विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

इन मूलांक वाली सास-बहू में हमेशा रहता है '36 का आंकड़ा', तनी रहती हैं तलवारें!

Updated: Sat, 30 May 2026 02:08 PM (IST)

अंक ज्योतिष के अनुसार, कुछ मूलांक वाली सास-बहू के बीच अक्सर वैचारिक मतभेद होते हैं, जिससे उनके रिश्ते में तालमेल बिठाना मुश्किल हो जाता है। ...और पढ़ें

preferred source google
News Article Hero Image

किन मूलांक वाली सास-बहू में होते हैं वैचारिक मतभेद (Picture Credit- AI Generated)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। अंक ज्योतिष शास्त्र में माना गया है कि कुछ मूलांक से संबंध रखने वाली महिलाएं अगर सास-बहू बन जाएं, तो उनके बीच '36 का आंकड़ा' हो सकता है। इन मूलांक के लिए एक-दूसरे से तालमेल बैठाना अक्सर चुनौतीपूर्ण होता है। इसके साथ ही वैचारिक टकराव के कार रिश्तों या साझेदारी में तालमेल की भारी दिक्कतें आ सकती हैं। चलिए जानते हैं इस बारे में।

इनके बीच नहीं बनती

अंक ज्योतिष के अनुसार, मूलांक 1 और मूलांक 8 वाली सास-बहू के बीच अक्सर विचारों के टकराव के कारण आपस में नहीं बनती। जिन लोगों की जन्म की तारीख 1, 10, 19 या 28 होती है, अंक ज्योतिष शास्त्र में उनका मूलांक 1 माना जाता है। इस मूलांक के स्वामी ग्रह सूर्य हैं। वहीं जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 8, 17 या फिर 26 तारीख को होता है, उनका मूलांक 8 माना जाता है।

यह मूलांक शनि ग्रह द्वारा शासित है। ज्योतिष शास्त्र में सूर्य और शनि एक-दूसरे के विरोधी माने गए हैं। दोनों ही मूलाकं के जातक स्वभाव से जिद्दी और नेतृत्व करने वाले होते हैं। दोनों ही अपनी बात मनवाने में विश्वास रखती हैं। यही कारण है कि अगर सास और बहू मूलांक 1 और मूलांक 8 से संबंध रखती हैं, तो उनके बीच तालमेल बिठाना थोड़ा मुश्किल होता है।

Enemy Mulank AI

(Picture Credit- AI Generated)

इनके बीच होता है '36 का आंकड़ा'

मूलांक 3 और मूलांक 6 वाली सास-बहू के बीच भी वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। जिसका कारण यह है कि मूलांक 3 (जन्मतिथि 3, 12, 21 या फिर 30) गुरु द्वारा शासित है और मूलांक 6 (जन्मतिथि 6, 15 या 24) शुक्र द्वारा शासित है। यह दोनों ग्रह एक-दूसरे के प्राकृतिक शत्रु हैं। ऐसे में मूलांक 3 और मूलांक 6 से संबंध रखने वाली सास-बहू के बीच स्वभाव और विचारधारा में भिन्नता के कारण वैचारिक मतभेद होना स्वाभाविक है।

खबरें और भी

जहां मूलांक 3 वाले अनुशासन, ज्ञान और सादगी पसंद करते हैं, वहीं मूलांक 6 वाले विलासिता, सौंदर्य और चकाचौंध से आकर्षित होते हैं। सोच में इस भारी अंतर के कारण अक्सर इनके बीच अक्सर टकराव की स्थिति बन जाती है।

बन जाती है टकराव की स्थिति

मूलांक 4 यानी जिन लोगों का जन्म किसी महीने की 4, 13, 22 या फिर 31 को होता है, उनका संबंध राहु से माना जाता है। वहीं 9 मूलांक के जातक यानी 9, 18 या फिर 27 तारीख को जन्मे लोगों पर मंगल ग्रह का प्रभाव पड़ता है। इन दोनों के ही जातक स्वभाव उग्र होते हैं और एक-दूसरे से थोड़ा अलग दृष्टिकोण रखते हैं। यही वहज है कि इन मूलांकों से संबंध रखने वाली सास-बहू को आपस में तालमेल बैठाने में थोड़ी दिक्कत होती है।

यह भी पढ़ें- अपनी बातों में फंसाने में माहिर होते हैं इस मूलांक के लोग, बड़े-बड़े टेक देते हैं इनके सामने घुटना

यह भी पढ़ें- सबसे ज्यादा जिद्दी होते हैं इन तारीखों पर जन्मे लोग, मरते दम तक नहीं मानते अपनी गलती

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।