25 वर्ष की उम्र के बाद इन जन्मतिथियों के लोगों के खुलते हैं भाग्य, मिलती है अच्छी नौकरी
अंक ज्योतिष के अनुसार, मूलांक 3, 5 और 8 वाले लोगों को 25 वर्ष की उम्र के बाद करियर में अच्छी सफलता मिलती है। इन्हें नौकरी, पदोन्नति और विदेश जाने के अवसर प्राप्त होते हैं, हालांकि मेहनत भी जरूरी है।

मूलांक 3, 5 और 8: 25 के बाद करियर में मिलेगी शानदार सफलता । (Picture Credit- AI Generated)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। अंक ज्योतिष की मानें, तो जन्म की तारीख का प्रभाव व्यक्ति के स्वभाव, सोच, काम करने के तरीके और करियर पर पड़ता है। आपके मूलांक को देखकर बताया जा सकता है कि आपको किस उम्र में सफलता, पैसा और अच्छी नौकरी मिल सकती है।
अंक ज्योतिष के अनुसार मूलांक 5, 8 और 3 वाले लोग, बहुत कम उम्र में ही सफलता हासिल कर लेते हैं। 25 वर्ष की उम्र के बाद इनका अच्छा समय शुरू हो जाता है। खासतौर पर करियर के लिहाज से 25 की उम्र के बाद इनके साथ अच्छा ही अच्छा होता है।
खासतौर पर नौकरीपेशा वालों को प्रमोशन, सैलरी हाइक, अच्छे संस्थान में नौकरी और विदेश तक जाने का मौका मिलता है। चलिए विस्तार से जानते हैं कि आखिर कैसे इन लोगों को इतनी कम उम्र में यह सब कुछ हासिल हो पाता है।
मूलांक 5
जिन लोगों का जन्म महीने की 5, 14 या 23 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 5 माना जाता है। अंक ज्योतिष में मूलांक 5 का संबंध बुध ग्रह से होता है। बुध को बुद्धि, वाणी, व्यापार और तर्क क्षमता का कारक माना जाता है।
इन तारीखों में जन्में लोगों को आमतौर पर तेज दिमाग और अच्छी संवाद क्षमता वाला माना जाता है। इन्हें नई परिस्थितियों में ढलने में दिक्कत नहीं आती है। काम करने के नए तरीके भी इन्हें पसंद होते हैं। मूलांक पांच वालों को 25 वर्ष की उम्र के आसपास या इसके बाद करियर में अच्छे अवसर मिल सकते हैं।नौकरी बदलने, नई जिम्मेदारी मिलने या किसी बेहतर क्षेत्र में आगे बढ़ने के मौके भी मिल सकते हैं।
मूलांक 8
8, 17 और 26 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 8 होता है। अंक ज्योतिष में इस मूलांक का संबंध शनि ग्रह से होता है। शनि को मेहनत, अनुशासन, धैर्य और कर्म का ग्रह कहा जाता है।मूलांक 8 वाले लोगों के जीवन में शुरुआत में कुछ संघर्ष हो सकते हैं। इन्हें सफलता पाने के लिए दूसरों की तुलना में अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। लेकिन ऐसा नहीं हो सकता है कि इन्हें मेहनत का फल न मिले। खासतौर पर 25 से 28 वर्ष की उम्र के बाद मूलांक 8 वालों को अपनी मेहनत का अच्छा परिणाम मिलना शुरू हो जाता है। इन्हें नौकरी में स्थिरता, बड़ी जिम्मेदारी और पदोन्नति के अवसर मिल सकते हैं।
मूलांक 3
जिन लोगों का जन्म 3, 12, 21 या 30 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 3 माना जाता है। इसका संबंध बृहस्पति ग्रह से होता है। अंक ज्योतिष में गुरु को ज्ञान, शिक्षा, समझदारी और विकास का प्रतीक माना जाता है।
मूलांक 3 वाले लोग रचनात्मक, आशावादी और नई चीजों को सीखने की इच्छा रखने वाले होते हैं। वे अपनी जानकारी और प्रतिभा के बल पर कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने की कोशिश करते हैं। 25 वर्ष की उम्र के बाद मूलांक 3 वालों के करियर में नया मोड़ आता है। इन्हें जगह परिवर्तन के साथ-साथ नए जॉब ऑफर भी मिलते हैं।इस दौरान नई चीजों को सीखने और नए लोगों से मिलने के भी अवसर आ सकते हैं।
अतः आपका भी इनमें से कोई एक मूलांक है, तो इस बात का ध्यान रखें कि किस्मत आपका साथ तब ही देगी, जब आप मेहनत करेंगे।
यह भी पढ़ें- इन मूलांकों के लोग रखते हैं खुद का सबसे ज्यादा ख्याल, Self-Care में नहीं छोड़ते कोई कसर
यह भी पढ़ें- 55 की उम्र तक 90 % तक अपनी जिम्मेदारी पूरी कर लेते हैं इस मूलांक के लोग, आखिर में बिताते हैं सुख का जीवन
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है
