इन 2 मूलांक वालों का रिश्ता माना जाता है सबसे खतरनाक, हर छोटी बात पर होता है भयंकर टकराव
अंक शास्त्र के अनुसार, मूलांक 1 और 8 का रिश्ता चुनौतीपूर्ण माना जाता है क्योंकि इनके स्वामी ग्रह सूर्य और शनि आपस में शत्रु हैं। इनके स्वभाव में भिन्न ...और पढ़ें

इन 2 मूलांकों की जोड़ी यानी भयंकर टकराव (Picture Credits- AI Image)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। अंक शास्त्र में मूलांक को अधिक महत्वपूर्ण माना गया है। किसी भी व्यक्ति की जन्म तिथि के अंकों का योग ही मूलांक होता है। मूलांक की मदद से व्यक्ति की सोच और उसके व्यक्तित्व, खूबियां और कमियां समेत कई जानकारी प्राप्त की जाती है। अंक शास्त्र के अनुसार, ऐसे 2 मूलांक हैं,जिनका रिश्ता खतरनाक माना जाता है। अब आपके मन में सवाल आ रहा होगा कि वो कौन से मूलांक हैं? तो चलिए इस आर्टिकल में आपको विस्तार से बताते हैं कि किन मूलांक वालों का रिश्ता चुनौतीपूर्ण होता है।
मूलांक 1 और 8 का रिश्ता
अंक ज्योतिष के अनुसार, मूलांक 1 और 8 का रिश्ता का कई बार खतरनाक माना जाता है। इसके पीछे की इन मूलांक के ग्रह माने जाते हैं, जिसके प्रभाव की वजह से इन दोनों मूलांक वालों का रिश्ता चुनौतीपूर्ण माना जाता है।
ग्रहों की परम शत्रुता
जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 1, 10, 19 या 28 तारीख को हुआ है, तो उनका मूलांक 1 होता है। इस मूलांक के स्वामी ग्रह सूर्य देव हैं। इसलिए मूलांक 1 वालों पर सूर्य देव का प्रभाव अधिक रहता है। सूर्य को राजा, नेतृत्व, तेज और ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है।
जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 8, 17 या 26 तारीख को हुआ है, तो उनका मूलांक 8 होता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस मूलांक के स्वामी ग्रह शनि हैं। ज्योतिष शास्त्र में शनि देव को परिश्रम, संघर्ष और न्याय का प्रतीक माना जाता है। ज्योतिष और पौराणिक कथाओं के अनुसार, सूर्य और शनि के बीच पिता-पुत्र का संबंध है, लेकिन एक-दूसरे के कट्टर शत्रु माने जाते हैं। इसलिए मूलांक 1 और 8 का रिश्तों में टकराव आता है।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- मूलांक 3 वाले आज ही बदल लें अपनी ये 5 आदतें, सफलता खुद चलकर आएगी
रिश्ते में टकराव की क्या है वजह?
अंक शास्त्र के अनुसार, मूलांक 1 वालों का स्वभाव राजा की तरह होता है। वहीं, मूलांक 8 वाले लोग बेहद स्वाभिमानी होते हैं। जीवन में ये लोग किसी के नीचे दबकर काम करना पसंद नहीं करते।
इसके अलावा मूलांक 1 वाले लोग जीवन में तेजी से अपना काम करते हैं। अगर बात की जाए तो मूलांक 8 वालों की, तो ये लोग सोच-समझकर फैसले लेते हैं और हर काम को बहुत धीरे-धीरे करते हैं। इसी वजह इन दोनों मूलांक वालों के रिश्ते में टकराव आता है। मूलांक 1 और 8 वाले लोग छोटी-छोटी बातों ओर विवाद करने लगते हैं, जिसकी वजह से इनकी बहुत कम बनती है।
यह भी पढ़ें- मूलांक 4 वालों को इन बातों की कभी नहीं करनी चाहिए फिक्र, किस्मत खुद बना देगी हर रास्ता आसान
यह भी पढ़ें- मूलांक 7 वाले लोग दिखते हैं शांत, उनकी ये आदतें उन्हें बनाती हैं खास; हल्के में लेंगे तो हो सकता है पछतावा
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।