मूलांक 7 वालों के लिए किन जन्म तिथियों के लोग होते हैं बेस्ट लाइफ पार्टनर? अंक ज्योतिष में पढ़ें इसका राज
अंक ज्योतिष के अनुसार, किसी भी जन्म तिथि में जन्म लेने वालों के लिए शादी में अनुकूलता बहुत जरूरी होती है। आइए आपको बताते हैं मूलांक 7 के लोगों को किसस ...और पढ़ें

मूलांक 7 के लिए कौन हैं सबसे अच्छे जीवनसाथी अंक ज्योतिष का रहस्य (Picture Credit: AI Generated)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। शादी को हमेशा सात जन्मों का अटूट बंधन माना जाता है और कोई भी शादी तब सबसे अच्छी चलती है जब दो लोग हर बात में एक-दूसरे के अनुकूल होते हैं।
शादी में कुंडली मिलान के साथ मूलांकों का आपस में मिलना भी जरूरी माना जाता है। जब दो मूलांक एक-दूसरे की ऊर्जा का विरोध करने के बजाय उसे सपोर्ट करते हैं तो शादी का रिश्ता कई जन्मों तक चलता रहता है।
यही नहीं हर एक मूलांक के कोई न कोई स्वामी ग्रह हैं और सभी का स्वभाव भी एक-दूसरे से अनुकूल है। अगर आपका मूलांक 7 है तो आइए हम आपको बताते हैं कि आपके साथ शादी के लिए कौन सी जन्म तिथियों में जन्में लोग सबसे ज्यादा अनुकूल हो सकते हैं।
मूलांक 7 किसका होता है?
जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 7, 16 या 25 तारीख को हुआ है उनका मूलांक 7 माना जाता है। इसके स्वामी ग्रह केतु को माना जाता है और इस मूलांक के लोग बहुत ज्यादा इमोशनल होने के साथ दूसरों की भावनाओं को समझने वाले भी होते हैं। ऐसा माना जाता है कि इस मूलांक के साथ कुछ जन्म तिथियों के लोग बहुत अनुकूल होते हैं।
मूलांक 7 के साथ शादी के लिए कौन है बेस्ट
अंक ज्योतिष की मानें तो मूलांक 7 के साथ जो लोग अनुकूल होते हैं उनके ऊपर अलग-अलग ग्रहों का स्वामित्व होता है और कुछ ही जन्म तिथियां इनके अनुकूल मानी जाती है।
खबरें और भी
मूलांक 2 और मूलांक 7
जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 2, 11, 20 या 29 तारीख को हुआ है उनका मूलांक 2 और स्वामी ग्रह चंद्रमा होता है। ये लोग मूलांक 7 के साथ शादी के लिए बहुत अच्छा मैच होते हैं क्योंकि चंद्रमा और केतु के बीच भावनात्मक और आध्यात्मिक गहराई बहुत ज्यादा होती है। जो दो लोगों के रिश्ते को बहुत मजबूत बनाती हकै।
मूलांक 1 और मूलांक 7
मूलांक 1 के स्वामी सूर्य हैं और जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने किए 1,10, 19 या 28 तारीख को हुआ है उनका मूलांक 1 माना जाता है। ये लोग मूलांक 7 के लोगों को धीरे-धीरे अकेलेपन से बाहर लाते हैं और लाइफ पार्टनर के रूप में सबसे अच्छे माने जाते हैं।
दो मूलांक 7 वालों के शादी का रिश्ता कैसा होता है?
जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 7, 16 या 25 तारीख को हुआ है उनका मूलांक 7 होता है और जब दो 7 वाले मूलांकों की शादी आपस में होती है तो वो सबसे अच्छे लाइफ पार्टनर बनते हैं। ये दोनों ही संयम से भरपूर और भावनाओं की इज्जत करने वाले होते हैं। इसी वजह से 7 मूलांक वाले एक-दूसरे की आंतरिक दुनिया को समझते हैं और आपस में अनुकूल होते हैं।
अगर आपका मूलांक भी 7 है और आप शादी के लिए परफेक्ट मैच खोज रहे हैं तो आपको अंक ज्योतिष की इस भविष्यवाणी का ध्यान रखते हुए अनुकूल मूलांक के लोगों के साथ ही रिश्ता बनाना चाहिए।
यह भी पढ़ें- मूलांक 1 से 9 तक के लिए कौन से मंत्र हैं सबसे ज्यादा शुभ? जिनके जाप से मिलती है सफलता
यह भी पढ़ें- बहुत हेल्पिंग नेचर के होते हैं इस मूलांक के जातक, कई बार लोग इनका यूज करते हैं और फिर भूल जाते हैं
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।