विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ऑफिस में क्यों होती है 'ईगो वॉर'? जानिए सूर्य-शनि के टकराव और अपने विरोधी मूलांक का सच

Published: Mon, 05 Oct 2026 01:16 PM (GMT+05:30)

वर्कप्लेस पर कुछ कलीग्स की आपस में अनबन की वजह अंकज्योतिष में छुपी हो सकती है। जानिए मूलांक 1 से ...और पढ़ें

क्या कहता है अंकशास्त्र? (AI-Generated image)

क्या कहता है अंकशास्त्र? (AI-Generated image)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। ऑफिस में आपने अक्सर देखा होगा कि कुछ लोगों के साथ बिना किसी खास वजह के भी रिश्ते तनावपूर्ण बने रहते हैं। यही नहीं, काम में समझदारी होने के बावजूद बात-बात पर बहस या ईगो वॉर शुरू हो जाती है। अंकज्योतिष के अनुसार, इसके पीछे उनके मूलांक और स्वामी ग्रहों की ऊर्जा का टकराव हो सकता है। हालांकि, इसपर लोगों का विश्वास कम होता है लेकिन, इसमें बहुत हद तक सच्चाई छुपी होती है।

इसका सबसे बड़ा उदाहरण सूर्य और शनि का रिश्ता है। किसी भी महीने की 1, 10, 19 या 28 तारीख को जन्मे लोग मूलांक 1 के होते हैं, जिनका स्वामी ग्रह सूर्य है। वहीं, 8, 17 या 26 तारीख वाले मूलांक 8 की कैटेगरी में आते हैं, जिसका स्वामी शनि है।

सूर्य के नेतृत्व और अधिकार वाले स्वभाव के सामने शनि का गंभीर और धीमा रवैया टकराता है। यही वजह है कि मूलांक 1 और 8 के बीच वर्कप्लेस पर तालमेल बिठाना काफी मुश्किल हो जाता है। इसके अलावा, 1 से 9 तक के मूलांक के लिए कौन सा नंबर विरोधी है और किससे उनकी नहीं पट सकती इसके बारे में जानते हैं-

मूलांक 2 (2, 11, 20, 29): इनका तालमेल मूलांक 8, 4 और 9 के साथ सही नहीं बैठ पाता। इनकी सोच अलग होने से मन-मुटाव बना रहता है।

मूलांक 3 (3, 12, 21, 30): इनका मुख्य विरोधी मूलांक 6 है। 6, 15 और 24 तारीख को जन्मे लोग इस बात का खास ख्याल रखें। दोनों की प्राथमिकताएं और जीवन जीने का तरीका बहुत ही अलग होता है।

मूलांक 4 (4, 13, 22, 31): मूलांक 4 वाले लोग 9, 2 और 8 मूलांक वालों से दूरी बना कर रखते हैं। इसकी वजह है आपसी अनबन। आपस में भरोसे की कमी के कारण अक्सर इनके मतभेद बढ़ते हैं।

मूलांक 5 (5, 14, 23): यह सबसे मिलनसार नंबर है। इनका कोई पक्का दुश्मन नहीं होता, ये हर माहौल में आसानी से ढल जाते हैं।

मूलांक 7 (7, 16, 25): इनका स्वभाव मूलांक 8 और 9 के लोगों से मैच नहीं करता, जिससे दूरी बनी रहती है।

मूलांक 8 (8, 17, 26): 8 वालों के लिए मूलांक 1, 2 और 4 तनाव की वजह बनते हैं।

मूलांक 9 (9, 18, 27): इनका मूलांक 4 और 2 के साथ छोटी-छोटी बातों पर टकराव हो सकता है।

अंकज्योतिष के अनुसार, वर्कप्लेस पर अगर किसी से पटरी न बैठे, तो इसे सिर्फ व्यक्तिगत ईगो न समझें। एक-दूसरे के स्वभाव को समझकर और थोड़ा संयम रखकर इस टकराव को आसानी से टाला जा सकता है।

यह भी पढ़ें- आपकी जन्म तारीख बताती है कि आपको कौन-सा जानवर पालना चाहिए?

यह भी पढ़ें- इन तारीखों को जन्मे लोग बनते हैं सबसे 'रूड बॉस', भूलकर भी न लें इनसे पंगा!

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें।