार, आकर्षक और लोगों को प्रभावित करने में माहिर होते हैं। ...और पढ़ें

फ्लर्ट करने में माहिर इस मूलांक के लोग (AI-Generated Image)

फ्लर्ट करने में माहिर इस मूलांक के लोग (AI-Generated Image)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

धर्म डेस्क, नई दिल्ली।  हमारे फ्रेंड सर्कल में कुछ ऐसे भी लोग होते हैं, जो बड़ी आसानी से किसी का भी ध्यान अपनी ओर खींच लेते हैं। उनके बात करने का तरीका, अंदाज और लोगों से जुड़ने की काबिलियत उन्हें भीड़ से अलग बनाती है। अंक शास्त्र में इसे व्यक्ति के मूलांक और उस पर प्रभाव डालने वाले ग्रहों से जोड़कर देखा जाता है। हालांकि फ्लर्ट करना उसके चरित्र की खराब आदत नहीं, बल्कि उसकी सामाजिकता, लोगों से जुड़ने का हुनर और बातचीत करने के तरीके का हिस्सा हो सकती है।

अंक शास्त्र के मुताबिक कुछ मूलांक के जातक ऐसे भी होते हैं जो स्वभाव से काफी ज्यादा मिलनसार, रोमांटिक और लोगों को प्रभावित करने का दम रखते हैं। आइए जानते हैं कौन-से हैं वो मूलांक जो काफी फ्लर्ट करते हैं।

मूलांक 5 फ्लर्टिंग के मामले में सबसे तेज

जिन भी लोगों का जन्म किसी भी महीने की 5, 14 य 23 तारीख को हुआ, उनका मूलांक 5 होता है। अंकशास्त्र में इस मूलांक का स्वामी बुध ग्रह को माना जाता है, जो बुद्धि, वाणी, संचार, कौशल और चतुराई का कारक है।

मूलांक 5 के जातक बातचीत करने में काफी प्रो होते हैं। ये किसी भी इंसान के साथ कुछ पल की बातचीत में अच्छी धाक जमा लेते हैं। इन्हें नई-नई चीजों को एक्सपोलर करना अच्छा लगता है। इसी वजह से कई बार उनका दोस्ताना व्यवहार लोगों को फ्लर्टिंग जैसा लग सकता है। इस अंक के जातक स्वभाव से काफी चंचल (flighty) और आकर्षक होते हैं।

मूलांक 6 किसी को भी अट्रैक्ट करने में माहिर

जिन भी लोगों का जन्म किसी भी महीने 6, 15 या 24 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 6 होता है। इस मूलांक का स्वामी शुक्र ग्रह को माना जाता है, जिनका संबंध प्यार, सौंदर्य, कला और रोमांस से है।

खबरें और भी

मूलांक 6 के लोग स्वभाव से काफी आकर्षक और रोमांटिक किस्म के होते हैं। इन्हें अपने आपको अच्छा दिखाना, लोगों के बीच में रहना और रिश्तों को बेहतर करना पसंद है। इनकी पर्सनैलिटी इतनी चमकदार होती है कि हर कोई इन से बात करना पसंद करता है। यही कारण हैं कि, फ्लर्टिंग के मामले में इनका कोई जबाव नहीं है।

मूलांक 3 दिल जीतने में माहिर

जिन भी लोगों का मूलांक 3 है, उनका संबंध गुरु ग्रह से होता है। मूलांक 3 के जातक स्वभाव से काफी आत्मविश्वासी, खुशमिजाजी और प्रभावशाली किस्म के होते हैं। इन्हें लोगों के बीच रहना और अपनी बातों से माहौल बनाना अच्छे से आता है।

इनके अंदर नेतृत्व क्षमता होती है, जो लोगों को इनकी ओर आकर्षित करती है। कई बार अधिक खुलापन और दोस्ताना स्वभाव फ्लर्टिंग के रूप में देखने को मिलता है।

यह भी पढ़ें- मूलांक से जानिए आपका सबसे बड़ा Red Flag क्या है, जो बिगाड़ सकता है आपके रिश्ते!

यह भी पढ़ें- पैसा बचाने में माहिर होते हैं इस मूलांक के लोग; कभी नहीं होते हैं कंगाल!

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।