दोस्ती के लिए जान लुटा देते हैं इस मूलांक के लोग, क्या आप भी हैं इनमें शामिल?
अंक शास्त्र के अनुसार, मूलांक 3, 6 और 9 वाले लोगों की दोस्ती बेहद गहरी और पक्की होती है। ये मूलांक एक-दूसरे के प्रति समझदारी, निस्वार्थ प्रेम और साहस ...और पढ़ें
-1781524297750_m.webp)
दोस्ती में जान छिड़कते हैं ये मूलांक वाले (AI-Generated Image)
HighLights
मूलांक 3, 6 और 9 की दोस्ती होती है सबसे गहरी।
मूलांक 3 वाले समझदार, 6 वाले भावुक और 9 वाले साहसी।
ये मूलांक एक-दूसरे का हर मुश्किल में देते हैं साथ।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। अंक शास्त्र में मूलांक को देवताओं, ग्रहों और ब्रह्मांडीय ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है। मूलांक की मदद से व्यक्ति का स्वभावऔर करियर समेत आदि जानकारी प्राप्त की जाती है। साथ ही यह भी पता लगाया जा सकता है कि किस मूलांक को किस देवी-देवता की पूजा करने से सबसे जल्दी और शुभ फल मिलेंगे।
अंक शास्त्र में कुछ ऐसे मूलांक के बारे में बताया गया है कि जिनकी आपस में दोस्ती अधिक बेहद गहरी होती है। अब आपके मन में सवाल आ रहा होगा कि आखिर वो कौन-से मूलांक हैं, जिनकी दोस्ती पक्की होती है। ऐसे में आइए जानते हैं इन मूलांक के बारे में।
अंक शास्त्र में हर एक मूलांक की खासियत के बारे में बताया गया है। अंक शास्त्र के अनुसार, मूलांक 3, 6 और 9 वालों की दोस्ती सच्ची होती है। इन तीनों मूलांकों के बीच एक अच्छा तालमेल होता है, जिसकी वजह से इनकी दोस्ती बेहद गहरी और पक्की होती है।
-1781525011143.jpg)
मूलांक 3
जिन लोगों का जन्म 3, 12, 21 या 30 तारीख को हुआ है, उन लोगों का मूलांक 3 होता है। इस मूलांक के स्वामी बृहस्पति देव हैं। मूलांक 3 वाले लोग अधिक समझदार होते हैं। जब ये जीवन में किसी समस्या में होते हैं, तो मूलांक 6 या 9 वाले दोस्त मुसीबत में साथ देते हैं और जीवन में सदैव सही रास्ता दिखाते हैं। मूलांक 3 वाले दोस्ती में ईमानदारी अधिक पसंद करते हैं।
खबरें और भी
मूलांक 6
मूलांक 6 वाले लोग प्रेम और निस्वार्थ देखभाल करते हैं। जिन लोगों का जन्म महीने की 6, 15 या 24 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 6 होता है। इस मूलांक के स्वामी शुक्र देव हैं। इसलिए मूलांक 6 वालों पर शुक्र का प्रभाव अधिक रहता है। ये लोग दोस्ती में बहुत भावुक होते हैं और अपने दोस्त की बहुत केयर करते हैं। अगर किसी दोस्त को जीवन में कोई जरूरत पड़ती है, तो मूलांक 6 वाले लोग सबसे पहले मदद के लिए आते हैं।
यह भी पढ़ें- जन्म तारीख खोल देगी आपके गुस्से का राज, मूलांक से जानिए आपकी 'एंगर पर्सनैलिटी'
मूलांक 9
मूलांक 9 वालों पर मंगल देव का अधिक प्रभाव रहता है, क्योंकि इस मूलांक के स्वामी मंगल देव हैं। जिन लोगों का जन्म 9, 18 या 27 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 9 होता है। ये लोग थोड़े उग्र होते हैं। जीवन में किसी भी परिस्थिति से घबराते नहीं हैं। चुनौती का डटकर सामना करते हैं। मूलांक 9 वालों की मूलांक 3 और 6 वालों से पक्की दोस्ती होती है।
यह भी पढ़ें- पैसा बचाने में माहिर होते हैं इस मूलांक के लोग; कभी नहीं होते हैं कंगाल!
यह भी पढ़ें- पैसा बचाने में माहिर होते हैं इस मूलांक के लोग; कभी नहीं होते हैं कंगाल!
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।