विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बेस्ट फ्रेंड नहीं होते फिर भी मूलांक 5 वालों के शुभचिंतक होते हैं इन अंकों के लोग

Updated: Thu, 30 Jul 2026 09:01 AM (IST)

अंक ज्योतिष के अनुसार मूलांक 5 वाले लोगों के कुछ अंक ऐसे होते हैं जो बेस्ट फ्रेंड न होते हुए भी उनके सबसे बड़े शुभचिंतक बन जाते हैं। जानें कौन से अंक ...और पढ़ें

मूलांक 5 वालों के लिए कौन से अंक हैं सबसे अच्‍छे। (Picture Credit- AI Generated)

मूलांक 5 वालों के लिए कौन से अंक हैं सबसे अच्‍छे। (Picture Credit- AI Generated)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। अंकशास्‍त्र के आधार पर मूलांक 5 वाले स्‍वभाव से बहुत ही मिलनसार और वफादार होते हैं। इनकी पर्सनैलिटी बहुत ज्‍यादा दिलचस्‍प होती है। इन पर बुध ग्रह का प्रभाव होता है, इसलिए इनकी कम्‍युनिकेशन स्किल्‍स भी बहुत शानदार होती हैं। इसलिए इनके दोस्‍त बहुत ज्‍यादा बन जाते हैं।

कई बार तो बहुत अच्छा दोस्त न होने पर भी कुछ मूलांक वाले इनके शुभचिंतक बन जाते हैं, जो किसी भी तरह की कठिन परिस्थितियों में भी इनके साथ खड़े रहते हैं और हमेशा इनके फायदे के बारे में सोचते हैं। चलिए हम आपको बताते हैं कि किस अंक वाले लोग मूलांक 5 वालों को बहुत पसंद करते हैं।

मूलांक-3

सबसे पहले नंबर पर बात करें तो मूलांक तीन वाले अंक पांच वालों को बहुत ज्यादा लाइक करते हैं। ये लोग मूलांक पांच वालों को अपने ज्ञान और समझदारी से सही सलाह देने का काम करते हैं। मूलांक पांच वाले अंक तीन वालों पर आंख मूंदकर भरोसा कर सकते हैं। अंक तीन वाले मूलांक पांच वालों को सपोर्ट करने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं।

मूलांक-9

फिर दूसरे नंबर आते हैं मूलांक 9 वाले, जो अंक 5 वालों को बिना किसी स्वार्थ के खुश देखना चाहते हैं। अंक 9 वालों को मूलांक 5 वालों से अत्यधिक प्रेम होता है। अपने ऊर्जावान स्वभाव से वे हमेशा अंक 5 वालों को पॉजिटिव सोचने का दबाव डालते रहते हैं। इनकी वजह से कठिन से कठिन परिस्थिति में भी मूलांक 5 वाले खुश बने रहते हैं।

खबरें और भी

मूलांक-1

मूलांक 1 वालों से भी अंक 5 वालों की खूब बनती हैं। इनके नेतृत्व में अंक 5 वाले खुद सुरक्षित महसूस करते हैं। मूलांक 1 वाले इन्‍हें करियर और जीवन में आगे बढ़ने में खूब मदद करते हैं। इन्‍हें अंक 5 वालों का व्‍यवहार और सौम्‍यता बहुत भाती है। किसी भी कठिन परिस्थिति में अंक 1 वाले मूलांक 5 वालों का साथ नहीं छोड़ते हैं।

अतः ऊपर बताए गए तीनों ही मूलांक वाले अंक 5 वालों के जीवन में बहुत जरूरी हैं। इनके दम पर ही अंक 5 वाले खुश रह पाते हैं और जीवन में आगे बढ़ पाते हैं।

यह भी पढ़ें- बचपन से ही पढ़ाई में होशियार होते हैं इन 3 मूलांकों के लोग, करियर में कभी नहीं होते हैं असफल

यह भी पढ़ें- मूलांक 7 वालों के लिए किन जन्म तिथियों के लोग होते हैं बेस्ट लाइफ पार्टनर? अंक ज्योतिष में पढ़ें इसका राज

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।