विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

मेष से कर्क Aaj Ka Rashifal 04 नवंबर 2025: इस राशि के अधूरे काम होंगे पूरे, पढ़ें आज की खास सलाह

Updated: Tue, 04 Nov 2025 08:22 AM (IST)

Aaj Ka Rashifal 04 नवंबर 2025 के अनुसर, चंद्रमा के मेष राशि में होने से दिल में जोश, आत्मविश्वास और तेजी का संचार रहेगा। आज आप जल्दबाजी में फैसले ले सकते हैं, परंतु उन्हें भावनाओं की जगह समझदारी से लेना जरूरी होगा। ऐसे में आइए एस्ट्रोलॉजर आनंद सागर पाठक से जानते हैं मेष से कर्क राशि का दैनिक राशिफल।

Hero Image

Aaj Ka Rashifal 04 November 2025: मेष राशि वाले करेंगे नए काम की शुरुआत

आनंद सागर पाठक, एस्ट्रोपत्री। Aaj Ka Rashifal 04 नवंबर 2025 के अनुसार, आज का दिन साहस बढ़ाने, नई शुरुआत करने और आत्मविश्वास वापस पाने के लिए अनुकूल है। मेष राशि में चंद्रमा आपकी एनर्जी और काम करने की उत्साह को बढ़ा रहे हैं, जिससे आप लंबे समय से टाले हुए कार्यों की शुरुआत कर सकते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि मेष से कर्क राशि (Horoscope Today 04 November 2025) के लिए कैसा रहेगा आज का दिन।

विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

मेष आज का राशिफल (Aries Horoscope Today)

Mesh (1)


आज चंद्रमा आपकी राशि में है, जिससे आत्मविश्वास, हिम्मत और जागरूकता बढ़ेगी। आपका राशिफल बताता है कि यह दिन किसी बड़े काम की शुरुआत करने या अधूरे काम को पूरा करने के लिए अनुकूल है। रिश्तों में ईमानदारी फायदेमंद रहेगी। अहंकार को दूर रखें। आर्थिक रूप से सुधार की संभावना है, बस सही योजना बनाए रखें।

  • शुभ रंग: लाल
  • शुभ अंक: 9
  • दिन की सलाह: ताकत से आगे बढ़ें, जल्दबाजी से नहीं।

वृषभ आज का राशिफल (Taurus Horoscope Today)

Vrishabh (1)


आज चंद्रमा आपकी बारहवीं भाव में है, जिससे आप अंदर से बेचैन हो सकते है या पुरानी बातें आपके मन में उठ सकती हैं। आपका राशिफल बताता है कि बिना सोचे समझे किसी स्थिति पर रिएक्शन न दें। कामकाज स्थिर रहेगा, लेकिन सामाजिक रूप से थोड़ा थकान महसूस हो सकती है। ध्यान, संगीत या प्रकृति से जुड़कर आपका मन शांत रहेगा। रिश्तों में ज्यादा सोचने से बचें।

  • शुभ रंग: मिट्टी जैसा भूरा
  • शुभ अंक: 4
  • दिन की सलाह: आज ज्यादा बोलने की बजाय सुनें और समझें। चुप रहने में भी शक्ति होती है।

मिथुन आज का राशिफल (Gemini Horoscope Today)

Mithun (1)


आज चंद्रमा आपके ग्यारहवीं भाव में है, जिससे दोस्तों और सहयोगियों का सहयोग मिलेगा। आपका राशिफल बताता है कि आज आपके विचारों को सराहना या नया सहयोग मिल सकता है। वृश्चिक राशि में बुध यह संकेत देते हैं कि बातचीत के अवसर बढ़ेंगे लेकिन बातों में गहराई रखें, ऊपरी चर्चा से बचें। गहरी बातचीत से रोमांस भी बढ़ सकता है।

  • शुभ रंग: पीला
  • शुभ अंक: 5
  • दिन की सलाह: कम बोलें, लेकिन समझदारी से। रणनीति से काम करें।

कर्क आज का राशिफल (Cancer Horoscope Today)

Kark (1)


आज चंद्रमा मेष राशि में आपके दशम भाव में है, जो करियर के लिए बहुत शुभ है। आपका राशिफल बताता है कि नेतृत्व की भूमिका मिलने के संकेत हैं। जिम्मेदारियों का भावनात्मक दबाव थोड़ा बढ़ सकता है, लेकिन आपका प्रयास भी उतना ही मजबूत रहेगा। घर-परिवार में करुणा और समझ से बातचीत करें। अपने प्रियजनों को ज्यादा नियंत्रित करने की कोशिश न करें।

  • शुभ रंग: मोती जैसा सफेद
  • शुभ अंक: 2
  • दिन की सलाह: अपने अंदर की नेतृत्व क्षमता पर भरोसा रखें।

यह राशिफल श्री आनंद सागर पाठक, astropatri.com द्वारा लिखा गया है। अपने सुझाव और प्रतिक्रियाओं के लिए आप उन्हे hello@astropatri.com पर ईमेल कर सकते हैं।