विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

इस मूलांक के लोग Social media के सबसे ज्यादा दीवाने, रहते हैं 24/7 ऑनलाइन

Updated: Thu, 09 Jul 2026 05:06 PM (IST)

अंक ज्योतिष के अनुसार, कुछ खास मूलांक के जातक सोशल मीडिया के सबसे बड़े प्रेमी होते हैं, जिसका कारण बुध ग्रह का प्रभाव है। ...और पढ़ें

किस मूलांक के लोग सोशल मीडिया लवर हैं? (Picture Credit: AI Generated)

किस मूलांक के लोग सोशल मीडिया लवर हैं? (Picture Credit: AI Generated)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। आजकल के डिजिटल युग में सुबह उठने से लेकर रात को सोने तक हममें से ज्यादातर लोग सोशल मीडिया पर काफी समय बिताते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि, अंक ज्योतिष के मुताबिक, कुछ ऐसे भी मूलांक हैं, जो सोशल मीडिया के सबसे ज्यादा दीवाने हैं। कहने का मतलब यह अपना अधिकतर समय सोशल मीडिया पर स्क्रॉल करते हुए गुजारते हैं।

अंक ज्योतिष में एक ऐसा खास मूलांक है, जिसके जातक अपना अधिकतर समय रील्स वीडियो बनाने, ट्रेंड्स को फॉलो करने या नए गैजेट्स इस्तेमाल करने के साथ सोशल मीडिया प्रेमी होते हैं। ये मूलांक 5 है। किसी भी महीने की 5, 14 या 23 तारीख को जन्म लेने वाले लोगों का मूलांक 5 होता है।

मूलांक 5 सोशल मीडिया प्रेमी

अंक शास्त्र के अनुसार, मूलांक 5 के अंतर्गत आने वाले अधिकतर जातक सोशल मीडिया के सबसे ज्यादा प्रेमी होते हैं। दरअसल वैदिक ज्योतिष में इस अंक का स्वामी बुध ग्रह को माना जाता है।

बुध ग्रह जो बुद्धिमत्ता, संचार, लेखन, तकनीक, व्यापार और नेटवर्किंग का कारक माना जाता है। यही वजह है कि, 5 अंक से जुड़े लोग अपना अधिकतर समय नई-नई तकनीक सीखने, मोबाइल एप्स और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बीताते हैं।

मूलांक 5 के जातक क्यों रहते हैं हमेशा ऑनलाइन?

मूलांक 5 के लोग स्वभाव से काफी जिज्ञासु और बदलाव पसंद व्यक्ति होते हैं। इन्हें हमेशा नई जानकारी, ट्रेंड और वायरल कंटेंट बनाने की जल्दी होती है। ऐसे लोग आमतौर पर इंस्टाग्राम, फेसबुक, यूट्यूब और स्नैपचैट जैसे प्लटेफॉर्म पर अपना अधिकतर समय बिताने के साथ राय साझा करना पसंद करते हैं।

अंक शास्त्र के मुताबिक, मूलांक 5 के लोगों की सबसे बड़ी चुनौती इनका फोकस न कर पाना है। लगातार फोन में आने वाली रील्स सजेशन, नोटिफिकेशन और ट्रेंड्स की वजह से इनका अधिकतर समय बर्बाद हो जाता है। इसलिए इनके लिए डिजिटल अनुशासन बनाए रखना बेहद जरूरी माना जाता है।

खबरें और भी

बाकी मूलांकों पर सोशल मीडिया का असर

मूलांक 3 के जातक सोशल मीडिया का इस्तेमाल ज्ञान, शिक्षा और पहचान बनाने के लिए करते हैं।

मूलांक 6 के जातक फैशन, लाइफस्टाइल, फोटोग्राफी और एस्थेटिक कंटेटं की तरफ आकर्षित होते हैं।

मूलांक 1 के जातक सोशल मीडिया पर अपना अधिकतर समय अपनी उपलब्धियां और निजी ब्रांडिंग पर ध्यान देते हैं।

वहीं मूलांक 7 और मूलांक 8 के जातक सोशल मीडिया का यूज तो करते हैं, लेकिन ट्रेंड का हिस्सा बनने से बचते हैं।

कहने का मतलब मूलांक 5 को सोशल मीडिया का सबसे बड़ा दीवाना कहा जाता है। इसका कारण बुध ग्रह से मिलने वाली कम्युनिकेशन और लगातार नई चीजों को सीखने की उत्सुकता है। हालांकि किसी भी व्यक्ति की डिजिटल आदतें सिर्फ मूलांक से आधारित नहीं होतीं। इसमें परवरिश, पेशा, पसंद और लाइफस्टाइल भी अहम रोल प्ले करती है।

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।