इंटरव्यू या बिजनेस डील में चाहिए सफलता? तो मूलांक के अनुसार पहनें लकी कलर के कपड़े
अंक शास्त्र के अनुसार, इंटरव्यू या बिजनेस डील में सफलता के लिए मूलांक के अनुसार शुभ रंग के कपड़े पहनना फायदेमंद होता है। यह लेख प्रत्येक मूलांक के लिए ...और पढ़ें

मूलांक अनुसार लकी कलर (Picture Credit: AI Generated)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। अंक शास्त्र के अनुसार, हर व्यक्ति का एक मूलांक होता है। मूलांक की मदद से व्यक्ति की खूबियां और कमियां समेत कई जानकारी प्राप्त की जाती है। मूलांक को व्यक्ति की जन्मतिथि के अंकों को जोड़कर निकाला जाता है।
अंक शास्त्र के अनुसार, इंटरव्यू या बिजनेस डील पर जाते समय मूलांक के अनुसार शुभ रंग के कपड़े पहनने से काम में सफलता प्राप्त होती है और सकारात्मक ऊर्जा मिलती है। ऐसे में आइए इस आर्टिकल में आपको बताते हैं कि किस मूलांक को किस रंग के कपड़े पहनना शुभ माना जाता है।
मूलांक 1
जिन लोगों का जन्म महीने की 1, 10, 19 या 28 तारीख को हुआ है, तो उनका मूलांक 1 होता है। इस मूलांक के स्वामी ग्रह सूर्य है। इसलिए इन लोगों के लिए पीला और गोल्डन रंग शुभ माना जाता है।
मूलांक 2
जिस व्यक्ति का जन्म 2, 11, 20 या 29 तारीख को हुआ है, तो उनका मूलांक 2 होता है। इस मूलांक के स्वामी चंद्रमा है। इसलिए मूलांक 2 वालों के लिए सफेद रंग शुभ माना गया है।
मूलांक 3
जिन लोगों का जन्म 3, 12, 21 या 30 तारीख को होता है, तो उनका मूलांक 3 होता है। इस मूलांक वालों को पीला और नंगी रंग के कपड़े पहनने चाहिए। इस मूलांक के स्वामी बृहस्पति देव हैं।
खबरें और भी
मूलांक 4
जिन लोगों का जन्म महीने की 13, 22 या 31 तारीख को होता है, तो उनका मूलांक 4 होता है। इस मूलांक के स्वामी राहु हैं। इसलिए मूलांक 4 वालों के लिए स्लेटी और हल्का नीला रंग शुभ माना जाता है।
मूलांक 5
अंक शास्त्र के अनुसार, जिन लोगों का जन्म महीने की 5, 14 या 23 तारीख को हुआ है, तो उनका मूलांक 5 है। इस मूलांक के स्वामी ग्रह बुध हैं। इसलिए मूलांक 5 वालों को हरे रंग के कपड़े पहनने चाहिए।
मूलांक 6
जिन लोगों का जन्म महीने की 6, 15 और 24 तारीख को होता है, तो उनका मूलांक 6 होता है। इस मूलांक वालों को नीला और गुलाबी रंग के कपड़े पहनना शुभ माना जाता है।
मूलांक 7
जिन लोगों का जन्म महीने की 7, 16 और 25 तारीख को हुआ है, तो उनका मूलांक 7 होता है। इस मूलांक पर केतु का अधिक प्रभाव अधिक रहता है। इस मूलांक वालों को पीला, हरा और सफेद रंग के कपड़े पहनने चाहिए।
मूलांक 8
जो लोग 8, 17 और 26 तारीख को जन्म लेते हैं, तो उनका मूलांक 8 होता है। इस मूलांक के स्वामी ग्रह शुक्र है। इस मूलांक के लोगों को लाल, गुलाबी और नेवी ब्लू रंग के कपड़े पहनना शुभ माना जाता है।
मूलांक 9
जिन लोगों का महीने की महीने की 9, 18 और 27 तारीख को हुआ है, तो उनका मूलांक 9 होता है। इस मूलांक के स्वामी ग्रह शनि है। इस मूलांक वालों के लिए नेवी ब्लू और गहरा भूरा रंग शुभ माना जाता है।
यह भी पढ़ें- इन 2 मूलांक वालों का रिश्ता माना जाता है सबसे खतरनाक, हर छोटी बात पर होता है भयंकर टकराव
यह भी पढ़ें- मूलांक 4 वालों को इन बातों की कभी नहीं करनी चाहिए फिक्र, किस्मत खुद बना देगी हर रास्ता आसान
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।