विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सर्वगुण संपन्न होती हैं वो महिलाएं, जिनकी जन्मतिथि में आता यह अंक

Updated: Wed, 29 Jul 2026 10:09 AM (IST)

जिन महिलाओं की जन्मतिथि में यह अंक आता है, वे सर्व गुण संपन्न होती हैं। बुद्धिमत्ता, आत्मविश्वास, रचनात्मकता और नेतृत्व क्षमता में ये महिलाएं सबसे आगे ...और पढ़ें

अंकशास्त्र के आधार पर ऑलराउंडर होती हैं ये महिलाएं। (Picture Credit- AI Generated)

अंकशास्त्र के आधार पर ऑलराउंडर होती हैं ये महिलाएं। (Picture Credit- AI Generated)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। आज के समय में किसी का सर्वगुण संपन्न होना आसान नहीं है। इतनी व्यस्त जीवनशैली में किसी के पास इतना समय नहीं है कि वह इतना समय निकाले कि नई-नई चीजें सीख सकें। लेकिन सर्वगुण संपन्न होने का मतलब केवल अच्छा खाना बनाना, सिलाई-बुनाई का काम करना ही नहीं होता है, बल्कि स्वभाव और ज्ञान से भी यह तय होता है कि सामने वाला व्यक्ति सर्वगुण संपन्न कहलाने लायक है या नहीं।

अंकशास्त्र के आधार पर कुछ ऐसे मूलांकों के बारे में बताया गया है। खासतौर पर जिन महिलाओं की जन्मतिथि में वह अंक आते हैं, उनके अंदर सर्वगुण संपन्न कहलाने वाली सभी बातें होती हैं।

मूलांक-3

जिन महिलाओं का जन्‍म 3,12,21 और 30 तारीख को होता है, उनके ऊपर मां सरस्‍वती का विशेष आशीर्वाद होता है। अंक 3 बृहस्‍पति से भी प्रभावित। ऐसे में इनके अंदर ज्ञान और बुद्धि का अनोखा तालमेल देखा जाता है। इस अंक वाली महिलाएं बहुत समझदार, सहनशील और दूसरों को सही रास्‍ता दिखाने वाली होती हैं।

मूलांक-6

जिन महिलाओं का जन्म 6, 21 और 24 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 6 कहलाता है। इस अंक के स्वामी शुक्र हैं। इस अंक वाली महिलाएं स्वभाव से बहुत मिलनसार होती हैं। इनसे किसी का दुख नहीं देखा जाता है और इन्हें लोगों की मदद करने की आदत होती है। सबका ध्यान रखना और सबकी खुशी के लिए कुछ-कुछ करते रहना इन्हें पसंद होता है। ये महिलाएं भौतिक सुख-सुविधा को बहुत पसंद करती हैं। इसलिए अपने से जुड़े लोगों को भी ये सुख-सुविधा का अनुभव कराने से पीछे नहीं हटती हैं।

मूलांक-9

मूलांक 9 उन महिलाओं का होता है, जिनकी जन्मतिथि 9, 18, 27 होती है। इनके अंदर साहस, दया और नेतृत्‍व करने के गुण होते हैं। संकट के समय ये महिलाएं परिवार के लिए ढाल बन जाती हैं। यह स्‍वभाव से न्‍यायप्रिय होती हैं और अपने हक के लिए इन्‍हें बखूबी लड़ना आता है।

खबरें और भी

अतः ऊपर बताए गए तीनों मूलांक वाली महिलाओं को स्वभाव और उनके साहस की वजह से सर्वगुण संपन्न कहा जा सकता है।

यह भी पढ़ें- टैलेंट से भरपूर, पर गुस्सा बन सकता है तरक्की में रुकावट, मूलांक 9 वाले आज ही करें ये उपाय

यह भी पढ़ें- Numerology 9 Personality: प्यार के मामले में बेहद इमोशनली होते हैं मूलांक 9 के जातक, जानें इनकी पर्सनैलिटी और खासियत

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।