अपनी बातों में फंसाने में माहिर होते हैं इस मूलांक के लोग, बड़े-बड़े टेक देते हैं इनके सामने घुटना
आज हम आपको कुछ ऐसे मूलांक के लोगों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनमें किसी को भी अपने प्रभाव में लेने की गजब की क्षमता होती है। ...और पढ़ें

बातों के जादूगर होते हैं ये मूलांक (Picture Credit: Freepik)
HighLights
मूलांक 1 वाले होते हैं जन्मजात लीडर, आत्मविश्वास से भरपूर
मूलांक 6 के जातक अपनी बातों से जीत लेते हैं दिल
मूलांक 8 वाले लोग बहुत ही धैर्यवान होते हैं
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। मूलांक, आपकी जन्म तारीख का कुल योग होता है, जैसे अगर आपका जन्म किसी महीने की 16 तारीख का मूलांक 1+6=7 होगा। आज हम आपको कुछ ऐसे मूलांक के जातकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें लेकर अंक ज्योतिष शास्त्र में माना गया है कि यह जातक जिससे भी बात करते हैं, उसे अपना मुरीद बना लेते हैं। यह अपनी बातों से किसी को भी शीशे में उतार लेते हैं, यानी किसी को भी अपनी बातों के जाल में फंसा लेते हैं।
मूलांक 1
जिन लोगों की जन्म की तारीख 1, 10, 19 या 28 होती है, अंक ज्योतिष शास्त्र में वह लोग जन्मजात लीडर माना जाते हैं। इस मूलांक का स्वामी सूर्य है। सूर्य के प्रभाव के कारण इन लोगों में राजाओं जैसे गुण होते हैं।
विशेषताएं -
- मूलांक 1 वाले लोग पैदाइशी लीडर होते हैं।
- इनमें आत्मविश्वास कूट-कूट कर भरा होता है।
- ये अपनी बात को इतनी स्पष्टता के साथ रखते हैं कि सामने वाला बिना किसी हिचकिचाहट के इनकी बात मान लेता है।
- ऑफिस हो या दोस्तों का ग्रुप, यह हर जगह अपनी धांक जमा लेते हैं।
- ये अपनी कमांडिंग पर्सनालिटी से किसी को भी प्रभावित कर सकते हैं।
मूलांक 6
जिन लोगों की जन्मतिथि 6, 15 या 24 होती है, उनका मूलांक 6 माना जाता है। इस मूलांक के जातकों पर शुक्र ग्रह का शासन होता है, जो ग्लैमर, आकर्षण और प्रेम के कारक हैं।
विशेषताएं -
- शुक्र के प्रभाव से यह लोग बेहद आकर्षक, मिलनसार और कलाप्रेमी होते हैं।
- इनका हंसमुख स्वभाव होता है।
- यह दूसरे लोगों से तुरंत जुड़ जाते हैं।
- ये लोग अपनी मीठी बातों से किसी का भी दिल पल भर में जीत लेते हैं।
- इन्हें "बातों से अपना काम निकलवाने" में उस्ताद माना जाता है।
मूलांक 8
अंक ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, जिन लोगों की जन्मतिथि: 8, 17, 26 होती है, उनका मूलांक 8 होता है। यह लोग शनि ग्रह से प्रभावित होते हैं, जो अनुशासन और न्याय के प्रतीक हैं।
खबरें और भी
विशेषताएं -
- इन लोगों में गजब का धैर्य और एक बेहतरीन रणनीतिक दिमाग (Strategic Mind) होता है।
- ये बहुत प्रैक्टिकल होते हैं और बिना सोचे-समझे या बिना तथ्यों के कोई बात नहीं करते।
- अपनी इसी गंभीर, सुलझी हुई और तार्किक सोच के दम पर ये दूसरों को बहुत जल्दी प्रभावित और प्रेरित कर लेते हैं।
- बड़े से बड़ा बुद्धिमान व्यक्ति भी इनकी गहरी सोच के आगे नहीं टिक पाता।
- कार्यक्षेत्र हो या सामाजिक जीवन, इनकी बातों का जादू लोगों पर ऐसा चलता है कि बड़े-बड़े भी इनके तर्कों के सामने घुटने टेक देते हैं।
यह भी पढ़ें- मूलांक से जानिए 1 से 9 वाले पतियों का स्वभाव और प्यार जताने का तरीका?
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।