हमेशा भीड़ से अलग हटकर पहचान बनाते हैं इन मूलांकों वाले लोग, क्या आप भी हैं इस लिस्ट में शामिल ?
अंक ज्योतिष के अनुसार, मूलांक 1, 3 और 4 वाले लोग अपनी खास खूबियों के कारण भीड़ से अलग पहचान बनाते हैं। इनमें आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और स्वतंत्र सोच होती है, जो इन्हें सफल बनाती है।

मूलांक 1, 3 और 4: जानें क्यों ये लोग भीड़ से होते हैं अलग । (Picture Credit- AI Generated)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। अंक ज्योतिष में जन्म तारीख से पता लगाया जा सकता है कि भविष्य में जातक किस तरह के व्यक्तित्व वाला होगा। खासतौर पर पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में कौन कैसा व्यक्तित्व वाला होगा, इसका अंदाजा जन्मतिथियों के आधार पर लगाया जा सकता है।
देखा जाए तो कुछ लोग जहां दूसरों की बातों और तरीकों को आसानी से अपना लेते हैं, वहीं कुछ लोग अपनी अलग सोच और अंदाज के कारण भीड़ में भी अलग नजर आते हैं। अंक ज्योतिष के अनुसार, मूलांक 1, 3 और 4 वाले लोगों में ऐसी कई खूबियां होती हैं, जो उन्हें दूसरों से अलग पहचान दिलाने में मदद करती हैं। चलिए इन खूबियों के बारे में जानते हैं।
मूलांक 1
जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 1, 10, 19 या 28 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 1 माना जाता है। अंक ज्योतिष में मूलांक 1 का स्वामी ग्रह सूर्य होता है। यही कारण है कि इन लोगों में आत्मविश्वास और नेतृत्व करने की क्षमता कूट-कूटकर भरी होती है। मूलांक 1 वाले लोग किसी के पीछे चलने के बजाय खुद रास्ता बनाना पसंद करते हैं। इन्हें अपने फैसले खुद लेना अच्छा लगता है। जीवन में कोई चुनौती सामने आए तो ये उससे घबराने के बजाय उसका सामना करने की कोशिश करते हैं। इनके अंदर कुछ अलग करने की इच्छा होती है। यही वजह है कि मेहनत और सही दिशा मिलने पर ये अपने क्षेत्र में अच्छी पहचान बना सकते हैं। ये लोग बहुत ज्यादा आत्मविश्वासी होते हैं और जोखिम लेने से भी कभी पीछे नहीं हटते हैं।
मूलांक 3
जिन लोगों का जन्म 3, 12, 21 या 30 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 3 माना जाता है। अंक ज्योतिष के अनुसार, इस अंक के लोगों में सीखने, आगे बढ़ने और अपनी पहचान बनाने की इच्छा बहुत प्रबल होती है।
मूलांक 3 वाले लोग किसी भी काम को लेकर काफी उत्साहित रहते हैं। इनके अंदर कुछ बड़ा हासिल करने की चाह होती है और इसी कारण ये लगातार मेहनत करते हैं और मुश्किलों से भी हार नहीं मानते हैं। इन्हें कभी ऐसा नहीं लगता है कि ये किसी की तरह बन जाएं, बल्कि ये लोग हमेशा अपने लिए अलग रास्ता चुनते हैं और इनकी मिसालें दी जाती हैं। लोग इन्हें अपना आदर्श मानते हैं और इनके जैसा बनना चाहते हैं। इन्हें अपनी उपलब्धियों से संतुष्टि तो मिलती है, लेकिन कोई भी उपलब्धि इन्हें नए लक्ष्य तय करने से रोक नहीं पाती है। ये अपनी बात खुलकर रखने और अपनी प्रतिभा दिखाने से पीछे नहीं हटते। अपनी मेहनत और आत्मविश्वास के कारण ये भीड़ में अपनी अलग जगह बना लेते हैं।
मूलांक 4
जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 4, 13, 22 या 31 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 4 होता है। अंक ज्योतिष में मूलांक 4 वाले लोगों को अलग सोच रखने वाला माना जाता है। ये हर चीज को उसी तरह करने में विश्वास नहीं रखते, जिस तरह बाकी लोग करते हैं। किसी काम का नया तरीका नजर आए तो उसे आजमाने में इन्हें ज्यादा परेशानी नहीं होती। इनकी सोच कुछ मामलों में काफी व्यावहारिक और अलग हो सकती है। मूलांक 4 वाले लोग ट्रेंड को आंख बंद करके फॉलो करने की बजाय अपनी पसंद और सोच के अनुसार अपना रास्ता चुनना पसंद करते हैं। यही आदत कई बार इन्हें दूसरों से अलग पहचान दिलाती है।
यह भी पढ़ें- लव लाइफ न्यूमरोलॉजी : अपने मूलांक के आधार पर जानें 'प्रेम विवाह' के कितने चांस हैं ?
यह भी पढ़ें- न्यूमेरोलॉजी: जन्मतिथि से जानें इन मूलांक वालों का राज, 35 के बाद पूरी होती है बचपन की इच्छा ; रंग लाती है मेहनत
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।
