बचपन से ही पढ़ाई में होशियार होते हैं इन 3 मूलांकों के लोग, करियर में कभी नहीं होते हैं असफल
अंक ज्योतिष के अनुसार, कुछ ऐसे मूलांक हैं जिनके लोग पढ़ने में हमेशा अव्वल रहते हैं और इसी वजह से करियर में भी बड़ा मुकाम हासिल करते हैं। आइए जानें उनके ...और पढ़ें

अंक ज्योतिष: इन मूलांकों के बच्चे पढ़ाई और करियर में होते हैं हमेशा अव्वल (Picture Credit: AI Generated)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। कुछ बच्चे ऐसे होते हैं जो तेज दिमाग से चीजें जल्दी सीख लेते हैं और पढ़ाई में हमेशा अव्वल आते हैं, वहीं कुछ अपनी कड़ी मेहनत के बलबूते अपने लिए एक अच्छा मुकाम हासिल करते हैं। मेहनत हो या तेज दिमाग इनसे आने वाला परिणाम हमेशा अच्छा होता है।
कई बार पेरेंट्स के मन में एक सवाल यह भी आता है कि कैसे किसी का मूलांक उसके लिए पढ़ाई में अच्छे परिणाम लाने की प्रेरणा दे सकता है?
दरअसल, अंक ज्योतिष में ऐसी कई बातें बताई जाती हैं जिनसे आपके मूलांक का पता चलता है। अलग-अलग मूलांक के लोग कुछ अलग विशेषताओं से जुड़े होते हैं और उनके ऊपर किसी ग्रह का शासन जरूर होता है। आइए आपको बताते हैं ऐसे कुछ मूलांकों के बारे में जिनके लोग बचपन से ही पढ़ाई में आगे रहते हैं, यही नहीं उन्हें करियर में भी हमेशा अपनी मेहनत और तेज दिमाग से बुलंदियां ही मिलती हैं।
कैसे लगाएं अपने मूलांक का पता?
मूलांक किसी भी व्यक्ति की जन्म तिथि का एकल नंबर होता है और उसी पर किसी ग्रह का शासन होता है। उदाहण के लिए अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 7 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक 7 होगा।
वहीं 25 तारीख को जन्में लोगों का मूलांक भी 2+5=7 होगा। इस प्रकार आप अपनी जन्म की तिथि से अपने मूलांक का अनुमान लगा सकते हैं और अपने गुणों एक बारे में भी जान सकते हैं।
पढाई में सबसे आगे रहते हैं इन मूलांकों के लोग
अंक ज्योतिष में ऐसे कुछ मूलांक हैं जिसके लोग हमेशा पढ़ाई में सबसे आगे होते हैं और कभी तेज दिमाग, तो कभी अपनी कड़ी मेहनत से आगे बढ़ते रहते हैं। आइए जानें उनके बारे में-
खबरें और भी
मूलांक-1
यह एक ऐसा मूलांक है जिस पर सूर्य का शासन होता है और इसी वजह से इस मूलांक के लोग हर जगह सबसे आगे ही रहते हैं। इनमें तेज दमाग होने के साथ लीडरशिप क्वालिटी भी मौजूद होती है जो इन्हें सबसे आगे बढ़ाते हैं।
सूर्य का प्रभाव इन्हें हमेशा आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है और जिनका भी मूलांक 1 होता है वो जन्मजात लीडर और तीव्र बुद्धि के माने जाते हैं। अगर आपके बच्चे का मूलांक भी 1 है तो ध्यान रखें कि आपके बच्चे में आगे बढ़ने का हुनर है, इसलिए आप उसे एक नई दिशा दें।
मूलांक 3
मूलांक 3 के लोगों पर गुरु बृहस्पति का शासन होता है जिसकी वजह से ये लोग पढ़ने में हमेशा आगे रहते हैं। इनके भीतर भी लीडरशिप क्वालिटी मौजूद होती है जो इन्हें हमेशा आगे बढ़ाती है।
तेज दिमाग के साथ बहुत ज्यादा मेहनत इन्हें हमेशा पढ़ाई में आगे रखती है। इस मूलांक के लोगों में जन्मजात तेज दिमाग होता है प्रतिस्पर्धा की भावना होती है जिससे ये हमेशा दूसरों से आगे ही रहते हैं। इस मूलांक के बच्चों को अगर सही निर्देशन मिलता है तो ये करियर में भी बुलंदियां हासिल करते हैं।
मूलांक 5
मूलांक 5 पर बुद्धि के देवता बुध ग्रह का शासन होता है जो इन्हें पढ़ाई में हमेशा तेज बनाता है। इनके अंदर किसी भी चीज को सीखने का हुनर इतना ज्यादा होता है कि ये पढ़ाई के क्षेत्र में अपना एक अलग मुकाम बनाते हैं और करियर में भी जो भी चुनते हैं उसमें आगे ही रहते हैं। इस मूलांक के बच्चों को अगर पेरेंट्स का निर्देशन नहीं मिलता है तब भी ये खुद ही मेहनत और तेज दिमाग के बलबूते आगे बढ़ते हैं।
अगर आपका भी मूलांक इनमें से कोई है तो ये आपके व्यक्तित्व के गुण भी हो सकते हैं और हमेशा इनका स्वामी ग्रह इन्हें आगे बढ़ाता है।
यह भी पढ़ें- 'शब्दों से वार' करने में माहिर होते हैं मूलांक 3 वाले, भूलकर भी इन अंक वालों को नहीं लेना चाहिए इनसे पंगा
यह भी पढ़ें- मूलांक 1 से 9 तक के लिए कौन से मंत्र हैं सबसे ज्यादा शुभ? जिनके जाप से मिलती है सफलता
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।