विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

किस्मत वाली होती हैं वो मां, जिनके बच्चे का होता है ये मूलांक, क्या आप भी हैं इस मामले में लकी?

Updated: Sun, 10 May 2026 02:24 PM (IST)

अंक ज्योतिष के अनुसार, कुछ मूलांक वाले बच्चे अपनी मां के लिए बेहद भाग्यशाली और समर्पित होते हैं। ये जातक अपनी मां का मजबूत सहारा बनते हैं और उनके प्रत ...और पढ़ें

preferred source google
News Article Hero Image

मां के लिए उपहार से कम नहीं होते इस मूलाकं के बच्चे (Picture Credit: Freepik)

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। अपना मूलांक जानने के लिए अपनी जन्म तिथि (Date of Birth) के अंकों को आपस में तब तक जोड़ें, जब तक कि 1 से 9 के बीच एक अंक न मिल जाए। आज हम आपको कुछ ऐसे मूलांक के बारे में बताने जा रहे हैं, जो अपनी मां के लिए किसी उपहार से कम नहीं होते। चलिए जानते हैं इस मूलांक के जातकों की कुछ खास बातें।

क्या कहता है अंक ज्योतिष शास्त्र?

अंक ज्योतिष में माना गया है कि मूलांक 7 वालों को वाले बच्चे अपनी मां के लिए ईश्वर का उपहार साबित होते हैं। जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 7, 16, या फिर 25 तारीख को होता है, उनका मूलांक 7 माना जाता है। इस मूलांक के जातकों पर केतु ग्रह का प्रभाव पड़ता है। भावनात्मक रूप से ये जातक अपनी मां का सबसे मजबूत सहारा माने जाते हैं। ये बच्चे न केवल अपने माता-पिता के लिए भाग्यशाली साबित होते हैं, बल्कि मां के प्रति अत्यंत समर्पित भी होते हैं।

mulank 7 ai (1)

(Picture Credit- AI Generated)

मूलांक 7 वालों की खासियत

  • मूलांक 7 के जातक मां की भावनाओं को बिना कहे समझ लेते हैं और हमेशा उनके साथ खड़े रहते हैं।
  • दूर रहने पर भी ये लोग मां से संपर्क करना नहीं भूलते।
  • यह लोग अपनी मां के लिए मानसिक शांति का स्रोत होते हैं।
  • ये लोग आध्यात्मिक, दार्शनिक और चिंतनशील स्वभाव के होते हैं।
  • ये लोग बहुत रचनात्मक, विश्लेषणात्मक और आत्मविश्वास से भरपूर होते हैं।
  • मूलांक 7 के जातक जीवन में चुनौतियां स्वीकार करना पसंद करते हैं।

ये मूलांक भी हैं शामिल

mother son i

मूलांक 3, 6 और 9 के जातक भी उन मूलाकों में शामिल है, जो अपनी मां की कभी कोई बात नहीं टालते।

मूलांक 3 - जिस जातक का जन्म किसी भी महीने की 3, 12, 21 या फिर 30 तारीख को होता है, उसका मूलांक 3 होता है। इनके ग्रह स्वामी गुरु हैं। शिक्षा और करियर में इनकी सफलता अक्सर इनके माता-पिता के लिए गर्व का विषय बनती है। ये अपनी मां को न केवल प्रेम करते हैं, बल्कि उनके प्रति गहरा सम्मान भी रखते हैं।

खबरें और भी

मूलांक 6 - जिन जातकों का जन्म किसी भी महीने की 6, 15 या 24 तारीख को होता है, उनका मूलांक 6 होता है। इस मूलांक का संबंध शुक्र ग्रह से माना गया है। मूलांक 6 वाले बच्चों के लिए उनकी मां केवल एक अभिभावक नहीं, बल्कि उनकी दुनिया का केंद्र होती हैं। घर में सुख-शांति बनाए रखना और मां की जरूरतों का ख्याल रखना इनकी पहली प्राथमिकता होती है।

मूलांक 9 - अंक ज्योतिष के अनुसार, जिस व्यक्ति का जन्म किसी महीने की 9, 18 या फिर 27 तारीख को होता है, उनका मूलांक 9 माना जाता है। ये संख्या मंगल ग्रह से जोड़कर देखी जाती है। मूलांक 9 के जातक अपने जन्म के साथ ही माता-पिता के जीवन में सौभाग्य लेकर आते हैं। अपनी मां के प्रति इनका समर्पण अटूट होता है और ये हमेशा उनके रक्षक बनकर खड़े रहते हैं।

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।