Numerology: प्यार में कोई कमी नहीं छोड़ते इस मूलांक के लोग, पार्टनर को फील कराते हैं स्पेशल
अंक ज्योतिष के अनुसार, कुछ मूलांक वाले लोग अपने पार्टनर के प्रति बेहद समर्पित होते हैं। यह जातक अपने रिश्तों को बहुत महत्व देते हैं और पार्टनर को खुश ...और पढ़ें

Numerology Personality in hindi (AI Generated Image)
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। अंक ज्योतिष शास्त्र (numerology prediction) में व्यक्ति की जन्म को विशेष महत्व दिया जाता है, क्योंकि इससे हम उसके मूलांक का पता लगा सकते हैं। आज हम आपको एक ऐसे मूलांक के बारे में बताने जा रहे हैं, जो अपने पार्टनर को खुश रखने के लिए पूरी मेहनत करते हैं। चलिए जानते हैं इस खास मूलांक के बारे में।
होते हैं बहुत इमोशनल
मूलांक 2 उन लोगों का होता है, जिसका जन्म किसी महीने की 2, 11, 20 या फिर 29 तारीख को हुआ हो। इस मूलांक पर चंद्रदेव का प्रभाव पड़ता है। यह लोग बहुत इमोशनल होते हैं। साथ ही पार्टनर की हर बात को समझते हैं और पार्टनर के प्रति पूरी तरह से वफादार रहते हैं।
इसके साथ ही मूलांक 9 भी उस मूलांक में शामिल है, जो अपने प्यार में बहुत समर्पित होते हैं और अपने रिश्ते के लिए परिवार से भी लड़ सकते हैं। यह किसी भी हालत में अपने पार्टनर का साथ नहीं छोड़ते।

(AI Generated Image)
हर जरुरत का रखते हैं ध्यान
मूलांक 4 के लोग भी उनमें शामिल है, जो अपने पार्टनर को खुश रखने में कोई कमी नहीं छोड़ते। मूलांक 4 के लोगों की जन्मतिथि 4, 13, 22 या फिर 31 होती है। इन मूलांक के स्वामी ग्रह राहु हैं। यह लोग बहुत मेहनती, वफादार और परफेक्ट लाइफ पार्टनर माने जाते हैं। मूलांक 4 के लोग अपने पार्टनर की हर छोटी-बड़ी जरुरत का ध्यान रखते हैं।

(AI Generated Image)
पार्टनर को रखते हैं खुश
मूलांक 6 उन लोगों का माना जाता है, जिनका जन्म किसी भी महीने की 6, 15 या 24 तारीख को हुआ है। इस मूलांक के ग्रह स्वामी शुक्र हैं, जो प्रेम, सौंदर्य और धन के कारक हैं। इस मूलांक के लोग पार्टनर को विशेष महत्व (Mulank 6 Love Life) देते हैं और प्यार के रिश्तों को लेकर काफी गंभीर होते हैं। साथ ही यह लोग रोमांटिक होते हैं और अपने पार्टनर को खुश रखने की हर मुमकिन कोशिश करते हैं।
यह भी पढ़ें - बहुत भोली होती हैं इन 3 मूलांक की लड़कियां, लोग उठाते हैं इनकी अच्छाई का फायदा
यह भी पढ़ें - Valentine's day 2026: प्यार में जान छिड़कते हैं इस मूलांक के जातक, कहीं आपका नंबर तो नहीं?
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।