साप्ताहिक अंक ज्योतिष राशिफल: जून के तीसरे हफ्ते में मूलांक 7 की ऊर्जा का असर, 1 से 9 तक पढ़ें भविष्यफल
जून के तीसरे सप्ताह का यह अंक ज्योतिष राशिफल मूलांक 7 की ऊर्जा पर केंद्रित है, जो आत्म-चिंतन और धैर्य को बढ़ावा देता है। भानुप्रिया मिश्रा द्वारा 1 से ...और पढ़ें

Weekly Numerology Horoscope: किस मूलांक को मिलेगी तरक्की
भानुप्रिया मिश्रा, एस्ट्रोपत्री। जून के महीने का यह तीसरा सप्ताह हमें ठहरने, सोचने और खुद को भीतर से व्यवस्थित करने का मौका दे रहा है। जहां पिछला समय रिश्तों और भावनाओं के संतुलन के लिए था, वहीं यह सप्ताह आत्म-चिंतन और गहराई से चीजों को समझने का है। मूलांक 7 की ऊर्जा हमें शोर और भीड़ से हटकर अपने उद्देश्य पर ध्यान केंद्रित करने के लिए प्रेरित कर रही है।
यह हफ्ता जल्दबाजी दिखाने का नहीं, बल्कि धैर्य के साथ सही निर्णय लेने का है। जो उलझनें पहले आपको परेशान कर रही थीं, अब वे धीरे-धीरे स्पष्ट होने लगेंगी। याद रखिए, बाहरी दुनिया के जवाबों से ज्यादा कीमती वो आवाज है जो आपके अंतर्मन से आ रही है। चलिए एस्ट्रोपत्री की विशेषज्ञ न्यूमरोलॉजिस्ट भानुप्रिया मिश्रा जी से जानते हैं मूलांक 1 से लेकर 9 का साप्ताहिक अंक राशिफल।
मूलांक 1 (1, 10, 19, 28)
इन तरीखों पर जन्मे लोग इस सप्ताह आपको अपनी आकांक्षाओं और धैर्य के बीच एक बारीक संतुलन बनाना होगा। आपका स्वभाव काम को जल्दी निपटाने का है, लेकिन इस सप्ताह कुछ प्रोजेक्ट्स को अतिरिक्त योजना और बारीकी से देखने की आवश्यकता है। काम को जबरदस्ती गति देने के बजाय उसकी गुणवत्ता पर ध्यान दें। आर्थिक मामलों में निवेश करने से पहले बजट की दोबारा समीक्षा करना समझदारी होगी। मानसिक थकान से बचने के लिए बीच-बीच में डिजिटल दुनिया से दूरी बनाएं। यह सप्ताह आपको यह सिखाएगा कि कभी-कभी कदम पीछे खींचने से ही जीवन बेहतर राह दिखाता है।
- लकी रंग: गोल्ड, सफेद, इंडिगो
- लकी नंबर: 1, 7, 16
मूलांक 2 (2, 11, 20, 29)
इस सप्ताह आपका अंतर्ज्ञान (intuition) आपकी सबसे बड़ी शक्ति है। कार्यक्षेत्र में स्थितियों को समझने और भविष्य के मौकों को भांपने के लिए अपनी सहज बुद्धि पर आंख मूंदकर भरोसा रखें। टीम के साथ तालमेल बिठाकर काम करना फायदेमंद रहेगा, लेकिन ध्यान रखें कि दूसरों की समस्याओं को अपने ऊपर हावी न होने दें। आर्थिक रूप से भावनाओं में बहकर खर्च करने के बजाय ठोस योजना पर ध्यान दें। भावनात्मक रूप से आप थोड़ा संवेदनशील महसूस कर सकते हैं, इसलिए शांति वाले स्थानों पर समय बिताना आपको मानसिक सुकून देगा। आपका दिल जानता है कि क्या सही है, बस उस पर विश्वास करें।
खबरें और भी
- लकी रंग: चांदी, सफेद, समुद्री हरा
- लकी नंबर: 2, 11, 25
मूलांक 3 (3, 12, 21, 30)
आपको रचनात्मक विचार तो बहुत आएंगे, लेकिन इस सप्ताह उन्हें हकीकत में बदलने के लिए अनुशासन अनिवार्य है। नए कामों की शुरुआत करने से पहले अधूरे प्रोजेक्ट्स को निपटाना बेहतर रहेगा। शिक्षण, लेखन या कलात्मक कार्यों से जुड़े लोगों के लिए यह हफ्ता बहुत सकारात्मक ऊर्जा ला रहा है। दिनचर्या में अनियमितता आपकी ऊर्जा को प्रभावित कर सकती है, इसलिए खाने-पीने और नींद के समय में निरंतरता बनाए रखें। आपकी सकारात्मक ऊर्जा दूसरों को खुश रखेगी, लेकिन बोलने के साथ-साथ सुनना भी उतना ही जरूरी है। याद रखिए, बुद्धिमत्ता का विकास तब होता है जब अभिव्यक्ति और चिंतन के बीच संतुलन हो।
- लकी रंग: पीला, क्रीम, लैवेंडर
- लकी नंबर: 3, 12, 21
मूलांक 4 (4, 13, 22, 31)
यह सप्ताह भविष्य की बड़ी योजनाओं और रणनीतिक सोच के लिए बहुत अच्छा है। काम में आने वाली देरी या रुकावटों से निराश न हों आपकी मेहनत और बारीकियों पर ध्यान देने की आदत ही अंत में आपको बड़े परिणाम दिलाएगी। अपनी बचत योजनाओं को दोबारा देखना फायदेमंद हो सकता है। काम का बोझ बढ़ने से शारीरिक थकान महसूस हो सकती है, इसलिए आराम के लिए समय निकालना न भूलें। प्रियजन आपसे भावनात्मक साथ की उम्मीद करेंगे, इसलिए अपने दिल की बात कहने में संकोच न करें। जीवन में लचीलापन अपनाना आपकी शक्ति को और अधिक बुद्धिमान बनाएगा।
- लकी रंग: हरा, ग्रे, सफेद
- लकी नंबर: 4, 13, 31
मूलांक 5 (5, 14, 23)
आपका मन कुछ नया और रोमांचक करने को करेगा, लेकिन यह हफ्ता जल्दबाजी के बजाय सोच-समझकर फैसले लेने का है। कोई भी बड़ा आर्थिक फैसला भावुक होकर न लें। काम में सफलता आपकी तैयारी से मिलेगी, न कि जल्दबाजी से। बेचैनी महसूस हो तो योग या खुली हवा में टहलना आपके मन को शांत करेगा। रिश्तों में आप कभी आजादी चाहेंगे तो कभी नजदीकी, इसलिए अपनों से खुलकर अपनी जरूरतें बताएं। याद रखिए, असली स्वतंत्रता वही है जब आप अपने चुनाव अपनी बुद्धिमत्ता और समझदारी से करते हैं।
- लकी रंग: आसमानी, हरा, सफेद
- लकी नंबर: 5, 14, 23
मूलांक 6 (6, 15, 24)
लोगों से जुड़े कामों में आपको इस सप्ताह खास पहचान मिल सकती है। आपके सहकर्मी आपके सहयोग करने वाले स्वभाव की सराहना करेंगे। आर्थिक स्थिति में अनुशासन के कारण सुधार देखने को मिलेगा। अपनी भावनाओं का ख्याल रखें और ऐसे कामों में समय बिताएं जिससे आपको खुशी मिले। प्यार और रिश्तों के मामले में यह हफ्ता आपके लिए आशीर्वाद जैसा है। पार्टनर के साथ भविष्य की योजनाओं पर चर्चा करना आपके रिश्तों को नया मोड़ दे सकता है। याद रखें, जो प्यार आप दूसरों को देते हैं, उतना ही प्यार खुद को देना भी जरूरी है।
- लकी रंग: गुलाबी, पीच, रोज गोल्ड
- लकी नंबर: 6, 15, 24
मूलांक 7 (7, 16, 25)
यह हफ्ता आपके चमकने का है, लेकिन बहुत शांत रहकर। रिसर्च, प्लानिंग या किसी आध्यात्मिक कार्य में आपको ब्रह्मांड का पूरा साथ मिलेगा। अपनी अंतरात्मा पर भरोसा रखें और कोई भी बड़ा निर्णय लेने में जल्दी न करें। मानसिक शांति के लिए ध्यान, डायरी लिखना या एकांत में रहना बहुत फायदेमंद होगा। आप कभी-कभी अपनी सोच में खो जाते हैं, इसलिए अपनों से बात करते रहें ताकि उन्हें कोई गलतफहमी न हो। याद रखें, खामोशी खालीपन नहीं, बल्कि ज्ञान का स्रोत है।
- लकी रंग: इंडिगो, बैंगनी, सफेद
- लकी नंबर: 7, 16, 25
मूलांक 8 (8, 17, 26)
कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी तो रहेगी, लेकिन समझदारी और रणनीतिक सोच से आप चुनौतियों को पार कर लेंगे। अनुभवी लोगों की सलाह आपके बहुत काम आएगी। आर्थिक रूप से जोखिम लेने के बजाय स्थिरता पर ध्यान देना बेहतर होगा। तनाव को मैनेज करना आपकी प्राथमिकता होनी चाहिए, अच्छी नींद आपके मूड और काम दोनों को बेहतर बनाएगी। अच्छा स्वभाव होने के साथ-साथ अपनों को प्यार और समय देना भी न भूलें। सफलता तब और अच्छी लगती है जब उसे अपनों के साथ साझा किया जाए।
- लकी रंग: नेवी ब्लू, काला, चांदी
- लकी नंबर: 8, 17, 26
मूलांक 9 (9, 18, 27)
लोग भविष्य को लेकर आपको इस सप्ताह स्पष्टता मिलेगी। रचनात्मक और नेतृत्व वाले कार्यों में आपको सफलता मिलेगी। आर्थिक मामलों में भावुक होकर दूसरों की मदद करने के बजाय थोड़ा दिमाग से काम लें। भावनात्मक रूप से आप खुद को हल्का महसूस करेंगे और नई प्रेरणा पाएंगे। क्षमा करना और पुरानी बातों को छोड़ना इस सप्ताह आपके लिए सबसे महत्वपूर्ण है। पुरानी कड़वाहट को छोड़ेंगे तभी नई खुशियों के लिए जगह बनेगी। याद रखें, पुरानी चीजों को छोड़ना ही नई आशीषों के लिए जगह बनाता है।
- लकी रंग: लाल, मैरून, सफेद
- लकी नंबर: 9, 18, 27
अंकज्योतिष विशेषज्ञ: भानुप्रिया मिश्रा, Astropatri.com, फीडबैक के लिए लिखें:hello@astropatri.com