कौन-सा मूलांक WhatsApp पर सबसे देर से रिप्लाई करता है? अंक ज्योतिष में छिपा जवाब
अंक ज्योतिष के अनुसार, कुछ मूलांक वाले लोग WhatsApp पर जवाब देने में देरी करते हैं, जबकि कुछ तुरंत रिप्लाई देते हैं। ...और पढ़ें

WhatsApp पर लेट जवाब देने वाले मूलांक (Picture Credits- AI Image)
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। आज के समय में WhatsApp हमारे रोजमर्रा के जीवन का सबसे अहम हिस्सा बन चुका है। कई लोग किसी भी मैसेज का जवाब फौरन दे देते हैं, जबकि कुछ लोग एक मैसेज का रिप्लाई देने में घंटों लगा देते हैं।
अंक ज्योतिष के अनुसार, किसी भी व्यक्ति का मूलांक उसके स्वभाव और व्यवहार पर आधारित होता है। हालांकि किसी की ऑनलाइन आदतें सिर्फ मूलांक से ही तय नहीं की जा सकती है। फिर भी कुछ खास मूलांकों में ऐसे व्यक्तित्व गुण बताए गए हैं, जो रिप्लाई करने में देरी लगाते हैं।
मूलांक 8 के जातक करते हैं लेट रिप्लाई
अंक ज्योतिष के मुताबिक, मूलांक 8 को WhatsApp पर सबसे देरी से रिप्लाई करने वालों में गिना जाता है। दरअसल इस मूलांक का स्वामी शनि ग्रह है, जो धैर्य, अनुशासन और गंभीरता के कारक हैं।
मूलांक 8 से जुड़े जातक आमतौर पर हर मैसेज का जवाब फौरन देने की बजाय पहले उसे समझने और सोचने की कोशिश करते हैं। वे अनावश्यक बातचीत करना पसंद नहीं करते हैं और जब उन्हें लगता है कि, जवाब देना जरूरी है, तभी रिप्लाई देते हैं। कई बार मैसेज पढ़ने के बाद भी वे काम पूरा होने या सही समय पर रिप्लाई देते हैं। हालांकि जरूरी नहीं कि, इसका मतलब वो सामने वाले के मैसेज का जवाब देना पसंद नहीं करते हैं। इन्हें सोच-समझकर रिप्लाई करने वाला माना जाता है।
खबरें और भी
मूलांक 7 और 4 का क्या हाल?
इसके अलावा मूलांक 7 से जुड़े लोग भी देर से रिप्लाई करने वालों की श्रेणी में आते हैं। इन्हें अकेला रहना पसंद है, न कि सोशल मीडिया पर ऑनलाइन रहना। वही मूलांक 4 से जुड़े जातक अपने काम और निजी विचारों में इतने डूबे रहते हैं कि कई बार मैसेज का रिप्लाई देना जरूरी नहीं समझते हैं।
इसके विपरीत मूलांक 5 के लोग बातचीत करना पसंद करते हैं और आमतौर पर WhatsApp पर काफी ऑनलाइन रहते हैं। बात की जाए मूलांक 3 से जुड़े जातकों की तो सामाजिक स्वभाव के कारण उन्हें जल्दी जवाब देने वाला माना जाता है।
अंक ज्योतिष किसी व्यक्ति के स्वभाव की सरल और सामान्य प्रवृत्तियों के बारे में बताता है। किसी का रिप्लाई देर से आना उसकी नौकरी, बिजी लाइफ, व्यक्तिगत आदतें या डिजिटल लाइफस्टाइल पर निर्भर करती है। इसलिए सिर्फ मूलांक के आधार पर किसी व्यक्ति के व्यवहार का अंतिम निष्कर्ष निकालना पूरी तरह से गलत होगा।
यह भी पढ़ें- इस मूलांक के लोग Social media के सबसे ज्यादा दीवाने, रहते हैं 24/7 ऑनलाइन
यह भी पढ़ें- परिवार की खुशी के लिए अपने सपने तक कुर्बान कर देते हैं इन 3 मूलांक वाले लोग
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें।