विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

किन मूलांक के लोगों को दोस्ती में मिलता है हमेशा धोखा? चाहकर भी नहीं बना पाते हैं अच्छे दोस्त

Updated: Sun, 02 Aug 2026 05:41 PM (IST)

अंक ज्योतिष के अनुसार, कुछ मूलांक वाले हैं जिन्हें कुछ रिश्तों में वफादारी नहीं मिलती है। खासतौर पर इनके साथ लोग दोस्ती का रिश्ता ठीक से नहीं निभाते ह ...और पढ़ें

अंक ज्योतिष: दोस्ती में धोखा खाने वाले मूलांक (Picture Credit: AI Generated)

अंक ज्योतिष: दोस्ती में धोखा खाने वाले मूलांक (Picture Credit: AI Generated)

HighLights

  1. मूलांक 2 वाले भावुक होते हैं, पर दोस्ती में धोखा पाते हैं।

  2. मूलांक 4 वाले दिल से दोस्ती निभाते हैं, पर फायदा उठाया जाता है।

  3. मूलांक 7 वाले निस्वार्थ होते हैं, फिर भी दोस्ती में धोखा मिलता है।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। क्या आपकी जन्मतिथि आपकी दोस्ती के रिश्ते के बारे में कुछ बता सकती है? अंक ज्योतिष की मानें तो किसी व्यक्ति की जन्मतिथि और मूलांक से उसके भविष्य और स्वभाव के बारे में बहुत कुछ जाना जा सकता है।

यही नहीं जन्मतिथि से जुड़े अंक रिश्तों के कुछ पैटर्न, भावनात्मक झुकाव और चुनौतियों के बारे में भी बता सकते हैं। जिस तरह से कुछ खास जन्मतिथियों में जन्म लेने वाले लोगों को रिश्तों में गलतफहमियां आने की संभावना ज्यादा होती है। उसी तरह कुछ ऐसे भी मूलांक के लोग हैं जो दोस्ती के मामले में बार-बार धोखा खाते हैं।

ये लोग रिश्तों को लेकर इतने इमोशनल होते हैं, लेकिन जब बात इनके साथ दोस्ती निभाने की आती है तो इन्हें दोस्तों से सिर्फ धोखा ही मिलता है। आइए आपको बताते हैं उन मूलांक या जन्म तिथि में जन्मे लोगों के बारे में जो खुद तो दोस्त के लिए सबकुछ कुर्बान कर देते हैं, लेकिन उन्हें कभी सच्ची दोस्ती नहीं मिल पाती है।

मूलांक-2 के लोग

ऐसे लोग जिनका जन्म किसी भी महीने की 2, 11, 20 या 29 तारीख को हुआ है उनका मूलांक 2 माना जाता है और इनके ऊपर चंद्रमा का प्रभाव होता है। वैसे तो ये लोग इतने भावुक होते हैं कि किसी भी रिश्ते को बहुत अच्छी तरह से निभाते हैं, लेकिन जब इनके साथ रिश्ते निभाने की बात आती है तो लोग कई बार इनके पीछे से वार करते हैं।

खबरें और भी

मुख्य रूप से दोस्ती के नाम पर लोग सिर्फ इनका फायदा उठाते हैं और जब इनकी कोई जरूरत आती है तो मुंह घुमा लेते हैं। यूं कहा जाए कि ये चाहे रिश्ते में किटंबे ही वफादार क्यों न बन जाएं इन्हें दोस्त से धोखा ही मिलता है। हालांकि, धोखा मिलने के बाद भी ये सामने वाले की कभी मदद करने में पीछे नहीं हटते हैं।

मूलांक-4 के लोग

जिनका जन्म किसी भी महीने की 4,13 या 22 तारीख को हुआ है उन लोगों का मूलांक 4 होता है । इन लोगों पर राहु का शासन होता है और ये हमेशा दिमाग से काम लेने वालों में से एक माने जाते हैं।

ऐसा इसलिए कहा जाता है क्योंकि छाया ग्रह राहु का केवल सिर होता है, लेकिन जब दोस्ती का रिश्ता निभाने की बात आती है तब ये लोग सारे फैसले दिल से लेते हैं और हमेशा सामने वाले की मदद के लिए आगे बढ़ते हैं। वहीं इन्हें कभी भी सच्चा दोस्त नहीं मिल पाता ही और लोग इनका सिर्फ फायदा ही उठाते हैं।

मूलांक-7 के लोग

मूलांक 7 उन लोगों का होता है जिनका जन्म किसी भी महीने की 7, 16 या 25 तारीख को हुआ है और इनका स्वामी ग्रह केतु होता है। ये लोग स्वभाव से इतने ज्यादा इमोशनल होते हैं कि हर कोई इनका फायदा उठाना चाहता है।

इनके अंदर भावनाओं को मन में दबाकर रखने की आदत होती है और ये बिना किसी स्वार्थ के ही कोई भी रिश्ता निभाते हैं। ये दोस्त के लिए अपनी जान तक न्योछावर करने को तैयार रहते हैं, लेकिन जब बात इनके साथ दोस्ती निभाने की आती है तो इन्हें धोखे के सिवाय कुछ नहीं मिलता है।

अंक ज्योतिष के अनुसार, ये कुछ ऐसे मूलांक हैं जो दोस्ती के मामले में बहुत ज्यादा लकी नहीं होते हैं और खुद अच्छी दोस्ती निभाने के बाद भी जीवन में वफादार दोस्त नहीं बना पाते हैं।

यह भी पढ़ें- इन मूलांकों के दोस्तों के साथ होती है 'सिबलिंग वाली बॉन्डिंग', झगड़ कर भी नहीं आती प्‍यार में कमी

यह भी पढ़ें- बेस्ट फ्रेंड नहीं होते फिर भी मूलांक 5 वालों के शुभचिंतक होते हैं इन अंकों के लोग

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।