Numerology: बाहर से सख्त-अंदर से मोम, आखिर क्यों दान-पुण्य में सबसे आगे रहते हैं इस मूलांक के लोग?
Numerology 9: क्या आपका जन्म 9, 18 या 27 तारीख को हुआ है? पढ़ें अंक ज्योतिष के अनुसार, मूलांक 9 के लोगों का स्वभाव। ...और पढ़ें

Numerology 9: मूलांक 9 वालों का स्वभाव (Image Source: AI-Generated)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। अंक ज्योतिष (Numerology) की दुनिया बड़ी निराली है। जैसे हमारी राशियां हमारे बारे में बहुत कुछ बताती हैं, वैसे ही हमारे जन्म की तारीख यानी हमारा 'मूलांक' हमारे स्वभाव के कई राज खोलता है।
हम बात कर रहे हैं मूलांक 9 की, जिसे अंक ज्योतिष में सबसे साहसी और उदार माना जाता है।
कौन होते हैं मूलांक 9 वाले?
अगर आपका या आपके किसी परिचित का जन्म किसी भी महीने की 9, 18 या 27 तारीख को हुआ है, तो आपका मूलांक 9 है। अंक ज्योतिष के अनुसार, इस मूलांक का स्वामी मंगल (Mars) ग्रह है।
मंगल को ऊर्जा, शक्ति, साहस और आत्मविश्वास का प्रतीक माना जाता है। यही कारण है कि इस मूलांक के लोग काफी जोशीले और सकारात्मक होते हैं।
कैसा होता है मूलांक 9 वालों का स्वभाव
बड़ा दिल: ये लोग बेहद दयालु और परोपकारी होते हैं।
सदा मददगार: किसी की भी मदद के लिए बिना सोचे आगे आते हैं।
दान-पुण्य: सामाजिक कार्यों और सेवा में सबसे आगे रहते हैं।
साफ दिल: मन में कोई छल-कपट नहीं रखते, जो है जुबान पर है।
स्पष्टवादी: अपनी बात बिना डरे सीधे तौर पर कहते हैं।
कोमल स्वभाव: बाहर से सख्त लेकिन अंदर से बहुत भावुक होते हैं।
लीडरशिप क्वालिटी
मंगल ग्रह के प्रभाव के कारण इन लोगों में गजब की लीडरशिप क्वालिटी होती है। ये मुश्किल से मुश्किल हालात में भी घबराते नहीं हैं, बल्कि डटकर सामना करते हैं।
मेहनत और ईमानदारी इनके खून में होती है, यही वजह है कि इन्हें समाज में खूब मान-सम्मान मिलता है। ये हार मानना नहीं जानते और हर चुनौती को एक अवसर की तरह देखते हैं।

(Image Source: AI-Generated)
मूलांक 9 की कुछ कमजोरियां
जल्द गुस्सा आना: मंगल के प्रभाव के कारण इन लोगों को बात-बात पर गुस्सा बहुत जल्दी आता है, जो कभी-कभी इनके लिए बड़ी मुसीबत बन जाता है।
आवेश में फैसले लेना: ये अक्सर जोश या गुस्से में आकर बिना सोचे-समझे निर्णय ले लेते हैं, जिसका पछतावा इन्हें बाद में होता है।
अत्यधिक स्पष्टवादी: इनकी 'खरी-खरी' और सीधी बात बोलने की आदत कई बार दूसरों को बहुत चुभ जाती है।
दुश्मनों की अधिकता: अपनी कड़वी सच्चाई और कड़क स्वभाव की वजह से इनके दोस्त कम और विरोधियों की संख्या ज्यादा हो सकती है।
धैर्य की कमी: इन जातकों में अक्सर सब्र की कमी देखी जाती है, ये हर काम को बहुत जल्दीबाजी में पूरा करना चाहते हैं।
यह भी पढ़ें- Numerology: इस मूलांक पर बनी रहती है शनिदेव की दया दृष्टि, रहस्यमयी होता है स्वभाव
यह भी पढ़ें- Numerology: खर्चीले किस्म के होते हैं इस तारीख को जन्मे लोग, किस्मत देती है पूरा साथ
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।