अंक ज्योतिष: दिखावे से दूर रहते हैं इन 3 मूलांक के लोग, सफलता मिलने पर भी नहीं छोड़ते सादगी
अंकशास्त्र के अनुसार, कुछ मूलांक वाले लोग सफलता और धन मिलने के बाद भी दिखावे से दूर रहना पसंद करते हैं। जानिए वो कौन से मूलांक हैं और उनकी खासियत क्या है।

क्या आपका मूलांक भी इसमें शामिल है? (AI-Generated Image)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। अंकशास्त्र में जन्म तारीख को काफी खास माना जाता है। मान्यता है कि जन्म तारीख से निकला मूलांक व्यक्ति के स्वभाव और सोच के बारे में कई बातें बताता है। कोई व्यक्ति महत्वाकांक्षी होता है तो किसी को शांत और सादा जीवन ज्यादा पसंद आता है। कुछ लोग ऐसे भी होते हैं, जिन्हें पैसा और सफलता मिलने के बाद भी अपनी जिंदगी में दिखावा पसंद नहीं आता।
अंकशास्त्र के अनुसार, मूलांक 2, 4 और 7 वाले लोग आमतौर पर सादगी पसंद माने जाते हैं। ये अपनी उपलब्धियों का शोर मचाने के बजाय चुपचाप आगे बढ़ने में विश्वास रखते हैं।
शांत स्वभाव के होते हैं मूलांक 2 वाले लोग
किसी भी महीने की 2, 11, 20 या 29 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 2 होता है। इस अंक का संबंध चंद्रमा से माना गया है। ऐसे लोग स्वभाव से शांत, भावुक और नरम दिल के होते हैं।
इन्हें महंगी चीजों का दिखावा करने या अपनी कामयाबी हर किसी के साथ शेयर करने में खास दिलचस्पी नहीं होती। ये अपने अच्छे व्यवहार और मीठी बातचीत से लोगों के बीच अपनी जगह बनाते हैं। इनके लिए सुकून और अच्छे रिश्ते अक्सर भौतिक चीजों से ज्यादा मायने रखते हैं।
मूलांक 4 वाले मेहनत पर भरोसा करते हैं
किसी भी महीने की 4, 13, 22 या 31 तारीख को जन्म लेने वाले लोगों का मूलांक 4 होता है। अंकशास्त्र के अनुसार, इस नंबर को राहु से जोड़ा जाता है। ये लोग व्यावहारिक, मेहनती और अपने काम को लेकर गंभीर माने जाते हैं।
इनकी खासियत यह होती है कि ये लोग बातों से ज्यादा अपने काम पर भरोसा करते हैं। अच्छी कमाई या बड़ी सफलता मिलने के बाद भी इनका रहन-सहन सामान्य रह सकता है। ये बिना जरूरत पैसे खर्च करने और लोगों को प्रभावित करने के लिए चीजें खरीदने से बचते हैं।
मूलांक 7 को पसंद है सुकून
7, 16 या 25 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 7 होता है। इसका संबंध केतु से माना जाता है। इन लोगों की रुचि अक्सर गहरी सोच, आत्मचिंतन और आध्यात्मिक विषयों की ओर देखी जाती है।
मूलांक 7 वाले लोग को भीड़ और तड़क-भड़क नहीं बल्कि शांत माहौल पसंद होता है। इन्हें रिश्तों में दिखावे से ज्यादा सच्चाई और भावनाओं की कद्र होती है।
यह भी पढ़ें- अंक ज्योतिष: इन लोगों की रग-रग में बसा होता है दिखावा, क्या लिस्ट में आपका नंबर भी है?
यह भी पढ़ें- अंक ज्योतिष: इन 3 तारीखों पर जन्मे लोगों पर कर सकते हैं आंख बंद करके भरोसा, कभी नहीं देते धोखा
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें।
