विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जन्मतिथि में छिपा है आपके लाइफ पार्टनर का राज, मूलांक 1 से 9 तक के आधार पर जानें उनका पूरा स्वभाव

Updated: Sun, 23 Aug 2026 02:09 PM (IST)

अंकशास्त्र के अनुसार, जन्मतिथि के मूलांक से व्यक्ति अपने जीवनसाथी के स्वभाव का पता लगा सकता है। यह लेख मूलांक 1 से 9 तक के लोगों के व्यक्तित्व और विशेषताओं का विस्तृत विवरण देता है।

कैसा होगा आपके पार्टनर का स्वभाव (Picture Credit- AI Generated)

कैसा होगा आपके पार्टनर का स्वभाव (Picture Credit- AI Generated)

HighLights

  1. मूलांक 1 वाले होते हैं आत्मविश्वासी और तेज निर्णय लेने वाले।

  2. मूलांक 2 वाले होते हैं केयरिंग, रोमांटिक और चंद्रमा के प्रभाव वाले।

  3. मूलांक 9 वाले होते हैं निडर, जोशीले और चुनौतियों का सामना करने वाले।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हर कोई यह जानना चाहता है कि उसका जीवनसाथी कैसा होगा। अंकशास्त्र में व्यक्ति की जन्मतिथि के आधार पर उसके मूलांक की मदद से पार्टनर के स्वभाव के बारे में पता लगाया जा सकता है। ऐसे में आइए इस आर्टिकल में हम आपको बताते हैं कि जन्मतिथि के आधार पर आपके पार्टनर का स्वभाव कैसा हो सकता है।

मूलांक 1

जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 1, 10, 19 या 28 तारीख को हुआ है, तो उनका मूलांक 1 होता है। अंकशास्त्र के अनुसार, मूलांक 1 वाले लोग आत्मविश्वासी होते हैं और निर्णय लेने में अधिक तेज होते हैं।

मूलांक 2

जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 2, 11, 20 या 29 तारीख को हुआ है, तो मूलांक 2 होता है। इस मूलांक के स्वामी ग्रह चंद्रमा हैं। ये लोग बहुत केयरिंग और बेहद रोमांटिक स्वभाव के होते हैं।

मूलांक 3

जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 3, 12, 21 या 30 तारीख को हुआ है, तो उनका मूलांक 3 होता है। ये लोग नियम से काम करना पसंद करते हैं। साथ ही इन्हें प्रशासनिक क्षेत्रों में विशेष सफलता प्राप्त होती है।

मूलांक 4

जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 4, 13, 22 या 31 तारीख को हुआ है, तो उनका मूलांक 4 होता है। ये लोग रिश्तों में स्थिरता पसंद करते हैं और समाज में अपनी एक अलग पहचान बनाते हैं। इनका स्वभाव थोड़ा रहस्यमयी होता है।

यह भी पढ़ें- जन्मतिथि से जानें आपके भीतर है शिव का कौन सा स्वरूप

मूलांक 5

जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 5, 14 या 23 तारीख को हुआ है, तो उनका मूलांक 5 होता है। इन लोगों का स्वभाव काफी मजाकिया होता है और ये नई चीजें सीखने के बहुत शौकीन होते हैं।

मूलांक 6

जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 6, 15 या 24 तारीख को हुआ है, तो उनका मूलांक 6 होता है। इस मूलांक के लोग आकर्षक और मिलनसार होते हैं। ये लोग अपनी बातों से दूसरों को बहुत जल्दी प्रभावित कर लेते हैं।

मूलांक 7

जिन लोगोंका जन्म किसी भी महीने की 7, 16 या 25 तारीख को हुआ है, तो उनका मूलांक 7 होता है। ये लोग थोड़े रहस्यमयी, आध्यात्मिक और शांत स्वभाव के होते हैं।

मूलांक 8

जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 8, 17 या 26 तारीख को हुआ है, तो मूलांक 8 होता है। ये लोग बहुत मेहनती और महत्वाकांक्षी होते हैं। हालांकि, ये लोग अपनी बातें किसी से जल्दी साझा नहीं करते।

मूलांक 9

जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 9, 18 या 27 तारीख को हुआ है, तो उनका मूलांक 9 होता है। इस मूलांक के स्वामी ग्रह मंगल हैं। ये लोग निडर और जोश से भरे होते हैं तथा जीवन में चुनौतियों का डटकर सामना करते हैं।

यह भी पढ़ें- हमेशा भीड़ से अलग हटकर पहचान बनाते हैं इन मूलांकों वाले लोग, क्या आप भी हैं इस लिस्ट में शामिल ?

यह भी पढ़ें- लव लाइफ न्यूमरोलॉजी : अपने मूलांक के आधार पर जानें 'प्रेम विवाह' के कितने चांस हैं ?


अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।