विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

न्‍यूमेरोलॉजी: मूलांक के अनुसार जानें कब चमकेगी आपकी किस्मत, करियर में किस उम्र में मिलेगी बड़ी सफलता

Published: Fri, 11 Sep 2026 06:27 PM (IST)Updated: Sat, 12 Sep 2026 11:59 AM (IST)

अंक ज्योतिष के अनुसार, जन्मतिथि के आधार पर मूलांक व्यक्ति के करियर की दिशा और सफलता के समय को प्रभावित ...और पढ़ें

मूलांक के अनुसार करियर में सफलता ।  (Picture Credit- AI Generated)

मूलांक के अनुसार करियर में सफलता । (Picture Credit- AI Generated)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। अंक ज्योतिष के अनुसार जन्मतिथि सिर्फ व्यक्ति के स्वभाव और सोच-समझ को ही प्रभावित नहीं करती, बल्कि यह उसके जीवन की पूरी दिशा भी तय करती है। जन्म की तारीख से 1 से 9 तक का मूलांक निकाला जाता है और हर मूलांक का अपना अलग महत्व होता है।मान्यता है कि हर मूलांक के लिए करियर में तरक्की और सफलता पाने का एक खास समय होता है।

किसी को कम उम्र में ही सफलता मिल जाती है, तो किसी को थोड़ा इंतजार करना पड़ता है।यदि आप भी यह जानना चाहते हैं कि आपके करियर में प्रमोशन, नई नौकरी या बड़ी सफलता का योग कब बनेगा, तो आपको अपने मूलांक के बारे में जानना जरूरी है। नीचे 1 से 9 तक के सभी मूलांकों के लिए करियर में सफलता के अनुकूल समय के बारे में बताया गया है।

मूलांक 1:

जिन लोगों का जन्म 1, 10, 19 या 28 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 1 माना जाता है। अंक ज्योतिष में इसे नेतृत्व और आत्मविश्वास से जोड़ा जाता है। माना जाता है कि 22 से 28 वर्ष की उम्र के बीच इन्हें करियर में अच्छे अवसर मिल सकते हैं। नौकरी में पद, पहचान या जिम्मेदारी बढ़ने की संभावना भी होती है। हालांकि, कई बार इन लोगों को 40 की उम्र के बाद करियर में तरक्‍की मिलती है।

मूलांक 2:

2, 11, 20 या 29 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 2 होता है। इन्हें शांत, संवेदनशील और समझदार माना जाता है। अंक ज्योतिष के अनुसार 24 से 30 वर्ष की उम्र के बीच करियर में स्थिरता और आर्थिक मजबूती आने का समय हो सकता है। हालांकि, इन्‍हें करियर में एक मुकाम तक पहुंचने के लिए बहुत ज्‍यादा संघर्ष करना पड़ता है, मगर ये लोग मेहनत करने से कभी भी घबराते नहीं हैं।

मूलांक 3:

3, 12, 21 या 30 तारीख को जन्म लेने वाले लोगों का मूलांक 3 होता है। इसे ज्ञान और मार्गदर्शन से जोड़ा जाता है। इन लोगों की 27 से 33 वर्ष की उम्र में करियर में तेजी से आगे बढ़ने और अपनी पहचान बनाने की संभावना होती है। मूलांक 3 वालों की खासियत होती है कि वो कभी भी हार नहीं मानते हैं। देर से ही सही मगर उन्‍हें तरक्‍की जरूर मिलती है। कई बार 40 की उम्र के बाद उनके करियर का ग्राफ ऊपर की ओर बढ़ता है।

मूलांक 4:

4, 13, 22 या 31 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 4 माना जाता है। इनके जीवन में शुरुआत में संघर्ष की स्थिति रहती है। अंक ज्योतिष के अनुसार 34 से 42 वर्ष की उम्र के बीच इन्हें स्थायी सफलता और करियर में मजबूती मिलने की संभावनाएं होती हैं।

मूलांक 5:

5, 14 या 23 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 5 होता है। इन्हें तेज बुद्धि, बातचीत और नई परिस्थितियों के अनुसार ढलने की क्षमता से जोड़ा जाता है। 25 से 32 वर्ष की उम्र के बीच इन्‍हें नौकरी, व्यापार या नए काम में अच्छे अवसर मिलने लगते हैं।

मूलांक 6:

6, 15 या 24 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 6 माना जाता है। यह अंक कला, सुंदरता, रचनात्मकता और सुख-सुविधाओं से जुड़ा माना जाता है। 28 से 35 वर्ष की उम्र के बीच करियर और आर्थिक स्थिति में अच्छी प्रगति की संभावना होती है।

मूलांक 7:

7, 16 या 25 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 7 होता है। ऐसे लोगों को रचनात्मक और गहराई से सोचने वाला माना जाता है। अंक ज्योतिष के अनुसार 30 से 38 वर्ष के बीच करियर में बड़ा बदलाव या सफलता का दौर शुरू हो सकता है। ऐसे लोग कम बोलते हैं और मौका पाते ही अवसर को झपट लेते हैं।

मूलांक 8:

8, 17 या 26 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 8 माना जाता है। इसे शनि से संबंधित अंक माना जाता है। कहा जाता है कि इन लोगों को सफलता थोड़ी देर से मिलती है, लेकिन उनकी उपलब्धियां लंबे समय तक टिकी रह सकती हैं। 35-36 वर्ष की उम्र के बाद इनके करियर में सकारात्मक बदलाव हो सकते हैं।

मूलांक 9:

9, 18 या 27 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 9 होता है। इसे साहस और ऊर्जा से जोड़कर देखा जाता है। 28 से 34 वर्ष की उम्र में इन्‍हें करियर में बड़ी उपलब्धियां मिलती हैं। ये लोग खासकर उन क्षेत्रों में सफलता हासिल कर पाते हैं, जहां नेतृत्व और साहस की जरूरत होती है।

यह भी पढ़ें- Numerology: इन 2 मूलांकों के लोग किस्मत के होते हैं धनी, कम मेहनत से भी हासिल करते हैं बड़ा मुकाम

यह भी पढ़ें- इस मूलांक के लोगों से संभलकर रहें, छोटी सी बात का बना देते हैं 'तिल का ताड़'

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है