एक जगह टिक कर काम नहीं कर पाते इस मूलांक के लोग, जल्दी-जल्दी बदलते हैं नौकरी
आज हम आपको कुछ ऐसे मूलांक के बारे में बताने जा रहे हैं, जो एक ही तरह का काम करके ऊब जाते हैं और जीवन में बदलाव पसंद करते हैं। ...और पढ़ें

इस मूलांक के लोग बार-बार बदलते हैं नौकरी (Picture Credit: Freepik)
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। अंक ज्योतिष के अनुसार, कुछ मूलांक ऐसे भी होते हैं जो एक जगह पर टिककर काम करना पसंद नहीं करते। ये लोग अक्सर नौकरी बदलते रहते हैं। इन लोगों को अपनी आजादी से बहुत ज्यादा प्यार होता है और ये लोग नए अनुभव को महत्व देते हैं। इसी कारण इन जातकों को जीवन में बदलाव की तलाश रहती है। चलिए जानते हैं इन मूलांक के बारे में।
क्या कहता है अंक ज्योतिष शास्त्र?
मूलांक 5 उन लोगों का माना जाता है, जिनका जन्म किसी महीने की 5, 14, 23 तारीख को हुआ हो। इस मूलांक का ग्रह स्वामी बुध हैं, जो ज्ञान और बुद्धि के सूचक हैं। अंक ज्योतिष में माना गया है कि इस मूलांक के लोग अक्सर एक जगह टिककर काम नहीं कर पाते और जल्दी-जल्दी नौकरी बदलते हैं। इन्हें अपनी आजादी प्रिय होती है। ऐसे में अगर इन्हें नई-नई चीजें सीखने का मौका न मिले या फिर निर्णय लेने की आजादी न हो, तो पर नौकरी से ऊब जाते हैं।

(Picture Credit: Freepik)
कैसे होते हैं मूलांक 5 के जातक
- मूलांक 5 के लोग बुद्धिमान, फुर्तीले और साहसी होते हैं।
- ये लोग घूमने-फिरने के शौकीन होते हैं।
- बुध ग्रह के प्रभाव से ये लोग मिलनसार और आकर्षक होते हैं।
- मूलांक 5 के जातक आसानी से लोगों के साथ घुल-मिल जाते हैं।
- ये बदलाव प्रेमी और स्वभाव से घुमक्कड़ होते हैं।
- इन्हें एक ही तरह का काम लंबे समय तक करना उबाऊ लगता है।
- सीखने का मौका न मिलने पर ये लोग जल्दी बोर हो जाते हैं।
ये मूलांक भी हैं लिस्ट में शामिल
मूलांक 5 के अलावा मूलांक 1 और 3 के लोग भी नौकरी में बदलाव पसंद करते हैं।
मूलांक 1 - इस मूलांक के ग्रह स्वामी सूर्य हैं। इन लोगों में नेतृत्व (Leadership) की अद्भुत क्षमता पाई जाती है। इन लोगों को अपनी मर्जी से काम करना पसंद होता है। अगर इन्हें मनमुताबिक काम करने को न मिले, तो यह लोग नौकरी छोड़ देते हैं।
खबरें और भी
मूलांक 3 - इस मूलांक के ग्रह स्वामी गुरु (बृहस्पति) हैं। ये लोग अपने काम में बंदिश पसंद नहीं करते। इन लोगों को बिजनेस में ज्यादा रुचि रहती है और ये लोग नौकरी की बजाय अपना खुद का काम करते हैं। इसलिए भी इनके लिए नौकरी में टिक पाना मुश्किल होता है।
यह भी पढ़ें - मूलांक 4 का राहु फैक्टर! जानें कैसे थलापति विजय की तरह इस नंबर वाले लोग फर्श से अर्श तक पहुंचते हैं?
यह भी पढ़ें - इस मूलांक की लड़कियां होती हैं पति की 'धड़कन', क्या आपकी डेट ऑफ बर्थ भी यही है?
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।