इन मूलांकों के लोग रखते हैं खुद का सबसे ज्यादा ख्याल, Self-Care में नहीं छोड़ते कोई कसर
अंक ज्योतिष के अनुसार, मूलांक 1 और 6 वाले व्यक्ति अपनी देखभाल और भौतिक सुख-सुविधाओं को अत्यधिक महत्व देते हैं। सूर्य और शुक्र के प्रभाव से ये लोग हमेशा खुद को संवारते और प्राथमिकता देते हैं।
-1787056958924_m.webp)
अंक ज्योतिष: मूलांक 1 और 6 वाले होते हैं सेल्फ-केयर के शौकीन (Picture Credit: AI Generated)
HighLights
मूलांक 1: सूर्य के प्रभाव से आत्मविश्वासी, खुद की देखभाल को प्राथमिकता।
मूलांक 6: शुक्र के प्रभाव से लग्जरी, सुख-सुविधाओं पर करते हैं खर्च।
ये मूलांक वाले अपनी देखभाल और सुंदरता पर विशेष ध्यान देते हैं।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। अंक ज्योतिष में किसी भी व्यक्ति की जन्म तिथि से उसके मूलांक का निर्धारण होता है। व्यक्ति की जन्म तिथि का एकल अंक ही मूलांक कहा जाता है। उदाहरण के लिए अगर किसी व्यक्ति का जन्म किसी भी महीने की 7, 16 या 25 तारीख को हुआ है तो उसका मूलांक 7 होगा।
जब इनके स्वभाव की बात आती है तो हर मूलांक के लोगों का अलग तरह का स्वभाव होता है और उनका स्वभाव उनके स्वामी ग्रह की वजह से होता है। हर मूलांक एक दूसरे से अलग होता है। कुछ मूलांक के लोग स्वभाव से बहुत तेज होते हैं और कुछ के शांत।
ऐसे ही कुछ मूलांक हैं जिन्हें लग्ज़री, आराम और शानदार जीवनशैली तो पसंद होती ही है और ग्लैमर और भौतिक सुख-सुविधाओं में भी ये ज्यादा मन लगाते हैं। इससे ज्यादा बड़ी बात यह है कि कुछ ऐसे मूलांक हैं जो अपनी सबसे ज्यादा केयर करते हैं और अपनी देखभाल में सबसे ज्यादा समय लगाते हैं।
अपने कपड़ों से लेकर ब्यूटी तक को संवारने में ये लोग माहिर होते हैं। यूं कहा जाए कि इन्हें दूसरों से ज्यादा खुद से प्यार होता है। आइए जानें इन मूलांकों के बारे में।
मूलांक-1
मूलांक 1 का स्वामी सूर्य को माना जाता है और सूर्य के प्रभाव से इस मूलांक के लोग बहुत ज्यादा ऊर्जावान होते हैं। अगर किसी व्यक्ति का जन्म किसी भी महीने की 1, 10, 19 या 28 तारीख को हुआ है उनका मूलांक 1 माना जजाता है। ये लोग बहुत ज्यादा आत्मविश्वासी होने के साथ खुद की केयर करने वाले भी होते हैं।
ये लोग दूसरों की तुलना में खुद को ज्यादा सम्मान देते हैं और अपना सबसे ज्यादा ध्यान रखते हैं। खूबसूरती हो या फिटनेस ये लोग हमेशा अपने आप को सेहतमंद बनाने की कोशिश करते हैं।
इन्हें खुद को हमेशा प्राथमिकता देना आता है। अगर ये काम में बहुत ज्यादा व्यस्त भी हों तब भी अपने लिए समय जरूर निकाल लेते हैं और खुद को हमेशा संवारते रहते हैं। अगर आप भी उनमें से हैं जिनका मूलांक 1 है तो ये आपके स्वभाव की खूबियां हैं।
मूलांक-6
अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 6, 15 और 24 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक 6 होगा। इस मूलांक का स्वामी शुक्र होता है और शुक्र के प्रभाव की वजह से ही मूलांक 6 के लोग अपनी लक्सरी में सबसे ज्यादा पैसे खर्च करते हैं। ये लोग बहुत शौक़ीन होते हैं और इन्हें अपनी केयर करना बहुत पसंद होता है।
इन लोगों को सुख-सुविधाओं से भरा जीवन ही पसंद होता है और ये अपने आपको हमेशा खूबसूरत और स्टाइलिश दिखाना चाहते हैं। यूं कहा जाए कि ये लोग अपना इतना ध्यान रखते हैं कि रोज दिन के कुछ घंटे ये अपने लिए निकाल ही लेते हैं। सजना-संवरना और अपनी फिटनेस पर ज्यादा ध्यान देना इन्हें बहुत पसंद होता है।
ये अपनी सुख-सुविधा और देखभाल में कभी कोई कसर नहीं छोड़ते हैं। अगर आपका मूलांक भी 6 है तो समझें कि सेल्फ लव आपके स्वभाव में है।
ये ऐसे मूलांक हैं जिनमें शुक्र और सूर्य का प्रभाव होने के कारण ये अपने लिए भी हमेशा समय निकाल लेते हैं और अपना ध्यान रखना हमेशा इनकी प्राथमिकता होता है।
यह भी पढ़ें- सूर्य से लेकर शनि तक: मूलांक के अनुसार जानिए आपके के लिए कौन सा दिन है बेहद शुभ
यह भी पढ़ें- पति-पत्नी का मूलांक एक जैसा हो तो क्या होता है, सुखी वैवाहिक जीवन या होती है तकरार?
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।
