विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

तलवार जितनी धारदार होती है इनकी जुबान, जिनकी जन्‍मतिथि में आते हैं ये अंक; एक शब्‍द से ही कर देते हैं सामने वाले पर वार

Updated: Wed, 29 Jul 2026 04:52 PM (IST)

ज्योतिष और अंक विज्ञान के अनुसार कुछ जन्मतिथि वाले लोग तलवार जैसी धारदार जुबान रखते हैं। एक शब्द से ही सामने वाले पर वार कर देते हैं। जानें कौन से अंक ...और पढ़ें

तेज स्‍वभाव के होते हैं ये लोग। (Picture Credit- AI Generated)

तेज स्‍वभाव के होते हैं ये लोग। (Picture Credit- AI Generated)

HighLights

  1. मूलांक 1: नेतृत्व पसंद, अहंकारी टोन, दिल के अच्छे।

  2. मूलांक 8: गंभीर, ठोस बातें, न्यायप्रिय, अनुशासित स्वभाव।

  3. मूलांक 9: गुस्सैल, स्पष्टवादी, ऊपर से सख्त, दिल से नर्म।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। कुछ लोगों की जुबान इतनी तीखी होती है कि उनसे बात करने में भी डर लगता है। हालांकि, ऐसे लोग बुरे नहीं होते हैं, मगर उनकी बातों में जो तीखापन होता है, वो सामने वाले के अंदर थोड़ा भय पैदा करता है। अंकशास्‍त्र के अनुसार कुछ मूलांक वाले ऐसे ही स्‍वभाव के होते हैं। उनसे किसी भी बात का सीधा जवाब नहीं मिलता है। कई बार तो वह अच्छी नीयत या फिर प्‍यार से भी बोलते हैं, तो लगता है जुबान से ही तलवार चला रहे हों। चलिए हम आपको इन मूलांकों के बारे में बताते हैं।

मूलांक-1

जिन लोगों का बर्थडे 1, 10, 19 और 28 को हुआ होता है, उन्हें मूलांक 1 का स्वामी कहा जाता है। इनका स्वामी सूर्य होता है। इन्हें हमेशा नेतृत्व करने की आदत होती है। इस बात का इन्हें अहंकार भी होता है। यह जब भी किसी से बात करते हैं, तो इनकी बातों के टोन में यह झलकता भी है।

इनकी आदत होती है कि यह जो बोलते हैं, उसमें लगता है किसी पर रोब दिखा रहे हों या उसे आदेश दे रहे हों। हालांकि, दिल के यह बहुत अच्‍छे होते हैं और इनके मन में सभी के लिए दयाभावना कूट-कूटकर भरी होती है।

मूलांक-8

मूलांक 8 वालों का स्वामी ग्रह शनि होता है। ये स्वभाव से गंभीर होते हैं और ये लोग बातें भी हमेशा ठोस और वजनदार करते हैं। इन्हें अनुशासन पसंद होता है, जब भी कोई ऐसा काम कर बैठता है, जो इनकी नजरों में गलत होता है, तो अपनी बातों से ही ये उस पर कड़ा वार कर देते हैं। हालांकि, अंक 8 वाले न्यायप्रिय होते हैं और इन्हें वही लोग पसंद आते हैं, जो अपने कार्य को ईमानदारी और मेहनत के साथ करते हैं।

खबरें और भी

मूलांक-9

जिन लोगों का जन्मदिन 9, 18 या 27 तारीख को होता है, उनका स्वामी मंगल होता है। यह उग्र ग्रह माना गया है। ऐसे लोगों की नाक पर गुस्सा बैठा होता है। ये लोग ऊपर से बेशक बहुत सख्त होते हों, मगर दिल से बहुत नर्म होते हैं। इन्हें सीधी और स्पष्ट बात करना अच्छा लगता है। ये लोग अपने मन में कोई बात नहीं रखते हैं। इसलिए लोगों को इनकी बातें बहुत ज्यादा तीखी लगती हैं।

अतः ऊपर बताए गए तीनों ही मूलांकों की अपनी विशेषता है, मगर इनका स्पष्टवादी होना कई बार इनके स्वभाव के तीखेपन को हाइलाइट कर देता है।

यह भी पढ़ें- मूलांक 6 वाले लोग प्यार में क्यों खाते हैं धोखा? इन दो अंक वालों से कभी न लगाएं दिल

यह भी पढ़ें- मूलांक 1 से 9 तक के लिए कौन से मंत्र हैं सबसे ज्यादा शुभ? जिनके जाप से मिलती है सफलता

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।